Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Sunday, April 13, 2025

*अखिल भारतीय मूलनिवासी अनुसूचित जाति संघ झारखंड प्रदेश ने झा मु मो नेता राजेश लाहा बीरेंद्र प्रधान अभि मुखी नव निर्वाचित बने आदित्यपुर नगर निगम झा मु मो पदाधिकारी को बधाई दी*

आज दिनांक 13 अप्रैल 2025 को सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम आर आई टी आसगी बस्ती स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यालय में झा मु मो आदित्यपुर नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान आदित्यपुर नगर उपाध्यक्ष राजेश लाहा आदित्यपुर नगर सचिव अभि मुखी को झारखंड प्रदेश 
अखिल भारतीय मूलनिवासी अनुसूचित जाति संघ केंद्रीय उपाध्यक्ष रवि दास एवं केंद्रीय कोषाध्यक्ष कृष्णा मुखी के साथ सरायकेला खरसावां जिला संयोजक समिति के बब्लू मुखी,दीनू करवा,तपन मुखी , शत्रुघ्न मुखी ने फूलों का गुलदस्ता और साल देकर सम्मानित किया इस अवसर पर आदित्यपुर नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान ने कहा झारखंड सरकार दारा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी सुविधा दिया जा रहा हैं हर विभाग में इस की जानकारी हमारे सभी झा मु मो आदित्यपुर नगर निगम पदाधिकारियों लोगों को बता रहे हैं ताकि कोई भी व्यक्ति झारखंड सरकार दारा दिया जा रहा सुविधा से वंचित ना रहे हमारी पार्टी जात पात और धर्म की राजनीत नहीं करती हैं सब को ले कर चलती है इस लिए आदित्यपुर नगर निगम के सभी वार्ड और बस्ती में लोगों को जोड़ा जाएगा।

झारखंड जुग आर मुख्यालय में शाहिद जवान सुनील धान को अंतिम विदाई ।

राज्यपाल संतोष गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीद जवान को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीदों के परिवार के साथ सरकार का साथ हमेशा रहेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद पूरे देश की समस्या है, जो अब समाप्ति की ओर है। हमारे जवानों की आहुति जाया नहीं जाएगी। शहीद जवान झारखंड के मुख्य सचिव, डीजीपी अनुराग गुप्ता के साथ आईजी अभियान, आईजी सीआरपीएफ, आईजी राॅंची, डीआईजी सह राॅंची एसएसपी चन्दन कुमार ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।

वार्ड नंबर 20 शीतला माता मंदिर के रोड पर बह रहा है नाली का गंदा पानी ,: विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती

आदित्यपुर नगर निगम वार्ड नंबर 20 गुमटी बस्ती मां शीतला माता रोड पर जाम पड़े हुए नाली का गंदा पानी रोड पर बह रहा है सुधि लेने वाला कोई नहीं स्थानीय लोगों के साथ साथ रोड पर आने जाने वाले लोगों को भी पारीशानी होती हैं इस संबंध में आदित्यपुर नगर निगम के साफ सफाई विभाग को सूचना कर दी गई है युवा नेता विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती 

Saturday, April 12, 2025

*छाबड़ा गांव में पकड़ा गया संदिगत बांग्लादेशी नागरिक मानसिक आस्वस्त होने की दावा*

चिकित्सा पर्ची में बंगला देशी उल्लेख हैं 
बोकारो : चंदनकियारी प्रखंड अंतर्गत छाबड़ा गांव में ग्रामीणों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है जो खुद को बांग्लादेश का नागरिक बता रहा है।
 पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम मस्सोम बिला बताया है और दावा किया है कि वह बांग्लादेश से आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त व्यक्ति देर रात गांव में संदिग्ध स्थिति में घूम रहा था जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़कर चंदनकियारी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे कस्टडी में लेकर पूछताछ शुरू की। चिकित्सकीय जांच के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदनकियारी लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी मानसिक स्थिति को अस्वस्थ बताया। चिकित्सकीय पर्ची में भी बांग्लादेशी उल्लेखित किया गया है।
 प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि व्यक्ति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है और वह अपना स्थायी पता भी स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है, और उसकी नागरिकता व प्रवेश के कारणों का पता लगाने के लिए अन्य एजेंसियों से भी समन्वय किया जा रहा है।
 पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और यदि यह घुसपैठ का मामला हुआ तो उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने स्थानीय स्तर पर सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सीमा सुरक्षा और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने की मांग की है।

*सरायकेला खरसावां के चर्चित समाजसेवी स्वर्गीय सरयू प्रसाद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए युवा नेता विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती *

सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर 2 इच्छापुर ग्वालापाड़ा चर्चित समाजसेवी स्वर्गीय सरयू प्रसाद को श्रद्धांजलि देते हुए युवा नेता विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती,
रमेश बालमुचू, सरोज साहु,रोशन कुमार 

Tata zoological park,,: बाघ का नाम रूद्र और बाघिन का नाम मेघना रखा गया

टाटा जूलॉजिकल पार्क में हाल ही में लाए गये नर बाघ का नाम “रुद्र” और मादा बाघिन का नाम “मेघना” होगा. लौहनगरी के नागरिकों से मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया के बाद पार्क प्रबंधन ने बाघ और बाघिन के नामों को अंतिम रूप दे दिया है.
इससे पहले टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (टीएसजेडपी) ने 21 मार्च 2025 को नागपुर जू से आए नए बाघ और बाघिन के जोड़े के लिए नाम सुझाने के लिए जमशेदपुरवासियों से आग्रह किया था. शहर के नागरिकों ने इस पहल में जबरदस्त रुचि दिखाई और अपने पसंदीदा नाम एसएमएस (SMS) और व्हाट्स एप (WhatsApp) के माध्यम से भेजे. 24 मार्च, जो प्रतिभागिता की अंतिम तिथि थी, तक कुल 318 लोगों ने बाघ और बाघिन के लिए 318 अलग-अलग नाम सुझाए. इसके बाद जूलॉजिकल पार्क प्रशासन ने एक समिति गठित की, जिसने नर और मादा बाघ के लिए सर्वोत्तम नामों का चयन किया. समिति ने नामों के चयन में उनकी लोकप्रियता, प्रासंगिकता और पशुओं के स्वभाव के अनुरूप अर्थ को प्राथमिकता दी. अंततः समिति ने सहिल शर्मा द्वारा सुझाए गए नामों को अंतिम रूप दिया, जो इस प्रतियोगिता के विजेता के रूप में चुने गए. (नीचे भी पढ़ें)


दिलचस्प बात यह है कि बाघ के लिए सुझाया गया नाम “रुद्र” 10 अन्य प्रतिभागियों ने भी भेजा था. विजेता साहिल शर्मा को बाघों के साथ pक्लोज-अप फोटो खिंचवाने का विशेष अवसर मिलेगा. साहिल के साथ ही उन अन्य 10 प्रतिभागियों को भी सोमवार, 21 अप्रैल को होने वाले बाघ के नए बाड़े के उद्घाटन समारोह में आमंत्रित किया जाएगा

Friday, April 11, 2025

समाज सेवी श्री आर एस सिंह का 86 वर्ष का निधन


वरिष्ठ नागरिक संघ आदित्यपुर के मित्र बंधु प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा , आदित्यपुर 2 में रहने वाले  टाटा स्टील से अवकाश प्राप्त  और आदित्यपुर के जन समस्याओं के  समाधान  में समर्पित भाव से क्रियाशील  समाजसेवी सह अधिवक्ता  श्री ओम प्रकाश के   86 वर्षीय स्व पिता श्री आर एस सिंह के मृत्यु पर  उनके विनम्र और मधुर व्यक्तित्व  को स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। 
यहाँ यह उल्लेखनीय है कि स्व आर एस सिंह आदित्यपुर में वरिष्ठ नागरिकों के वृद्ध शांति निकेतन बनाने वालों में एक प्रमुख स्तम्भ थे। 
वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष श्री रवींद्र नाथ चौबे, महामन्त्री रामचंद्र पासवान, सहायक सचिव श्री जवाहर लाल सिंह, सक्रिय साथी रामकुमार शर्मा, श्री जवाहर  जी, विजय मिश्र, के होर, जगदीश मंडल, श्री नरेन्द्र खान, श्री एस डी प्रसाद जी पूर्व शिक्षक, आदि सभी श्री ओमप्रकाश जी के घर पहुँच कर श्रद्धांजलि अर्पित किये और उनकी शवयात्रा में शामिल होकर पार्वती घाट में शवदाह में शामिल हुए। 
उनकी शवयात्रा में
उपरोक्त वरिष्ठ नागरिकों के आलावा श्री शिवनाथ यादव, श्री पुरेन्द्र नारायण सिंह, श्री हरेराम दूबे, विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती,श्री विजय शंकर मिश्र, श्री अम्बुज कुमार, श्री सुरेश धारी, श्री जगदीश नारायण चौबे, श्री सतीश शर्मा, श्री चंद्रमा पांडेय, श्री अवधेश्वर जी, अनिल सिंह अधिवक्ता, श्री कृष्णा जी अधिवक्ता, श्री आलोक कुमार चटर्जी, श्री सत्यप्रकाश, श्री नियूटन, श्री समरेन्द्र तिवारी, श्री डा पी के सिंह, श्री पप्पू जी, परिमल के श्री सुबोध शरण, श्री लक्ष्मण जी, पत्रकार श्री मन मोहन सिंह, श्री कौशल कुमार सिंह  , श्री ओमप्रकाश  , श्री मती शारदा देवी, श्रीमती उषा पांडेय और दर्जनों शुभचिंतक मौजूद रहे।