🙏बहुत ही दुःख से सूचित करना पर रहा है कि निर्वतमान पार्षद रंजन सिंह के पिता जी का निधन 22/09/25 को हो गया है,अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान W टाईप से 23/9/25 को संध्या 6.00 बजे होगा ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर अपने चरणों में स्थान दे ओम शांति 🙏
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Tuesday, September 23, 2025
Adityapur Breaking: आदित्यपुर स्थित अंजनी प्लास्ट इंडस्ट्रीज में लगी आग, भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है
रिपोर्टर दया शंकर सिंह : आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया फेज-5 स्थित अंजनी प्लास्ट इंडस्ट्रीज में मंगलवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई. यह कंपनी प्लास्टिक ग्लास बनाने का काम करती है. आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है.
Sunday, September 21, 2025
चर्चाओं के झरोखों से ,बड़े पैमाने पर हुए आईपीएस के ट्रांसफर पोस्टिंग के बाद ,कुछ और आईपीएस अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग की दूसरी सूची ,कभी भी हो सकती है जारी।
रांची : झारखंड में आईपीएस अधिकारियों की बड़े पैमाने पर हुई हालिया तबादला-पोस्टिंग के बाद अब प्रशासनिक गलियारों में एक और लिस्ट को लेकर चर्चाएं जोरो से चल रही हैं। सूत्रों एवं चर्चाओं के अनुसार, राज्य सरकार द्वारा जल्द ही आईपीएस के ट्रांसफर पोस्टिंग से संबंधित दूसरी सूची कभी भी,जारी हो सकती है, जिसमें कई महत्वपूर्ण पदों पर बदलाव किए जाने की संभावना है।कुछ दिन पहले ही राज्य सरकार ने दर्जनों आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है।जिससे पुलिस महकमे में व्यापक फेरबदल देखा गया। सूत्रों एवं चर्चाओं के अनुसार एक और सूची जल्द जारी होने की चर्चाएं जोरो से चल रही है। प्रशासनिक सूत्र बताते हैं कि जिन जिलों में कानून-व्यवस्था की चुनौतियां अधिक हैं, वहां अधिकारियों के अनुभव और कार्यशैली के आधार पर नई नियुक्तियां की जा सकती हैं। दूसरी सूची में राजधानी रांची सहित कुछ बड़े जिलों पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।
दूसरी सूची जारी होने की चर्चाओं ने अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हलचल बढ़ा दी है। सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि दूसरी लिस्ट कब जारी होगी और उसमें किन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। यही वजह है कि इन दिनों प्रशासनिक गलियारों में ट्रांसफर पोस्टिंग चर्चा का सबसे बड़ा विषय बना ह
Saturday, September 20, 2025
सरायकेला स्थित परिसदन में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी ,श्री के राजू जी को बुके देकर स्वागत करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (सूचनाधिकार विभाग) के प्रदेश उपाध्यक्ष वैद्य संजय कुमार इस अवसर पर वैद्य संजय कुमार ने झारखंड प्रदेश प्रभारी श्री के राजू जी को सुचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत आनेवाले परेशानियों से भी अवगत कराया
आज दिनांक 20 /09/ 2025 दिन शनिवार को सरायकेला स्थित परिसदन में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी ,श्री के राजू जी को बुके देकर स्वागत करते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (सूचनाधिकार विभाग) के प्रदेश उपाध्यक्ष वैद्य संजय कुमार इस अवसर पर वैद्य संजय कुमार ने झारखंड प्रदेश प्रभारी श्री के राजू जी को सुचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के तहत आनेवाले परेशानियों को विस्तार से अवगत कराया और सुचना अधिकार कार्यकर्त्ता प्रोटेक्शन बिल लाने की मंग रखा । जिस पर प्रभारी महोदय ने साकारात्मक जबाव दिये और शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराने की बात कहा है । मौके पर उपस्थित रहे ,राणा सिंह (इंटक प्रदेश सचिव) सह इंटक कोल्हान प्रभारी ,रिजवान खान प्रदेश सचिव (अल्पसंख्यक विभाग),पूर्व जिलाध्यक्ष छोटराय किस्कू जी,वरीय कांग्रेसी कमल नयन जी,पी के मिश्रा जी
Friday, September 19, 2025
झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले में आज सुबह से रेल रोको आंदोलन का असर देखने को मिला। सरायकेला के सीनी स्टेशन के पास कुड़मी जाति के लोगों ने रेलवे ट्रैक जाम कर प्रदर्शन किया कुड़मी समुदाय की बड़ी संख्या सुबह से ही सीनी रेलवे स्टेशन के पास इकट्ठा हुई और रेल टेको आंदोलन शुरू कर दिया। इस आंदोलन के कारण कई ट्रेनें बाधित हुईं
सीनी स्टेशन के पास कुड़मी जाति के लोगों ने रेलवे ट्रैक जाम कर प्रदर्शन किया कुड़मी समुदाय की बड़ी संख्या सुबह से ही सीनी रेलवे स्टेशन के पास इकट्ठा हुई और रेल टेको आंदोलन शुरू कर दिया। इस आंदोलन के कारण कई ट्रेनें बाधित हुईं और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मौके पर हालात को नियंत्रित करने के लिए स्पेशल फोर्स की तैनाती की गई है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी मांग पूरी तरह सामाजिक है और किसी भी प्रकार से राजनीति से प्रेरित नहीं है कुड़मी समाज की प्रमुख मांग है कि उन्हें एसटी यानी अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल किया जाए। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि "हम लोग वर्षों से आदिवासी रहे हैं, सरकार को हमें एसटी में शामिल करना ही होगा।
घाटशिला विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के आवासीय कार्यालय मेंएक बैठक संपन्न हुई
घाटशिला विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के आवासीय कार्यालय में
एक बैठक संपन्न हुई जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित थे सोमेश चंद्र सोरेन,कोल्हान के जुगसलाई विधायक माननीय श्री मंगल कालिंदी जी, बहरागोड़ा विधायक माननीय श्री समीर मोहंती जी, पोटका विधायक माननीय श्री संजीव सरदार जी, घाटशिला के पूर्व विधायक अभिभावक श्री लक्ष्मण टुडू एवं घाटशिला विधानसभा से पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं संग आगामी उपचुनाव के मद्देनजर अहम बैठक हुई।
Thursday, September 18, 2025
आगमी 20 सितंबर 2025 को रेल टेका डहर छेका आंदोलन में शामिल होने लिए अनुमति प्रदान करे सभी कंपनी मालिक आदित्यपुर स्माल इंडस्ट्रीज के अपने महतो जाती के मजदूरों को कुड़मी कल्याण मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष विधु महतो ने अपील किए हैं
सरायकेला खरसावां 18 सितंबर 2025 दिन बृहस्पतिवार प्रेस रिलीज जारी करते हुए कुड़मी कल्याण मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष विधु महतो ने अपील किए हैं एशिया के सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र आदित्यपुर इंडस्ट्री एरिया होने के कारण हमारे देश के बंगाल झारखंड उड़ीसा एवं विभिन्न राज्यों के कुड़मी जाती के लोग यहां पर मजदूरी कर भरण पोषण करने आये थे जो आज इस क्षेत्र बस गए इसीलिए कुड़मी कल्याण मोर्चा के केंद्र अध्यक्ष श्री विशु महतो का कहना है की औद्योगिक क्षेत्र के सभी कंपनी का मालिकों से अपील किए हैं कि अपने-अपने कंपनी में काम करने वाले कुड़मी जाति के मजदूर अगर 20 सितंबर से होने वाली कुड़मी जाति को एस टी में शामिल करने को लेकर रेल टेका ठहर छेका आंदोलन में जो कुड़मी जाती के मजदूर शामिल होने चाहते हैं तो उस मजदूर को कंपनी के मालिक से कुड़मी नेता विशु महतो ने अपील किए हैं कुड़मी जाती के मजदूर को रेल टेका डहर छेका आंदोलन शामिल होने लिए अनुमति दे धन्यवाद










