(पत्रकार दया शंकर सिंह) आदिवासी कुड़मी समाज ने अनुसूचित जनजाति (एसटी) दर्जे की मांग को एक बार फिर जोरदार तरीके से दोहराया। शुक्रवार को देवेंद्र सेवा सदन, कागलनगर, सोनारी में केंद्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर महतो की अध्यक्षता में रेल टेका और डहर छेंका आंदोलन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में झारखंड, ओडिशा और बंगाल से समाज के प्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, युवा और महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुए। मुख्य वक्ता मूलखूंटी मूलमानता अजीत प्रसाद महतो ने कहा कि कुड़मी समाज का एसटी दर्जा ऐतिहासिक और तथ्यात्मक रूप से सिद्ध है लेकिन सरकार लंबे समय से इसे नजरअंदाज कर रही है। रेल टेका आंदोलन में लाखों लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से आवाज उठाई किंतु इसके बदले समाज पर दमन किया गया और कई युवाओं व बुजुर्गों पर मुकदमे दर्ज किए गए। उन्होंने इसे शांतिपूर्ण आंदोलन को बदनाम करने की साज़िश बताया। श्री महतो ने कहा कि कुड़मी समाज का संघर्ष केवल संवैधानिक अधिकार और ऐतिहासिक न्याय की लड़ाई है। विरोध और दमन ही आंदोलन की सफलता का प्रमाण है। बंगाल में पुलिस द्वारा कुड़मी गांवों में दबाव बनाना सरकार के भय को दर्शाता है और यह समाज की मजबूती का प्रतीक है। बैठक में आंदोलन को और संगठित करने, झूठे केस वापस लेने की मांग उठाने और समाज में एकता बनाए रखने पर जोर दिया गया। नेताओं ने सरकार को चेतावनी दी कि अगर एसटी दर्जा बहाल करने पर जल्द कदम नहीं उठाया गया तो रेल टेका आंदोलन और उग्र रूप धारण करेगा। इस मौके पर केंद्रीय और राज्य स्तरीय कई पदाधिकारी एवं समाज के वरिष्ठजन उपस्थित थे।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saturday, October 4, 2025
Monday, September 29, 2025
गुमटी बस्ती आदित्यपुर वार्ड नंबर 20 नियर रेलवे फाटक से अंडरग्राउंड ब्रिज रोड स्थित मां मनसा देवी मंदिर परागण में दुर्गा पूजा समारोह में आप सभी सादर आमंत्रित हैं
श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति आदित्यपुर वार्ड नंबर 20 गुमटी बस्ती रेलवे फाटक से अंडरग्राउंड ब्रिज रोड मां मनसा देवी मंदिर परागण माता रानी जी का पूजा प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी मनाया जा रहा है इस पूजा समारोह में आप सभी सादर आमंत्रित हैं
संरक्षक विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती
अध्यक्ष रमेश बालमुचू , उपाध्यक्ष बिट्टू ,महतो राजेश लाहा,सचिव दीपू दास,कृष्ण महतो, कोषाध्यक्ष सरोज साहू, बिल्टू चटर्जी,सुमित गोप,स सचिव सूरज तांती,कृष्ण महतो,
Saturday, September 27, 2025
पूजा के पूर्व ही स्ट्रीट लाईट का स्टॉक खत्म**ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुआ नगर निगम का स्ट्रीट लाईट ठीक करने का आश्वासन : सतीश शर्मा
भाजपा नेता सह सार्वजनिक दुर्गा पूजा, रोड न. 7 के लाइसेंसी सतीश शर्मा ने बताया कि दुर्गा पूजा के पूर्व ही आदित्यपुर नगर निगम में नया स्ट्रीट लाईट का स्टॉक खत्म हो गया। जबकि पूरे नगर निगम क्षेत्र में अभी भी हजारों की संख्या में स्ट्रीट लाईट खराब पड़े हुए है। यहां तक कि पूजा पंडाल के आस पास का क्षेत्र एवं पूजा पंडाल का पहुंच पथ का लाईट भी अभी खराब पड़े है।
भाजपा नेता सतीश शर्मा ने कहा कि आदित्यपुर नगर निगम के पदाधिकारी स्ट्रीट लाईट मरम्मती मामले में आदित्यपुर की जनता के साथ साथ जिले के उच्च पदाधिकारियों को भी भ्रमित कर रहे है। निगम क्षेत्र में कुल 35 वार्डो के लिए मात्र 3 सौ लाइटें खरीदी गई। जबकि निगम क्षेत्र में हजारों की संख्या में स्ट्रीट लाईट खराब है जहां नये लाईट लगाने की आवश्यकता है। जिला प्रशासन द्वारा दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर कई बैठके हुई जिसमें मैं भी शामिल हुआ। हर बैठक में स्ट्रीट लाईट खराब होने की समस्या को लोगो ने प्रमुखता से उठाया और हर बार आदित्यपुर नगर निगम के पदाधिकारी द्वारा यह आश्वस्त किया गया कि दुर्गा पूजा के पूर्व सभी स्ट्रीट लाईट को ठीक कर दिया जाएगा। लेकिन अब आदित्यपुर नगर निगम के पदाधिकारी स्ट्रीट लाईट का स्टॉक खत्म होने का रोना रोकर कन्नी काट करे है। कुल मिलाकर स्ट्रीट लाईट ठीक करने के मामले में आदित्यपुर नगर निगम का आश्वासन ऊंट में मुंह में जीरा साबित हुआ।
Wednesday, September 24, 2025
झारखंड प्रदेश के लोक प्रिय दुर्गा पूजा पंडाल आदित्यपुर में बने का उद्घाटन करते हुए प सिंहभूम के लोकप्रिय महिला सांसद श्रीमती जोबा मांझी, विधायक दशरथ गगराई, विधायक मंगल कालिंदी,पूजा समिति के संरक्षक पूर्व विधायक अरविंद सिंह उफ मलखान सिंह
रिपोर्टर दया शंकर सिंह -झारखंड प्रदेश के सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के स्वर्गीय प्रवीण सिंह सेवा संस्थान द्वारा बनाए गए दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन सिंहभूम के लोकप्रिय सांसद श्रीमती जोबा मांझी द्वारा फीता काट कर किया गया उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित थे खरसावां के लोकप्रिय विधायक श्री दशरथ गगराई, पूर्व विधायक अरविंद सिंह उफ मलखान सिंह आदि पूजा समिति के सभी मंबर
आदित्यपुर मेन रोड माल से लदी हुई ट्रक सुधा डेयरी डीबीसी मोड़ के पास चलती हुई डिवाइडर से टकराकर पलट गई किसी तरह का कोई हताहत की सूचना नहीं है
सूत्रों के हिसाब से पता चलता है कि माल से लदी हुई ट्रक सुधा डेयरी डीबीसी मोड़ के पास चलती हुई डिवाइडर से टकराकर पलट गई किसी तरह का कोई हताहत की सूचना नहीं है
Tuesday, September 23, 2025
🙏बहुत ही दुःख से सूचित करना पर रहा है कि निर्वतमान पार्षद रंजन सिंह के पिता का निधन 22/09/25 को हो गया है,अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान W टाईप से 23/9/25 को संध्या 6.00 बजे होगा🙏
🙏बहुत ही दुःख से सूचित करना पर रहा है कि निर्वतमान पार्षद रंजन सिंह के पिता जी का निधन 22/09/25 को हो गया है,अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान W टाईप से 23/9/25 को संध्या 6.00 बजे होगा ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर अपने चरणों में स्थान दे ओम शांति 🙏
Adityapur Breaking: आदित्यपुर स्थित अंजनी प्लास्ट इंडस्ट्रीज में लगी आग, भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है
रिपोर्टर दया शंकर सिंह : आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-5 स्थित अंजनी प्लास्ट इंडस्ट्रीज में मंगलवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई. यह कंपनी प्लास्टिक ग्लास बनाने का काम करती है. आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है.










