सरायकेला।** सरायकेला-खरसावां वन प्रमंडल की ओर से वन्यजीव सप्ताह 2026 के अवसर पर बुधवार, 7 अक्टूबर को ओपन ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वन्यजीवों एवं प्रकृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा चित्रकला के माध्यम से वन एवं वन्यजीव संरक्षण का संदेश देना था।
इस प्रतियोगिता में एसटीआर हाई स्कूल, संजय के 19 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेन्द्र नाथ महतो ने अपने हाथों से विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र सौंपकर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर शिक्षकों ने वन्यजीवों की सुरक्षा, जैव विविधता के संरक्षण और प्राकृतिक पर्यावरण को सुरक्षित रखने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ उनमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करती हैं।
कार्यक्रम में मंगल सिंह सरदार सहित शिक्षक अमित कुमार, समीर समाल, मनोरंजन महतो, प्रीति कुमारी गोप, गोविन्द पत्रों, शिखा समाल, मीनू महंती एवं चित्रलेखा हेम्ब्रम उपस्थित थे।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने तथा वन्यजीवों के संरक्षण में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया गया।
संदेश:प्रकृति को बचाएं, वन्यजीवों की रक्षा करें और आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण सुरक्षित बनाएं।”






0 Comments:
Post a Comment