Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Monday, October 27, 2025

आस्था का महापर्व छठ पूजा समारोह शांति पूर्ण रूप से संपन्न हुआ सभी प्रशासनिक पदाधिकारियों समाज सेवी संस्थाओं राजनीतिक दलों के नेता पत्रकार बंधु सभी लोगों को हमारे और धन्यवाद संपादक विशेष कुमार बाबू तांती

      पत्रकार दया शंकर सिंह 
विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती 
(समाज सेवी स पूर्व मेयर प्रत्याशी आदित्यपुर नगर निगम) आस्था का महापर्व छठ पूजा शांति पूर्ण रूप से संपन्न हुई सभी प्रशासनिक पदाधिकारियों समाज सेवी संस्थाओं और राजनीतिक दल के नेताओं पत्रकार बंधु सभी लोगों के आपसी भाईचारा  के साथ उस के लिए आप सबों को बहुत बहुत बधाई और धन्यवाद समय समय पर देवी देवता का पूजा पाठ होने से समाज में आपसी भाईचारा और एकता बढ़ती है,
विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती (कोल्हान प्रभारी नेशनल एंटी क्रॉप्सेशन कमेटी ऑफ इंडिया झारखंड प्रदेश)

घाटशिला उपचुनाव की व्यस्तता के बीच केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई पहुंचे आरडी रबर कंपनी में मजदूर वार्ता सफल होने के। बाद घायल मजदूरआकाश मंडल को मिला न्याय


घाटशिला उपचुनाव की राजनीतिक व्यस्तता के बीच भी केंद्रीय संगठन मंत्री सह मजदूर नेता संजय गोराई ने मजदूरों के मुद्दे को प्राथमिकता दी। सोमवार को उन्होंने आरडी रबर कंपनी में मजदूरों और प्रबंधन के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए हस्तक्षेप किया, जिसके परिणामस्वरूप वार्ता सफल रही।

इस मौके पर झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के वरिष्ठ नेता रूपेश गोराई, उमेश महतो और लक्ष्मण महतो भी उपस्थित रहे।
जानकारी के अनुसार, कंपनी में कार्यरत मजदूर आकाश मंडल बीते दिनों कार्यस्थल पर घायल हो गया था, जिसमें उसका हाथ टूट गया। इस घटना के बाद मजदूरों ने ठेकेदार लक्ष्मी दास एंटरप्राइजेज पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए।

संगठन के हस्तक्षेप के बाद प्रबंधन और मजदूर प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता में यह तय हुआ कि घायल मजदूर के इलाज और आर्थिक सहायता की पूरी जिम्मेदारी कंपनी और ठेकेदार दोनों मिलकर उठाएंगे। साथ ही, भविष्य में सुरक्षा के सभी मानकों को सख्ती से लागू करने का वादा किया गया।

संजय गोराई ने कहा, “मजदूर वर्ग उद्योगों की रीढ़ हैं। उनकी सुरक्षा और सम्मान से समझौता नहीं किया जा सकता। उपचुनाव की व्यस्तता के बावजूद मजदूरों के बीच आना मेरा दायित्व है।”

इस वार्ता की सफलता को स्थानीय मजदूरों और जनता ने “संगठन की जीत” बताया। घाटशिला उपचुनाव के माहौल में यह घटना एक संदेश देती है कि जनता अब विकास और न्याय के मुद्दों को प्राथमिकता दे रही है।

लोकप्रिय सांसद श्री काली चरण मुंडा जी का आदित्यपुर आगमन पर सरायकेला - खरसावां जिला कांग्रेस के सभी विंग ने फूल माला पहनाकर गुलदस्ता देकर जोरदार स्वागत किया गया।

आज दिनांक 27/10/2025 दिन सोमवार को खूंटी लोकसभा  (संसदीय) (अ.ज.जा) क्षेत्र के माननीय सांसद काली चरण मुंडा जी का आदित्यपुर आगमन पर  सरायकेला - खरसावां  जिलाध्यक्ष राज बागची के नेतृत्व में कांग्रेसियों के द्वारा माननीय सांसद को फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। 
 इस स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रुप ,सांसद प्रतिनिधि छोटराय किस्कू,वैद्य संजय कुमार झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (सूचनाधिकार विभाग) आदित्यपुर नगर अध्यक्ष इंटैक कांग्रेस श्री रमेश बालमुचू, रिजवान खान प्रदेश सचिव (अल्पसंख्यक विभाग), मुकेश सिंह ,कैलाश महतो,मानिक दास,खिरोद सरदार, आदि सैकडो कांग्रेसी उपस्थित रहे

Sunday, October 26, 2025

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के छठ घाट पर आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी को देखने पहुंचे झा मु मो नेता गण

पत्रकार दया शंकर सिंह सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर में आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी को देखने पहुंचे झा मु मो नेता गण असंगी, बंता नगर, बाबा आश्रम, कुल्लूपतागा, 32 नंबर, रामबडया बस्ती, जयप्रकाश उद्यान आदि छठ घाट का साफ सफाई कार्य किया गया विभिन्न सामाजिक संगठनों और आदित्यपुर नगर निगम द्वारा जो की काफी सहारनिया है इस बीच झारखंड आंदोलन कारी नेता बीरेंद्र गुप्ता, बीरेंद्र प्रधान,राजेश लाहा,लाल बाबू सरदार , कृष्णा चंद्र महतो, बाबू तिवारी, राखल प्रधान, भोंदू प्रधान, सुशील गुप्ता, आलोक श्रीवास्तव, संतोष सिंह, आदि लोग ने आदित्यपुर के नगर निगम क्षेत्र के सभी छठ घाट का दौरा करते हुए छठ पूजा समारोह में किसी भी प्रकार की समस्या आम जनता को इसको लेकर संबंधित पदाधिकारी से बात की गई

Saturday, October 25, 2025

आदित्यपुर नगर निगम के वॉर्ड संख्या_17 की पूर्व पार्षद नीतू शर्मा ने एक नवंबर को घोषित अनशन को जारी रखने की घोषणा की है उक्त अनशन का में बबलू कुमार शर्मा पूर्व अध्यक्ष आदित्यपुर विश्वकर्मा समाज अपने समाज के लोगों के साथ समर्थन कर रहा हूं

बबलू कुमार शर्मा पूर्व अध्यक्ष आदित्यपुर विश्वकर्मा समाज 
आदित्यपुर
पत्रकार दया शंकर सिंह : सरायकेला खरसावां जिला के
आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के लोकप्रिय पूर्व पार्षद नीतू शर्मा ने एक नवंबर को घोषित अनशन को जारी रखने की घोषणा की है जय प्रकाश उद्यान सड़क के शीघ्र निर्माण के लिए है. और उक्त सड़क के निर्माण के लिए वॉर्ड क्षेत्र के आम लोगों के साथ मिलकर लगातार प्रयास भी किया जा रहा है.

आदित्यपुर नगर निगम के अपर नगर आयुक्त श्रीमती पारुल सिंह पहुंचीं बाबा कुटीआश्रम छठ घाट, श्रद्धालुओं को दी सुरक्षा और सावधानी की नसीहत

आदित्यपुर: आगामी छठ महापर्व की तैयारी को लेकर शुक्रवार को आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के लोकप्रिय उपनगर आयुक्त श्रीमती पारुल सिंह टीम के साथ बाबा कुटी छठ घाट पहुंचीं और वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम कर्मियों को सफाई, प्रकाश व्यवस्था और बैरिकेडिंग को और बेहतर करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता सूरज कुमार सेठ और सहायक अभियंता सुरेंद्र सुंडी भी मौजूद थे। उपनगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि माझी टोला, सालडीह और भाटिया छठ घाटों की व्यवस्था भी सुदृढ़ की जाए।

निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता सूरज कुमार सेठ और सहायक अभियंता सुरेंद्र सुंडी भी मौजूद थे। उपनगर आयुक्त ने निर्देश दिया कि माझी टोला, सालडीह और भाटिया छठ घाटों की व्यवस्था भी सुदृढ़ की जाए।

उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से अपील की कि वे सावधानीपूर्वक घाट में शामिल हों और बच्चों का विशेष ध्यान रखें, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। उपनगर आयुक्त ने कहा कि छठ महापर्व आस्था और अनुशासन का पर्व है, इसलिए श्रद्धालु प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

अंत में उन्होंने सभी से मिलकर पर्व के दौरान स्वच्छता और सुरक्षा बनाए रखने का आग्रह किया

Friday, October 24, 2025

सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल डैम में प्रकट हुए भगवान शिव — सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन को, जलस्तर घटने से दिखाई दी प्राचीन मूर्ति


पत्रकार दया शंकर सिंह  चांडिल (सरायकेला-खरसावां)
शुक्रवार की सुबह चांडिल डैम में एक अद्भुत और अलौकिक दृश्य देखने को मिला। डैम के बीचों-बीच भगवान भोलेनाथ की एक प्राचीन शिवमूर्ति अचानक प्रकट हो गई। जैसे ही यह खबर इलाके में फैली, श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। लोग दूर-दूर से इस चमत्कारी दृश्य को देखने और पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचने लगे।

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, यह मूर्ति सैकड़ों वर्ष पुरानी बताई जा रही है। कहा जाता है कि चांडिल डैम के निर्माण से पहले यहां एक प्राचीन शिव मंदिर था, जो डैम के जलाशय के अंदर जलमग्न हो गया था। वर्षों बाद, जलस्तर घटने के कारण यह मूर्ति पहली बार पूरी तरह बाहर दिखाई दी है। मूर्ति के दर्शन होते ही लोगों में गहरा उत्साह और आस्था का वातावरण बन गया।

शिवभक्तों का मानना है कि यह कोई सामान्य घटना नहीं बल्कि ईश्वरीय संकेत है। कई श्रद्धालु इसे “भोलेनाथ का आशीर्वाद” बताते हुए जलाभिषेक कर रहे हैं। आसपास के गांवों से महिलाएं और बुजुर्ग भी कलश और दूध लेकर पूजा करने पहुंच रहे हैं। कुछ भक्तों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में ऐसा अद्भुत दृश्य पहले कभी नहीं देखा।

डैम प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की है। वहीं स्थानीय पुजारी और समाजसेवियों ने इस स्थल को अस्थायी रूप से तीर्थस्थल घोषित कर पूजा की व्यवस्था शुरू कर दी है