पत्रकार दया शंकर सिंह : सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ प्रखंड अंतर्गत देवलटांड पंचायत के बासाहातु गांव मे 03 जनवरी शनिवार को मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की जयंती मनाई जा रही हैं। जयंती कार्यक्रम के दौरान यहां नव-निर्मित प्रतिमा का भव्य अनावरण एवं चबूतरा निर्माण कार्य का शुभारंभ किया जाएगा। मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा समिति, बासाहातु की ओर से आयोजित कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 11 बजे पूजा-पाठ के साथ होगी, जिसमें विधिवत रूप से मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा, माल्यार्पण एवं श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके पश्चात श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति में प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।आयोजन के दूसरे चरण में प्रातः 11:30 बजे से शाम 4 बजे तक अतिथियों का स्वागत, प्रसाद वितरण, भाषण कार्यक्रम, आदिवासी सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।इस अवसर पर मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा समिति, बासाहात द्वारा क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है। समिति के सदस्यों ने बताया कि यह आयोजन आदिवासी समाज के महान नायक को सम्मान देने और उनकी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saturday, January 3, 2026
Wednesday, December 31, 2025
आज दिनांक 31/12/2025 दिन बुधवार को वर्ष 2025 के अंतिम दिन में 2026 के लिए ऐतिहासिक खुशी का सौगात! भगवान बिरसा मुंडा के आध्यात्मिक गुरु आनन्द स्वांसी पांड़ जी के आदमकद प्रतिमा निर्माण कार्य के लिए अग्रिम राशि मूर्तिकार जी को श्री आनंद स्वांसी जी द्वारा 25000 रुपए दिये गये! (पत्रकार दया शंकर सिंह)
*श्री आनंद स्वांसी जी के द्वारा झारखण्ड राज्य के स्वांसी पान पांड़ तांती समाज को दिया नव वर्ष 2026 का इतिहासिक सौगात!( पत्रकार दया शंकर सिंह )*
आज दिनांक 31/12/2025 दिन बुधवार को वर्ष 2025 के अंतिम दिन में 2026 के लिए ऐतिहासिक खुशी का सौगात! भगवान बिरसा मुंडा के आध्यात्मिक गुरु आनन्द स्वांसी पांड़ जी के आदमकद प्रतिमा निर्माण कार्य के लिए अग्रिम राशि मूर्तिकार जी को श्री आनंद स्वांसी जी द्वारा 25000 रुपए दिये गये!
स्वांसी पान पांड़ तांती समाज के लिए अब तक का सबसे बड़ा आर्थिक सहयोग 101151 रुपए यानी पूरे मूर्ति निर्माण का पूर्ण खर्च उठाने वाले श्री आनंद स्वांसी जी के जैसे बुद्धिजीवी,अभिभावक, मार्गदर्शक, व्यक्ति जब तक हमारे समाज में मौजूद हैं तब तक हमारे समाज का गौरवशाली इतिहास और पहचान बरकरार रहेगा!
श्री आनंद स्वांसी जी ने भगवान बिरसा मुंडा के आध्यात्मिक गुरु आनंद स्वांसी जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि समर्पण किया!
इस कार्य के लिए साथ में रांची जिलाध्यक्ष श्री विश्वकर्मा स्वांसी जी, प्रतिमा स्थापना समिति के सदस्यगण श्री लोझो स्वांसी जी,श्री दुर्गा स्वांसी जी,आदि जाति बंधु उपस्थित रहें!
Friday, December 26, 2025
Adityapur जमशेदपुर: दर्दनाक सड़क हादसे में आदित्यपुर के दो युवकों की मौत, कॉलोनी में छाया मातम(पत्रकार दया शंकर सिंह)
जमशेदपुर: (पत्रकार दया शंकर सिंह) जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे फाटक के समीप शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों की पहचान आदित्यपुर कॉलोनी रोड नंबर 7 निवासी कृष (19 वर्ष लगभग) और अभय (लगभग 26 वर्ष) के रूप में हुई है.
मिली जानकारी के अनुसार, कृष और अभय शुक्रवार की रात अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाने निकले थे. देर रात करीब 10 बजे के आसपास जुगसलाई रेलवे फाटक के समीप उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई. हादसा इतना गंभीर था कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए.
सूचना मिलने पर जुगसलाई थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया. हालांकि इलाज के दौरान डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. बताया जा रहा है कि अभय अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. उसकी मौत से परिवार पूरी तरह टूट गया है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है.
Wednesday, December 24, 2025
24 दिसंबर 2025 को सरायकेल-खरसावां जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के माननीय अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह को उनके कक्ष में वैद्य संजय कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष (सूचनाधिकार विभाग) के नेतृत्व में पुष्पगुछ देकर सम्मानित किया गया (पत्रकार दया शंकर सिंह)
(पत्रकार दया शंकर सिंह) राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के शुभ अवसर पर आज दिनांक 24 दिसंबर 2025 को सरायकेल-खरसावां जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के माननीय अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह को उनके कक्ष में वैद्य संजय कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष (सूचनाधिकार विभाग) के नेतृत्व में पुष्पगुछ देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर वैद्य संजय कुमार ने माननीय अध्यक्ष का ध्यानाकृष्ट उपभोक्ता जागरूकता से संबंधित व्यापक रुप से प्रचार-प्रसार करने पर बल दिया। ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता इस अधिनियम का लाभ उठायें , इस पर माननीय अध्यक्ष ने निकट समय में उपभोक्ता को जागरूक करने के उद्देश्य से एक सेमिनार करने की बात कहा है और समय समय पर उपभोक्ता मामले मंत्रालय द्वारा जागो ग्राहक जागो कार्यक्रम चलता है की बात कहा इस अवसर पर मुख्य रूप से आयोग के महिला सदस्य संजू शाही,अधिवक्ता सतीश कुमार अफलाक अहमद,नितीश महतो,संजीव कुमार भारती,घनश्याम महतो,नारायण लायेक आदि उपस्थित थे।
Tuesday, December 23, 2025
झारखंड प्रदेश के खूंटी जिला के तोरपा प्रखंड के ग्राम गौर बेड़ा जरिया में भगवान बिरसा मुंडा के गुरु आनन्द स्वांसी जी के मूर्ति स्थापित के लिए चबुतरा निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन गांव के पहान द्वारा किया गया आज दिनांक 23/12/25 को समय 11 बजे सुबह( संपादक विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती)
(पत्रकार दया शंकर सिंह)आज दिनांक 23/12/2025 दिन मंगलवार को भगवान बिरसा मुंडा के आध्यात्मिक गुरु आनंद स्वांसी पांड जी के पैतृक गांव जरिया गोरबैड़ा प्रखंड तोरपा जिला खूंटी झारखंड में जरिया गोरबैड़ा गांव के भूतपूर्व मुखिया श्री सोमा मुंडा जी कि धर्मपत्नी श्रीमती सेतेंग भेगंरा के अध्यक्षता में ग्राम के मुंडा,पहान, ग्रामीणों,एवं स्वांसी पान पांड तांती समाज के द्वारा गुरु जी के (मूर्ति स्थापना कमिटी) के अध्यक्ष श्री मंगल सिंह स्वांसी जी, रांची जिलाध्यक्ष श्री विश्वकर्मा स्वांसी जी, गुरु आनंद स्वांसी पांड जी के ( वंशज ) (पोता) श्री बुधनाथ स्वांसी जी, (परपोता) श्री सहदेव स्वांसी, साथ में काफी संख्या में ग्रामीणों एवं समाज के अन्य लोग के साथ मूर्ति स्थापना के लिए सामूहिक बैठक किया गया। जिसमें मुख्य रूप से मूर्ति स्थापना के लिए जगह चिन्हित कर विधिवत रूप से भूमि पूजन का शुभारंभ किया गया पुजा अर्चना के साथ।
गांव के ग्रामीणों एवं स्वांसी पान पांड तांती समाज समस्त लोगों के साथ मिलकर एक सहमति से विचार विमर्श किया गया।
गांव के मुंडा और पहान ने प्रकाशित किया कि आने वाले समय में जल्द से जल्द भगवान बिरसा मुंडा जी का जिस विशाल बरगद वृक्ष के निचे शिक्षा दीक्षा प्राप्त किया उस स्थल में भी भगवान बिरसा मुंडा ओर उनके गुरु आनंद स्वांसी जी दोनों का प्रतिमा स्थापित निर्माण किया जाएगा।
जिसमें इस शुभ भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से रांची जिलाध्यक्ष श्री विश्वकर्मा स्वांसी जी, (मूर्ति स्थापना कमिटी) के अध्यक्ष श्री मंगल सिंह स्वांसी जी, श्री लुथड मुंडा, छोटराय पहान जी, (जरिया) श्री वभिवराम मुंडा जी, श्री ततुरु स्वांसी जी, श्री समीर पहान, श्रीमती सेतेंग भेगंरा, श्रीमती चम्पा डीडराय जी, श्री सहज स्वांसी जी,श्री नारायण महतो जी, श्री लोहरा पहान जी, श्री रामचंद्र स्वांसी जी,सुडला स्वांसी जी, श्री दुर्गा स्वांसी जी, श्री सहदेव स्वांसी जी, श्री दशरथ स्वांसी जी,लोहरा पहान जी,एवं ग्रामीणों लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।
*स्वांसी पान पांड तांती समाज एक है एक है*
Sunday, December 21, 2025
नरकीय जीवन जीने को मजबूर है गुमटी बस्ती वार्ड नंबर 20 आदित्यपुर के लोग (पत्रकार दया शंकर सिंह)
सरायकेला खरसांवा जिला के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 20 गुमटी बस्ती नियर मां मनसा देवी मंदिर रोड की मुख्य सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त तो है ही साथ ही नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है आस पास की गंदगी भी सड़क पर कई दिनों से पड़ा हुआ है स्थानीय लोगों का कहना है पहले प्रतिदिन कचरा साफ करने वाला मजदूर आया करते थे लेकिन आज कल साफ सफाई बाजार तक हो रहा है नगर निगम को इस पर ध्यान रखना चाहिए इस वार्ड में प्रतिदिन साफ सफाई करने वाले मजदूर आ रहे हैं फिर साफ सफाई क्यों नहीं हो रही है इस को संज्ञान में लेते हुए ठेकेदार पर कार्रवाई करने की जरूरत है
पूर्वी सिंहभूम जिला के पटमदा प्रखंड अंतर्गत घोषडीह गांव में समर्पण संस्था ने किया शीतकालीन राहत सामग्री का वितरण (पत्रकार दया शंकर सिंह)
पटमदा प्रखंड के घोषडीह गाँव में समर्पण संस्था की ओर से आदिवासी एवं जरूरतमंद लोगों के बीच शीतकालीन राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान बुजुर्गों को कंबल व शॉल प्रदान किए गए, वहीं बच्चों को टोपी, दस्ताने के साथ बिस्कुट एवं चॉकलेट दी गईं।
संस्था द्वारा कुछ पुराने लेकिन अच्छी स्थिति वाले गर्म कपड़े भी वितरित किए गए, जिससे बढ़ती ठंड में लोगों को राहत मिल सके। राहत सामग्री पाकर ग्रामीणों में खुशी देखी गई, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान झलकती रही।
समर्पण संस्था के सदस्यों ने कहा कि संस्था आगे भी जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए इसी तरह के सामाजिक कार्य करती रहेगी.










