Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Friday, July 18, 2025

स्वास्थ्य विभाग में कहीं बड़े पैमाने में तबादला

Ranchi:  जुलाई महीना आते ही सरकारी बाबू और अधिकारियों की चांदी हो जाती है। मामला जनता को सेवा देने का नहीं बल्कि ट्रांसफर पोस्टिंग का बड़ा खेल करने का शुरू ही जाता है। जब से डॉ इरफान अंसारी स्वास्थ्य मंत्री बने है तब से राज्य का स्वास्थ्य विभाग खासे चर्चा में है, वर्तमान में जो बातें सुर्खियां बटोर रहा है वो है स्वास्थ्य निदेशालय में ट्रांसफर पोस्टिंग की दुकान!


 ये बात जगजाहिर है ट्रांसफर पोस्टिंग एक बड़ा उद्योग के रूप में विकसित हो रहा है। जिसमें जान बूझकर कर्मियों को पत्राचार के माध्यम से पहले डराया जाता है। उसके बाद कर्मचारी कार्यालय के चक्कर लगाते है फिर  शुरू होती है ट्रांसफर के नाम पर बड़ी बोली। सामूहिक ट्रांसफर पोस्टिंग से राजकीय श्रावणी मेला  और बरसात के मौसम में फैलने वाली बीमारी की रोकथाम पर सीधा असर पड़ने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

सामूहिक तबादले के नाम पर लग रही है बड़ी बोली
पूर्व के निदेशक प्रमुख ने सामूहिक तबादले से संबंधित आदेश जारी किया तो कर्मचारी संगठनों ने विरोध दर्ज कर दिया और साफ शब्दों में अभ्यावेदन के आधार पर तबादला करने की मांग रखी और सामूहिक तबादले का विरोध किया। सूत्र बताते है कि 8 जुलाई की पूर्व निदेशक प्रमुख के जाते ही नए निदेशक प्रमुख डॉ सिद्धार्थ सान्याल ने पदभार संभाला और फिर नए तरीके से ट्रांसफर पोस्टिंग की कारवाई पर कदम रख रहे हैं। सूत्र बताते है कि ये फरमान ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर बड़ी बोली लगाने की है।


सामूहिक ट्रांसफर पोस्टिंग का क्यों कर रहे विरोध
सभी कर्मचारी संघ ने सामूहिक ट्रांसफर पोस्टिंग का विरोध दर्ज कर चुके है। इसकी वजह उन्होंने विभाग को बता रखी है। उनका मानना हैं कि बहुत विषम परिस्थिति में कर्मचारी सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में कार्य कर रहे है ऐसे में सामूहिक ट्रांसफर पोस्टिंग से कर्मचारी जो बहुत दिनों से कार्य कर रहे है उन्हें फिर से एक बार नए जगह पर पारिवारिक और आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। नए पदस्थापन से कई जगह फिर से रिक्त हो जाएंगे। जिसका सीधा असर स्वास्थ्य व्यवस्था पर पड़ेगा।

अभ्यावेदन पर ट्रांसफर करने की मांग.. क्या कहते है संगठन
पूर्व में भी कर्मचारी संगठन ने इस संबंध में मांग की थी कि सिर्फ अभ्यावेदन के आधार पर ही ट्रांसफर पोस्टिंग किया जाय। मालूम हो कि इसके पूर्व भी निदेशक प्रमुख प्रवीण चंद्रा ने सामूहिक ट्रांसफर पोस्टिंग की थी जो कि न्यायालयवाद का माकामला बना था और हाइकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग  को आड़े हाथ लिया था और फटकार लगाई थी।

फिलहाल आनन फानन में जिस तरह से निदेशक प्रमुख से लेकर सिविल सर्जन तक के ट्रांसफर किए गए उससे कर्मचारी संगठन आपस में गोल बंद हो रहे है। उनका मानना है कि इससे स्वास्थ्य व्यवस्था दुरुस्त नहीं बल्कि बदहाल होगी। ट्रांसफर उद्योग को पूरी तरह ध्वस्त करने की दिशा रणनीति बनाने में राज्यभर के कर्मी अग्रसर है।

आदित्यपुर 2 वार्ड नंबर 33 के पूरे क्षेत्र में खराब पड़े वेपर लाइट की अभिलम्ब मरम्मत और सी जॉन प्लेटिना सिटी रोड पर न्यू वेपर लाइट की मांग पत्र सौंपा आदित्यपुर नगर आयुक्त को सरायकेला खरसावां जिला के महिला समाज सेवी वैजयंती बारी

आज दिनांक 18/07/25 आदित्यपुर 2 नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 33 C जॉन प्लेटिना सिटी जाने वाले मुख्य सड़क के किनारे लगे सभी पोल पर वेपर लाइट लगाने और की मांग पत्र सौंपा गया आदित्यपुर नगर निगम के नगर आयुक्त महोदय को सरायकेला खरसावां जिला के लोकप्रिय महिला समाज सेवी वैजयंती बारी द्वारा अपने संबोधन में समाजसेवी वैजयंती बारी जी ने कहा आज के आधुनिक युग में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में ऐसी भी बस्तियां हैं जहां आज भी सरकार द्वारा दिया गया मूलभूत सुविधा नहीं मिल पा रहा है गरीब मजदूर वर्ग के लोगों को आज के समय महिलाएं भी काम काज कर रही है ऐसे में क्या रोड के सामने लगे पोल पर वेपर लाइट की आवश्यकता है कि नहीं रात के अंधेरे में चोरी चिंताएं होने के साथ साथ छेड़ खानी का डर बने रहता है इसलिए महिलाओं के हित में जल्द से जल्द आदित्यपुर वार्ड नंबर 33 के पूरे क्षेत्र में खाली पड़े पोल पर वेपर लाइट अभिलम्ब लगने के साथ साथ खराब पड़े लाइट की मरम्मत कार्य की जाए पत्र सौंपाने में मुख्य रूप से उपस्थित थे समाजसेवी वैजयंती बारी जी,ऐस्तर तिर्की सुभानी सुंडी

Thursday, July 17, 2025

5 वी बार निर्विरोध चुने गए एशिया के अध्यक्ष इंदर अग्रवाल झा मु मो आदित्यपुर नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान उपाध्यक्ष राजेश लाहा ने दी बधाई

इंदर अग्रवाल 5वी बार निर्विरोध चुने गए एशिया के अध्यक्ष इस अवसर पर आदित्यपुर नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान उपाध्यक्ष राजेश लाहा ने आदित्यपुर स्मॉल इंडस्टरीज के नव अध्यक्ष श्री इंदर अग्रवाल और उनके पूरी टीम को बधाई दी आदित्यपुर नगर झा मु मो कमेटी की ओर से

युवा नेता विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती ने नाली निर्माण की मांग की, रेलवे प्रशासन से हस्तक्षेप की अपील

स्थानीय लोगों ने नाली निर्माण की मांग की, रेलवे प्रशासन से हस्तक्षेप की अपील

आदित्यपुर रेलवे फाटक रोड की बदहाली, गंदे पानी में बह रही सड़क
आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत वार्ड संख्या 20 स्थित गुमटी बस्ती रेलवे फाटक रोड की स्थिति दिनोंदिन बदतर होती जा रही है। यहां बाजार और नाली का गंदा पानी सीधे सड़क पर बह रहा है जिससे करीब 35 से 40 साल पुराना यह मुख्य सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह सड़क रेलवे स्टेशन, आदित्यपुर थाना, सरकारी अस्पताल, बैंक, स्कूल और बाजार जैसी जरूरी संस्थाओं को जोड़ती है जिस पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोगों की आवाजाही होती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि वर्तमान में सड़क पर नाले का गंदा पानी जमा होने के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों, मरीजों और दुकानदारों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के समय स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। इससे लोगों में बीमारियों के फैलने की भी आशंका बढ़ गई है। इस संबंध में विशेष कुमार उर्फ बाबू तांती, कोल्हान प्रभारी नेशनल एंटी करप्शन कमेटी ऑफ इंडिया एवं तृणमूल कांग्रेस (एसटी, एससी, ओबीसी, अल्पसंख्यक, सामान्य समिति) के सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष ने रेलवे प्रशासन से आग्रह किया है कि बरसात के बाद सड़क का निर्माण भले ही किया जाए लेकिन मानवता के आधार पर प्राथमिकता के रूप में पुराने नाले को पुनः चालू करवाया जाए अथवा नया नाला निर्माण कार्य अविलंब प्रारंभ हो। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कोई कदम नहीं उठाया गया तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रशासन से निवेदन किया गया है कि क्षेत्र की गंभीर समस्या को नजरअंदाज न किया जाए और त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

Wednesday, July 16, 2025

झारखंड: कैबिनेट की बैठक 24 जुलाई को, कई अहम फैसलों पर लगेगी मुहर

रांची। झारखंड सरकार की अगली कैबिनेट बैठक 24 जुलाई को आयोजित की जाएगी। यह बैठक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन स्थित कैबिनेट हॉल में शाम 4 बजे से शुरू होगी। बैठक में राज्यहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी और संभावित रूप से मुहर लगाई जाए


सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा लाए गए नीतिगत फैसलों, विकास परियोजनाओं, बजट आवंटन और कर्मचारियों से जुड़ी योजनाओं पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, और सिंचाई से संबंधित प्रस्ताव भी एजेंडे में शामिल हो सकते हैं।

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में कैबिनेट की यह बैठक आगामी विधानसभा सत्र और राज्य में चल रहे विकास कार्यों के मद्देनजर काफी अहम मानी जा रही है। प्रशासनिक हलकों में इस बैठक को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

 

कैबिनेट से जुड़े अधिकारी और संबंधित विभागों को बैठक के लिए प्रस्ताव और जरूरी दस्तावेज तैयार करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। अब देखना यह होगा कि राज्य की जनता के हित में कौन-कौन से निर्णय लिए जाते हैं।

झारखंड #ब्रेकिंग #न्यूजः #सराईकेला से खबर दोनों भाइयों के आपसी विवाद को लेकर #मारपीट, अपने ही सगे भाई ने पत्थर से कुचलकर #मौत के घाट उतार दिया धान के खेतों में, सूचना मिलने पर सराईकेला पुलिस घटनास्थल पहुँच कर घटना का जायजा लेते,

झारखंड #ब्रेकिंग #न्यूजः #सराईकेला से खबर दोनों भाइयों के आपसी विवाद को लेकर #मारपीट, अपने ही सगे भाई ने पत्थर से कुचलकर #मौत के घाट उतार दिया धान के खेतों में, सूचना मिलने पर सराईकेला पुलिस घटनास्थल पहुँच कर घटना का जायजा लेते,

भाजपा नेता सतीश शर्मा के पहल पर वार्ड 30 में चलाया गया ड्रेनेज सफाई अभियान*


भाजपा नेता सतीश शर्मा के पहल एवं निगम के नगर अपर आयुक्त रवि कुमार के निर्देश पर आज वार्ड 30 के एल आई जी फ्लैट से निकलने वाले ड्रेनेज का सफाई कार्य शुरू किया गया। यह ड्रेनेज जाम होने से नाली का गंदा पानी रोड न.-4 में निवास करने वाले कई लोगों के घरों में घुस गया था। यह सफाई अभियान वार्ड 30 के कई क्षेत्रों में चलाया जाएगा।
     पिछले दिनों वार्ड 30 के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले लोग ड्रेनेज, सिवरेज एवं स्ट्रीट लाइट की समस्या को लेकर भाजपा नेता सतीश शर्मा से मिलकर इन समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की थी। 
   कल ही भाजपा नेता सतीश शर्मा  आदित्यपुर नगर निगम के नगर अपर आयुक्त श्री रवि प्रकाश से मिलकर वार्ड 30 की इन समस्याओं को रखा था। आज नगर अपर आयुक्त के निर्देश पर ड्रेनेज सफाई अभियान चलाया गया। सतीश शर्मा ने श्री रवि प्रकाश के प्रति आभार जताया है।