Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Saturday, April 25, 2026

आदित्यपुर नगर निगम वार्ड नंबर 21के A, B, C, D, E, F, G, H रोड की बदहाल स्थिति पर जनअधिकार बचाओ संघर्ष मोर्चा ने केंद्रीय समिति के संयोजक ने आदित्यपुर नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन(पत्रकार दया शंकर सिंह)


पत्रकार दया शंकर सिंह/झारखंड प्रदेश जनअधिकार बचाओ संघर्ष मोर्चा केंद्रीय समिति के संयोजक रबिंद्र बारिक के नेतृत्व में सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के माननीय नगर आयुक्त एवं महापौर को एक मांग पत्र सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से आदित्यपुर क्षेत्र के A, B, C, D, E, F, G, H रोड की जर्जर सड़कों की मरम्मत, भंगार एवं जाम नालियों के निर्माण-सफाई, पर्याप्त स्ट्रीट लाइट और प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने की मांग की गई।
ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्र की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं और नालियों की उपेक्षा के कारण जलजमाव की समस्या गंभीर हो गई है। बारिश के समय स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जिससे आम लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है तथा बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।
मोर्चा ने बताया कि क्षेत्र में पर्याप्त स्ट्रीट लाइट नहीं होने से रात के समय अंधकार पसरा रहता है, जिससे आम नागरिकों को परेशानी के साथ असामाजिक तत्वों की गतिविधियों का भी खतरा बना रहता है। साथ ही प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों के अभाव में सुरक्षा व्यवस्था कमजोर है।
जनअधिकार बचाओ संघर्ष मोर्चा ने नगर निगम से मांग की है कि सभी सड़कों की शीघ्र मरम्मत एवं पुनर्निर्माण कराया जाए, नालियों का निर्माण और नियमित सफाई सुनिश्चित हो, पूरे क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाई जाए तथा सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाएं।
संयोजक रबिंद्र बारिक ने कहा कि यह सिर्फ मूलभूत सुविधाओं का सवाल नहीं बल्कि आम जनता की सुरक्षा और सम्मान से जुड़ा मुद्दा है। यदि जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो जनहित में आंदोलन तेज किया जाएगा। मोर्चा ने उम्मीद जताई कि नगर निगम इस गंभीर जनसमस्या पर शीघ्र संज्ञान लेते हुए आवश्यक कदम उठाएगा।

0 Comments:

Post a Comment