Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Wednesday, October 29, 2025

रंगीला स्टार तिरिलबासा द्वारा मुंडा स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न


तिरिलबासा – सदर प्रखंड अंतर्गत रंगीला स्टार तिरिलबासा के तत्वावधान में आयोजित मुंडा स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आज सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में ABC बड़ा चीरु और बंटोला एफसी के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जिसमें ABC बड़ा चीरु ने टाईब्रेकर के माध्यम से जीत दर्ज कर विजेता बनने का गौर हासिल किया।

मुख्य अतिथि के रूप में सरायकेला जिला परिषद अध्यक्ष श्री सोनाराम बोदरा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बादुड़ी पंचायत के मुखिया श्री विजय सिंह देवगम उपस्थित थे। अपने संबोधन में श्री सोनाराम बोदरा ने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने और मेहनत से खेल कर बड़े मंच तक पहुँचने की प्रेरणा दी।

इस प्रतियोगिता में कुल 48 टीमों ने भाग लिया। आयोजन समिति ने 12 उत्कृष्ट टीमों को खस्सी एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। साथ ही प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को भी आकर्षक पुरस्कारों से नवाजा गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री सोनाराम बोदरा के साथ विशिष्ट अतिथियों में लखींद्र देवगम, मोहन सिंह देवगम, मनोज कुमार देवगम, राज केशरी, अर्जुन सोय, पीताम्बर देवगम, वीरसिंह देवगम, डोबरो देवगम, कृष्ण चंद्र, राहुल कुदादा, सोनू कूदादा, सौरव गोप, एम.डी. थाह, जीवन बारी, राधे सिंकू, रेवती रमन, आकाश, विष्णु कूदादा, सवीर कुमार, सरोज दास, गोपीनाथ टाइगर समेत कमिटी के सदस्य और ग्रामीण उपस्थित थे।

आयोजन समिति ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और युवाओं में खेल भावना बढ़ाना है। समिति ने यह भी आश्वासन दिया कि आने वाले दिनों में और बेहतर आयोजन करने का प्रयास किया जाएगा।          आस्था का महापर्व छठ पूजा समारोह संपन्न 

Tuesday, October 28, 2025

चाईबासा आंदोलन पर लाठीचार्ज: सरकार का अमानवीय चेहरा बेनकाब, 29 अक्टूबर कोल्हान बंद रहेगा: चम्पाई सोरेन

पत्रकार दया शंकर सिंह झारखंड के चाईबासा में सोमवार देर रात आदिवासी समुदाय द्वारा दिन में भारी वाहनों पर “नो एंट्री” की मांग को लेकर किए जा रहे शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस लाठीचार्ज ने पूरे राज्य की राजनीति को झकझोर दिया है। यह बातें राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के विधायक चंपाई सोरेन ने प्रेस वार्ता में कहीं।चंपई सोरेन ने कहा की आंदोलनकारियों पर लाठियां बरसाना और आंसू गैस के गोले दागना न केवल अमानवीय, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला है। आदिवासी संगठनों की मांग केवल सड़क सुरक्षा से जुड़ी थी, परंतु सरकार ने आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया। यह घटना कोई अलग मामला नहीं है। पहले भोगनाडीह में वीर सिदो-कान्हू के वंशजों पर लाठीचार्ज, फिर नगड़ी में किसानों पर पुलिस कार्रवाई, और अब चाईबासा — घटनाओं की यह श्रृंखला सरकार की आदिवासी विरोधी मानसिकता को उजागर करती है। चम्पई ने आरोप लगाया है कि “अबुआ झारखंड” का नारा देने वाली सरकार ने आदिवासी समाज को सिर्फ छलावा दिया है। विकास के नाम पर सरना स्थलों पर अतिक्रमण, खेतिहर जमीनों पर कब्जा और फर्जी मुकदमों के जरिए आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है।चाईबासा में हाल ही में संक्रमित रक्त चढ़ाने से पांच आदिवासी बच्चों की मौत के मामले में भी सरकार की भूमिका पर सवाल उठे हैं। अब राज्य भर में आदिवासी संगठन एकजुट होकर सरकार के इस दमनकारी रवैये के खिलाफ लामबंद हो रहे हैं। चंपई सोरेन ने कहा “जब भी हमारे अधिकारों पर हमला होगा, हम सड़कों पर उतरकर उसका जवाब देंगे। यह संघर्ष हमारी अस्मिता का है, आगे चंपई ने घोषणा की है कि बुधवार 29 अक्टूबर को कोल्हान बंद रहेगा।

चाईबासा संक्रमित खून कांड पर चंपाई सोरेन ने भी सरकार पर बोला तेज हमला, पढ़िए-क्यों कहा-कुछ तो शर्म करो !

पत्रकार दया शंकर सिंह : झारखंड के चाईबासा में बच्चों को संक्रमित खून चढ़ाने का मामला सामने आने के बाद हेमंत सोरेन की सरकार विपक्ष के निशाने पर है पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर सरकार को घेरा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा है कि चाईबासा में हुई इस दुखद घटना ने झकझोर कर रख दिया है. जब भी हम लोग किसी डॉक्टर के पास या अस्पताल जाते हैं, तो स्वस्थ होने की उम्मीद एवं इस भरोसे के साथ जाते हैं कि वहां हमारे जीवन की रक्षा होगी. लेकिन चाईबासा के उन मासूम बच्चों को संक्रमित रक्त चढ़ाने की घटना ने इस भरोसे एवं विश्वास को तोड़ दिया है.  यह लापरवाही नहीं बल्कि अपराध है.  

इसके दोषियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज होना चाहिए, लेकिन अफसोस राज्य सरकार द्वारा कुछ लोगों को निलंबित करके पूरे मामले की लीपापोती करने का प्रयास किया जा रहा है.  इन मासूम बच्चों के जीवन की दो-दो लाख कीमत लगाकर राज्य सरकार ने न सिर्फ अपनी असंवेदनशीलता का परिचय दिया है, बल्कि न्याय की मूल अवधारणा का मजाक बनाकर रख दिया है.

 एक सरकारी अस्पताल में सरकारी डॉक्टरों एवं कर्मचारियों द्वारा किए गए इस अपराध की जिम्मेदारी लेकर हर परिवार को कम से कम एक करोड रुपए मुआवजा एवं पीड़ित परिवार की मर्जी के अस्पतालों में आजीवन मुफ्त  इलाज की सुविधा देनी चाहिए.  इतना  गंभीर मामले में भी जिस प्रकार हाईकोर्ट के हस्तक्षेप से पहले मामले को दबाने की पुरजोर कोशिश हुई, उसके बाद स्वास्थ्य मंत्री को अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है. लेकिन विडंबना देखिए- सीएम  और स्वास्थ्य मंत्री द्वारा सोशल मीडिया पर ऐसा जताया गया, मानो वह मुआवजा देकर कोई एहसान कर रहे है.  अरे- कुछ तो शर्म करो.  बता दें कि चाईबासा सदर अस्पताल के ब्लड बैंक से बच्चों को खून चढ़ाया गया था. 18 अक्टूबर को 7 साल के एक बच्चे की रिपोर्ट एचआईवी पॉजीटिव आई. जांच में चार और बच्चों को संक्रमित पाया गया. सभी थैलेसीमिया पीड़ित थे और नियमित ब्लड ट्रांसफ्यूजन पर निर्भर थे. सरकार ने 26 अक्टूबर को एक्शन लिया, वेस्ट सिंहभूम के सिविल सर्जन एचआईवी यूनिट के डॉक्टर और एक टेक्नीशियन को निलंबित कर दिया.  प्रत्येक पीड़ित परिवार को दो-दो लाख रुपये मुआवजा और मुफ्त इलाज की घोषणा की गई है. स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए छह  सदस्य समिति गठित की है.

Monday, October 27, 2025

आस्था का महापर्व छठ पूजा समारोह शांति पूर्ण रूप से संपन्न हुआ सभी प्रशासनिक पदाधिकारियों समाज सेवी संस्थाओं राजनीतिक दलों के नेता पत्रकार बंधु सभी लोगों को हमारे और धन्यवाद संपादक विशेष कुमार बाबू तांती

      पत्रकार दया शंकर सिंह 
विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती 
(समाज सेवी स पूर्व मेयर प्रत्याशी आदित्यपुर नगर निगम) आस्था का महापर्व छठ पूजा शांति पूर्ण रूप से संपन्न हुई सभी प्रशासनिक पदाधिकारियों समाज सेवी संस्थाओं और राजनीतिक दल के नेताओं पत्रकार बंधु सभी लोगों के आपसी भाईचारा  के साथ उस के लिए आप सबों को बहुत बहुत बधाई और धन्यवाद समय समय पर देवी देवता का पूजा पाठ होने से समाज में आपसी भाईचारा और एकता बढ़ती है,
विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती (कोल्हान प्रभारी नेशनल एंटी क्रॉप्सेशन कमेटी ऑफ इंडिया झारखंड प्रदेश)

घाटशिला उपचुनाव की व्यस्तता के बीच केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई पहुंचे आरडी रबर कंपनी में मजदूर वार्ता सफल होने के। बाद घायल मजदूरआकाश मंडल को मिला न्याय


घाटशिला उपचुनाव की राजनीतिक व्यस्तता के बीच भी केंद्रीय संगठन मंत्री सह मजदूर नेता संजय गोराई ने मजदूरों के मुद्दे को प्राथमिकता दी। सोमवार को उन्होंने आरडी रबर कंपनी में मजदूरों और प्रबंधन के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए हस्तक्षेप किया, जिसके परिणामस्वरूप वार्ता सफल रही।

इस मौके पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के वरिष्ठ नेता रूपेश गोराई, उमेश महतो और लक्ष्मण महतो भी उपस्थित रहे।
जानकारी के अनुसार, कंपनी में कार्यरत मजदूर आकाश मंडल बीते दिनों कार्यस्थल पर घायल हो गया था, जिसमें उसका हाथ टूट गया। इस घटना के बाद मजदूरों ने ठेकेदार लक्ष्मी दास एंटरप्राइजेज पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए।

संगठन के हस्तक्षेप के बाद प्रबंधन और मजदूर प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता में यह तय हुआ कि घायल मजदूर के इलाज और आर्थिक सहायता की पूरी जिम्मेदारी कंपनी और ठेकेदार दोनों मिलकर उठाएंगे। साथ ही, भविष्य में सुरक्षा के सभी मानकों को सख्ती से लागू करने का वादा किया गया।

संजय गोराई ने कहा, “मजदूर वर्ग उद्योगों की रीढ़ हैं। उनकी सुरक्षा और सम्मान से समझौता नहीं किया जा सकता। उपचुनाव की व्यस्तता के बावजूद मजदूरों के बीच आना मेरा दायित्व है।”

इस वार्ता की सफलता को स्थानीय मजदूरों और जनता ने “संगठन की जीत” बताया। घाटशिला उपचुनाव के माहौल में यह घटना एक संदेश देती है कि जनता अब विकास और न्याय के मुद्दों को प्राथमिकता दे रही है।

लोकप्रिय सांसद श्री काली चरण मुंडा जी का आदित्यपुर आगमन पर सरायकेला - खरसावां जिला कांग्रेस के सभी विंग ने फूल माला पहनाकर गुलदस्ता देकर जोरदार स्वागत किया गया।

आज दिनांक 27/10/2025 दिन सोमवार को खूंटी लोकसभा  (संसदीय) (अ.ज.जा) क्षेत्र के माननीय सांसद काली चरण मुंडा जी का आदित्यपुर आगमन पर  सरायकेला - खरसावां  जिलाध्यक्ष राज बागची के नेतृत्व में कांग्रेसियों के द्वारा माननीय सांसद को फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। 
 इस स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रुप ,सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू,वैद्य संजय कुमार झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (सूचनाधिकार विभाग) आदित्यपुर नगर अध्यक्ष इंटैक कांग्रेस श्री रमेश बालमुचू, रिजवान खान प्रदेश सचिव (अल्पसंख्यक विभाग), मुकेश सिंह ,कैलाश महतो,मानिक दास,खिरोद सरदार, आदि सैकडो कांग्रेसी उपस्थित रहे

Sunday, October 26, 2025

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के छठ घाट पर आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी को देखने पहुंचे झा मु मो नेता गण

पत्रकार दया शंकर सिंह सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर में आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी को देखने पहुंचे झा मु मो नेता गण असंगी, बंता नगर, बाबा आश्रम, कुल्लूपतागा, 32 नंबर, रामबडया बस्ती, जयप्रकाश उद्यान आदि छठ घाट का साफ सफाई कार्य किया गया विभिन्न सामाजिक संगठनों और आदित्यपुर नगर निगम द्वारा जो की काफी सहारनिया है इस बीच झारखंड आंदोलन कारी नेता बीरेंद्र गुप्ता, बीरेंद्र प्रधान,राजेश लाहा,लाल बाबू सरदार , कृष्णा चंद्र महतो, बाबू तिवारी, राखल प्रधान, भोंदू प्रधान, सुशील गुप्ता, आलोक श्रीवास्तव, संतोष सिंह, आदि लोग ने आदित्यपुर के नगर निगम क्षेत्र के सभी छठ घाट का दौरा करते हुए छठ पूजा समारोह में किसी भी प्रकार की समस्या आम जनता को इसको लेकर संबंधित पदाधिकारी से बात की गई