Thursday, February 26, 2026
Home »
जमशेदपुर
» राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कदमा मरीन ड्राइव में जगन्नाथ मंदिर की रखी आधारशिला, ऐतिहासिक क्षण का बना साक्षी जमशेदपुर(पत्रकार दया शंकर सिंह)
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कदमा मरीन ड्राइव में जगन्नाथ मंदिर की रखी आधारशिला, ऐतिहासिक क्षण का बना साक्षी जमशेदपुर(पत्रकार दया शंकर सिंह)
जमशेदपुर कदमा मरीन ड्राइव में ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी ने जग्गानाथ मंदिर की आधारशिला रखी।महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हवाई मार्ग से जमशेदपुर पहुंचीं। सोनारी हवाई अड्डे पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद वे सड़क मार्ग से कदमा मरीन ड्राइव स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचीं। कार्यक्रम में राष्ट्रपति के साथ राज्य के राज्यपाल संतोष गंगवार, राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेनऔर केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान भी उपस्थित रहे। विधिवत वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ जग्गानाथ मंदिर की आधारशिला रखी गई।इसके बाद महामहिम राष्ट्रपति ने मंच से उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। अपने संबोधन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि महाप्रभु चराचर जगत के स्वामी हैं और जमशेदपुर में बनने वाले इस मंदिर पर भी उनकी विशेष कृपा बनी रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी शिक्षा-दीक्षा ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर में हुई है और वे बचपन से ही श्री जगन्नाथ मंदिर, पुरी जाती रही हैं। ऐसे में जमशेदपुर में जग्गानाथ मंदिर की आधारशिला रखने का सौभाग्य मिलना उनके लिए विशेष क्षण है। महामहिम द्रौपदी मुर्मू ने कहा की अब महाप्रभु जग्गानाथ भी झारखंडी कहलाएंगे. वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंदिर निर्माण ट्रस्ट का आभार जताते हुए कहा कि यह पहल सामाजिक समरसता की दिशा में एक सकारात्मक और सराहनीय कदम है। वैसे यहां आध्यात्मिक केंद्र भी बनेगा जो दो वर्षों में बनकर तैयार होगा, और मुख्य मंदिर 4 वर्षों में बनकर तैयार होगा. श्री जगन्नाथ स्पिरिचुअल एंड कल्चरल ट्रस्ट के द्वारा यह संचालित होगा, कुल मिलाकर, कदमा मरीन ड्राइव पर बनने वाला यह जग्गानाथ मंदिर न सिर्फ आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि सामाजिक सौहार्द का भी मजबूत संदेश देगा।






0 Comments:
Post a Comment