Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Monday, September 15, 2025

*जमशेदपुर के पोटका प्रखंड उड़ीसा जाने वाले मुख्य सड़क का घटिया सड़क निर्माण पर जिला पार्षद सूरज मंडल के नेतृत्व में भाजपा नेताओं का निरीक्षण कर जिला उपायुक्त से मिलने की बात कही*

घटिया सड़क निर्माण पर जिला पार्षद सूरज मंडल के नेतृत्व में भाजपा नेताओं का निरीक्षण। संपादक सूरज तांती 

पोटका प्रखंड क्षेत्र के हाता–ओडिशा तिरिंग एनएच-220 मुख्य सड़क से बनाकाटा, मरांगमाली, किशनडीह होते हुए पाटापानी तक बन रही सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितता पाई गई है। ग्रामीणों की शिकायत पर जिला पार्षद सूरज मंडल के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने सोमवार को स्थल निरीक्षण किया।

निरीक्षण में यह स्पष्ट हुआ कि सड़क निर्माण में स्लैग का उपयोग कर रोलिंग ठीक से नहीं की जा रही है। पुलिया निर्माण में भी घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है तथा बोल्डर जोड़ाई में सीमेंट की मात्रा काफी कम है। नेताओं ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कराए जा रहे इस सड़क निर्माण की गुणवत्ता बेहद खराब है और यह ग्रामीणों के साथ धोखा है।

जिला पार्षद सूरज मंडल ने कहा कि घटिया निर्माण की शिकायत लेकर वे उपायुक्त से मिलेंगे और ज्ञापन भी सौंपेंगे।

इस अवसर पर जिला पार्षद सूरज मंडल, भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री गणेश सरदार, एसटी मोर्चा के जिला मंत्री मनोज सरदार, युवा नेता पलटू मंडल, प्रकाश सरदार आदि शामिल थे।

सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस के अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मुखी समाज के अध्यक्ष समाजसेवी स्वर्गीय बुद्धेश्वर मुखी उर्फ शान बाबू मुखी की 56 व जयंती आदित्यपुर के पीएम कंपलेक्स में मनाई गई ।

आज दिनांक 15 सितंबर 20 25 सोमवार को सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष मुखी समाज के अध्यक्ष समाजसेवी स्वर्गीय बुद्धेश्वर मुखी उर्फ शान बाबू मुखी की 56 व जयंती आदित्यपुर के पीएम कंपलेक्स में मनाई गई इस कार्यक्रम में उनके किए गए कार्यों पर चर्चा किया गया इस अवसर पर वार्ड पार्षद पांडी मुखी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिवाकर झा जिला कांग्रेस के महासचिव खिरोद सरदार कैलाश बावरी अमित सिंह अमित शर्मा प्रभाकर प्रधान प्रिंस कुमार दुर्गा चरण प्रधान

*पान तांती स्वासी बुनकर कल्याण समिति की बैठक जमशेदपुर के बिष्टुपुर तुलसी भवन में संपन्न हुई जिसमें वीर शहीद बिरसा मुंडा के राजनीतिक गुरु आनंद पान के पर पोता सहदेव स्वासी भी उपस्थित हुए *

पान तांती स्वासी बुनकर कल्याण समिति की बैठक जमशेदपुर के बिष्टुपुर तुलसी भवन संपन्न हुई जिसमें वीर शहीद बिरसा मुंडा के राजनीतिक गुरु आनंद पान के पर पोता सहदेव स्वासी भी उपस्थित हुए 

झारखंड प्रदेश पान तांती स्वासी बुनकर कल्याण समिति की बैठक जमशेदपुर के बिष्टुपुर तुलसी भवन संपन्न हुआ जिसमें कोल्हान के सभी जिलों से समाज के लोगों ने हिस्सा लिया साथ ही उड़ीसा एवं बिहार के लोग भी मौजूद थे बैठक में राजनगर से सुखदेव तांती एवं राजकुमार केसरी मानगो से श्री गौतम प्रसाद साकची से ब्रह्म नारायण जी टेल्को से विजय प्रसाद नामदा बस्ती से धर्मनाथ दास बिरसानगर से अजय दास एवं प्रदीप पत्र गम्हरिया से डॉक्टर जे .एन दास दिल्ली से विजय भारती मनोज जी एवं रंजीत दास कार्यक्रम को सफल बनाएं इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था अपने लोगों को अपने हक और अधिकार के लिए एक साथ एक बैनर के नीचे आने का साथ ही सरकार द्वारा हमारे जाती का जो मुख्य कारोबार है उसमें हर संभव मदद करने का 

रांची के तीन टॉप दुर्गा पूजा पंडाल, जिसकी भव्यता देखने दूसरे राज्यों से आते हैं लोग

रांची (RANCHI) : यूं तो माँ दुर्गा के आगमन की तैयारियां हर जगह चल रहीं हैं, पर राजधानी रांची में दुर्गोत्सव कि एक अलग ही धूम देखने को मिलती है. ऐसे में दुर्गा पूजा का आगाज़ बस होने ही वाला है और इसकी धूम अभी से सुनाई दे रही है. साथ ही ऐसा भी कहा जाता है की कोलकाता के बाद राजधानी रांची का दुर्गोत्सव भव्य होता है. ऐसे में रांची में सैकड़ों, माँ भवानी के पंडाल सजते हैं जिनकी सुंदरता की व्याख्या शब्दों में नहीं की जा सकती. ऐसे में यहाँ बात करेंगे रांची के तीन भव्य पंडालों की जिसे देखने के लिए लोग दूसरे राज्यों से भी आते है

बकरी बाजार पंडाल : रांची में सबसे बड़े पंडाल की बात करें तो बकरी बाजार के पंडाल का नाम सबसे पहले याद आता है. इस बार यहाँ कंबोडिया के अंकोरवाट की थीम पर आधारित पंडाल बनाया जा रहा है. इसकी कीमत करीबन ₹90 लाख बताई गई है. यह पंडाल करीबन 14400 वर्ग फीट में बन रहा है जिसकी ऊंचाई करीब 110 फीट होगी. इस पंडाल का निर्माण बंगाल पार्वती डेकोरेटर्स के द्वारा किया जा रहा है. वहीं पंडाल में माँ दुर्गा की प्रतिमा की चौड़ाई 36 फीट और ऊंचाई करीब 26 फीट होगी. साथ ही करीब 4 लाख रुपये की लागत से प्रतिमा का निर्माण कराया जा रहा है. बता दें कि बकरी बाजार में साल 1958 से हर साल दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन किया जाता है.

श्री रामलाल पूजा समिति : श्री रामलाल पूजा समिति को इस बार धुर्वा मैदान में जमीन नहीं मिलने की वजह से इस बार यह पूजा पंडाल जिला स्कूल मैदान में बनाया जा रहा है. यहाँ गुजरात स्थित भुज के स्वामीनारायण मंदिर का प्रारूप बनाया जा रहा है जिसकी कीमत करीबन एक करोड़ रुपये बताई जा रही है. पंडाल 14000 वर्ग फिट में बन रहा हैं. पंडाल की लम्बाई 140 फिट और ऊंचाई 120 फिट होगी. कहा जा रहा है की यह झारखण्ड का सबसे बड़ा दुर्गा पूजा पंडाल है. साथ ही पंडाल के अलावा मैदान में भगवान विष्णु की 24 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा भी आकर्षण का केंद्र होगी.

पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति हरमू : पंच मंदिर में इस बार बेहद ही खास पूजा पंडाल बनाया जा रहा है. यहाँ इस बार वृंदावन का प्रेम मंदिर बनाया जा रहा है. साथ ही पंडाल में माँ दुर्गा की प्रतिमा के अलावा भव्य लाइटिंग के माध्यम से भी कृष्णा लीला भी दिखायी जायेगी, जो श्रद्धालुओं के बीच मुख्य आकर्षण रहेगा. पंडाल की लगत करीबन 70 लाख रुपये बताई गई है.


Sunday, September 14, 2025

रामकृष्ण सॉल्यूशन लिमिटेड में झारखंड मजदूर यूनियन के नेता और केमजदूरों का धरना, प्रबंधक ने दी सख्त चेतावनी

रामकृष्ण सॉल्यूशन लिमिटेड में झारखंड मजदूर यूनियन के नेता और केमजदूरों का धरना, प्रबंधक ने दी सख्त चेतावनी

आदित्यपुर – सोमवार को रामकृष्ण सॉल्यूशन लिमिटेड में मजदूरों की मांगों को लेकर सुनील गोराई और झारखंड मजदूर यूनियन के साथी कंपनी गेट पर धरने पर बैठ गए। अचानक हुए इस कदम से प्रबंधन नाराज़ हो गया।

प्रबंधक ने सुनील गोराई और यूनियन के सदस्यों को फटकार लगाते हुए कहा कि बिना सूचना और अनुमति के गेट पर धरना देना कंपनी नियमों के खिलाफ है। उन्होंने चेतावनी दी – “धरना-प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से कीजिए, गेट जाम मत कीजिए। यदि यह दोबारा हुआ तो कंपनी कानूनी कार्रवाई करने को बाध्य होगी।”

Saturday, September 13, 2025

सिधिरसाई हॉल्ट पर टिकट काउंटर बंद, यात्रियों को भारी परेशानी

सिधिरसाई हॉल्ट पर टिकट काउंटर बंद, यात्रियों को भारी परेशानी

सिधिरसाई, 13 सितम्बर 2025 (शनिवार), दोपहर 12:00 बजे : रेलवे स्टेशन सिधिरसाई हॉल्ट पर टिकट काउंटर बंद रहने से यात्रियों को शनिवार को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर 12 बजे चलने वाली ट्रेन पकड़ने पहुंचे यात्रियों को टिकट नहीं मिल सका और मजबूरी में उन्हें बिना टिकट यात्रा करनी पड़ी।

ग्रामीण और दैनिक यात्रियों ने बताया कि यह समस्या आए दिन होती है। न तो काउंटर समय पर खुलता है और न ही कोई वैकल्पिक व्यवस्था रहती है। यात्रियों ने कहा कि बिना टिकट यात्रा करने पर वे जुर्माने और कार्रवाई के डर में रहते हैं, लेकिन और कोई विकल्प न होने से उन्हें जोखिम उठाना पड़ता है।

स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि सिधिरसाई हॉल्ट पर टिकट काउंटर को नियमित समय पर खोला जाए और यात्रियों की सुविधा के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Friday, September 12, 2025

जमशेदपुर, 11 सितम्बर 2025 (गुरुवार) – मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की जमशेदपुर टीम द्वारा गोलपुरी में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जमशेदपुर, 11 सितम्बर 2025 (गुरुवार) – मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की जमशेदपुर टीम द्वारा गोलपुरी में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष महेश कुमार, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष श्रीमान लखन प्रमाणिक और जिला अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) श्रीमती सुमित्रा पांडा के नेतृत्व में जिले के सभी पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय टीम से राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती शिल्पी शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमान गौरव शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री सुनील राज चक्रवर्ती, राष्ट्रीय सचिव (महिला प्रकोष्ठ) सलमा आगा, राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री जे.पी. सिंह, राष्ट्रीय सलाहकार मोहम्मद मेराजुद्दीन, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) सीमा देवी, झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष महेश कुमार, झारखंड प्रदेश सलाहकार (महिला प्रकोष्ठ) भारती शर्मा और चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जमशेदपुर के जिला अध्यक्ष लखन प्रमाणिक, जिला अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) सुमित्रा पांडा, जिला महामंत्री शत्रुघ्न पासवान, जिला मंत्री जय चंद्र तिवारी, जिला प्रमुख राजू गोराई, प्रभारी बहादुर दास, जिला प्रवक्ता आशीष कुमार तिवारी और जिला संगठन मंत्री महेंद्र प्रसाद सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जमशेदपुर टीम ने राष्ट्रीय और प्रदेश टीम का मान-सम्मान एवं सेवा-सत्कार कर अपनी एकजुटता का परिचय दिया। सभी पदाधिकारियों ने मिलकर कार्यक्रम को बेहतरीन और सराहनीय बनाया।