Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saturday, September 27, 2025

पूजा के पूर्व ही स्ट्रीट लाईट का स्टॉक खत्म**ऊंट के मुंह में जीरा साबित हुआ नगर निगम का स्ट्रीट लाईट ठीक करने का आश्वासन : सतीश शर्मा



भाजपा नेता सह सार्वजनिक दुर्गा पूजा, रोड न. 7 के लाइसेंसी सतीश शर्मा ने बताया कि दुर्गा पूजा के पूर्व ही आदित्यपुर नगर निगम में नया स्ट्रीट लाईट का स्टॉक खत्म हो गया। जबकि पूरे नगर निगम क्षेत्र में अभी भी हजारों की संख्या में स्ट्रीट लाईट खराब पड़े हुए है। यहां तक कि पूजा पंडाल के आस पास का क्षेत्र एवं पूजा पंडाल का पहुंच पथ का लाईट भी अभी खराब पड़े है।
    भाजपा नेता सतीश शर्मा ने कहा कि आदित्यपुर नगर निगम के पदाधिकारी स्ट्रीट लाईट मरम्मती मामले में आदित्यपुर की जनता के साथ साथ जिले के उच्च पदाधिकारियों को भी भ्रमित कर रहे है। निगम क्षेत्र में कुल 35 वार्डो के लिए मात्र 3 सौ लाइटें खरीदी गई। जबकि निगम क्षेत्र में हजारों की संख्या में स्ट्रीट लाईट खराब है जहां नये लाईट लगाने की आवश्यकता है। जिला प्रशासन द्वारा दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर कई बैठके हुई जिसमें मैं भी शामिल हुआ। हर बैठक में स्ट्रीट लाईट खराब होने की समस्या को लोगो ने प्रमुखता से उठाया और हर बार आदित्यपुर नगर निगम के पदाधिकारी द्वारा यह आश्वस्त किया गया कि दुर्गा पूजा के पूर्व सभी स्ट्रीट लाईट को ठीक कर दिया जाएगा। लेकिन अब आदित्यपुर नगर निगम के पदाधिकारी स्ट्रीट लाईट का स्टॉक खत्म होने का रोना रोकर कन्नी काट करे है। कुल मिलाकर स्ट्रीट लाईट ठीक करने के मामले में आदित्यपुर नगर निगम का आश्वासन ऊंट में मुंह में जीरा साबित हुआ।

Wednesday, September 24, 2025

झारखंड प्रदेश के लोक प्रिय दुर्गा पूजा पंडाल आदित्यपुर में बने का उद्घाटन करते हुए प सिंहभूम के लोकप्रिय महिला सांसद श्रीमती जोबा मांझी, विधायक दशरथ गगराई, विधायक मंगल कालिंदी,पूजा समिति के संरक्षक पूर्व विधायक अरविंद सिंह उफ मलखान सिंह

रिपोर्टर दया शंकर सिंह -झारखंड प्रदेश के सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के स्वर्गीय प्रवीण सिंह सेवा संस्थान द्वारा बनाए गए दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन सिंहभूम के लोकप्रिय सांसद श्रीमती जोबा मांझी द्वारा फीता काट कर किया गया उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित थे खरसावां के लोकप्रिय विधायक श्री दशरथ गगराई, पूर्व विधायक अरविंद सिंह उफ मलखान सिंह आदि पूजा समिति के सभी मंबर 

आदित्यपुर मेन रोड माल से लदी हुई ट्रक सुधा डेयरी डीबीसी मोड़ के पास चलती हुई डिवाइडर से टकराकर पलट गई किसी तरह का कोई हताहत की सूचना नहीं है

सूत्रों के हिसाब से पता चलता है कि माल से लदी हुई ट्रक सुधा डेयरी डीबीसी मोड़ के पास चलती हुई डिवाइडर से टकराकर  पलट गई किसी तरह का कोई हताहत की सूचना नहीं है

Tuesday, September 23, 2025

🙏बहुत ही दुःख से सूचित करना पर रहा है कि निर्वतमान पार्षद रंजन सिंह के पिता का निधन 22/09/25 को हो गया है,अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान W टाईप से 23/9/25 को संध्या 6.00 बजे होगा🙏

🙏बहुत ही दुःख से सूचित करना पर रहा है कि निर्वतमान पार्षद रंजन सिंह के पिता जी का निधन 22/09/25  को हो गया है,अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान W टाईप से 23/9/25 को संध्या 6.00 बजे होगा ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर अपने चरणों में स्थान दे ओम शांति 🙏

Adityapur Breaking: आदित्यपुर स्थित अंजनी प्लास्ट इंडस्ट्रीज में लगी आग, भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है

 रिपोर्टर दया शंकर सिंह : आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-5 स्थित अंजनी प्लास्ट इंडस्ट्रीज में मंगलवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई. यह कंपनी प्लास्टिक ग्लास बनाने का काम करती है. आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है.


सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने में जुट गईं. आग की लपटें इतनी भयंकर थीं कि दूर-दूर तक धुआं फैल गया. आसपास के इलाकों में अफरा- तफरी का माहौल बन गया. दमकल कर्मियों के साथ स्थानीय लोग भी आग पर काबू पाने में सहयोग कर रहे हैं. हालांकि समाचार लिखे जाने तक आग पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सकी थी. किसी तरह की जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन फैक्ट्री को भारी नुकसान होने की आशंका है.

Sunday, September 21, 2025

चर्चाओं के झरोखों से ,बड़े पैमाने पर हुए आईपीएस के ट्रांसफर पोस्टिंग के बाद ,कुछ और आईपीएस अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग की दूसरी सूची ,कभी भी हो सकती है जारी।

रांची : झारखंड में आईपीएस अधिकारियों की बड़े पैमाने पर हुई हालिया तबादला-पोस्टिंग के बाद अब प्रशासनिक गलियारों में एक और लिस्ट को लेकर चर्चाएं जोरो से चल रही हैं। सूत्रों एवं चर्चाओं के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा जल्द ही आईपीएस के ट्रांसफर पोस्टिंग से संबंधित दूसरी सूची कभी भी,जारी हो सकती है, जिसमें कई महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव किए जाने की संभावना है।कुछ दिन पहले ही राज्य सरकार ने दर्जनों आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है।जिससे पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल देखा गया।  सूत्रों एवं चर्चाओं के अनुसार एक और सूची जल्द जारी होने की चर्चाएं जोरो से चल रही है। प्रशासनिक सूत्र बताते हैं कि जिन जिलों में कानून-व्यवस्था की चुनौतियां अधिक हैं, वहां अधिकारियों के अनुभव और कार्यशैली के आधार पर नई नियुक्तियां की जा सकती हैं। दूसरी सूची में राजधानी रांची सहित कुछ बड़े जिलों पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

 

दूसरी सूची जारी होने की चर्चाओं ने अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हलचल बढ़ा दी है। सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि दूसरी लिस्ट कब जारी होगी और उसमें किन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। यही वजह है कि इन दिनों प्रशासनिक गलियारों में ट्रांसफर पोस्टिंग चर्चा का सबसे बड़ा विषय बना ह

Saturday, September 20, 2025

सरायकेला स्थित परिसदन में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी ,श्री के राजू जी को बुके देकर स्वागत करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (सूचनाधिकार विभाग) के प्रदेश उपाध्यक्ष वैद्य संजय कुमार इस अवसर पर वैद्य संजय कुमार ने झारखंड प्रदेश प्रभारी श्री के राजू जी को सुचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत आनेवाले परेशानियों से भी अवगत कराया

आज दिनांक 20 /09/ 2025 दिन शनिवार को सरायकेला स्थित  परिसदन में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी ,श्री के राजू जी को बुके देकर स्वागत करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (सूचनाधिकार विभाग) के प्रदेश उपाध्यक्ष वैद्य संजय कुमार इस अवसर पर वैद्य संजय कुमार ने झारखंड प्रदेश प्रभारी श्री के राजू जी को सुचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत आनेवाले परेशानियों को विस्तार से अवगत कराया और सुचना अधिकार कार्यकर्त्ता प्रोटेक्शन बिल लाने की मंग रखा । जिस पर प्रभारी महोदय ने साकारात्मक जबाव दिये और शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराने की बात कहा है । मौके पर उपस्थित रहे ,राणा सिंह (इंटक प्रदेश सचिव) सह इंटक कोल्हान प्रभारी ,रिजवान खान प्रदेश सचिव (अल्पसंख्यक विभाग),पूर्व जिलाध्यक्ष छोटराय किस्कू जी,वरीय कांग्रेसी कमल नयन जी,पी के मिश्रा जी