Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Sunday, December 21, 2025

पूर्वी सिंहभूम जिला के पटमदा प्रखंड अंतर्गत घोषडीह गांव में समर्पण संस्था ने किया शीतकालीन राहत सामग्री का वितरण (पत्रकार दया शंकर सिंह)

 (पत्रकार दया शंकर सिंह) पटमदा प्रखंड अंतर्गत घोषडीह गांव में समर्पण संस्था ने किया शीतकालीन राहत सामग्री का वितरण
पटमदा प्रखंड के घोषडीह गाँव में समर्पण संस्था की ओर से आदिवासी एवं जरूरतमंद लोगों के बीच शीतकालीन राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान बुजुर्गों को कंबल व शॉल प्रदान किए गए, वहीं बच्चों को टोपी, दस्ताने के साथ बिस्कुट एवं चॉकलेट दी गईं।
      संस्था द्वारा कुछ पुराने लेकिन अच्छी स्थिति वाले गर्म कपड़े भी वितरित किए गए, जिससे बढ़ती ठंड में लोगों को राहत मिल सके। राहत सामग्री पाकर ग्रामीणों में खुशी देखी गई, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान झलकती रही।
   समर्पण संस्था के सदस्यों ने कहा कि संस्था आगे भी जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए इसी तरह के सामाजिक कार्य करती रहेगी.
     इस कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि चंद्र शेखर टुडू, समाजसेवी कालीपदा जी एवं समर्पण संस्था के अध्यक्ष बिभूति जेना, सचिव कुमुद शर्मा, चन्दन, श्रवण, हरी, मनीषा जी, आकाश, अंकित, सूरज, सुरेश, शशि, मृत्युंजय पांडेय, विजय , सुमित उपस्थित रहे.   संपादक विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती जी       tantinewslive24@gmail.com

आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में श्याम ग्रुप की ओर से गाजिया बांध के पास बानभोजव का आयोजन किया गया रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ

(पत्रकार दया शंकर सिंह) सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र से श्याम ग्रुप के द्वारा दिनांक 21 को गाजिया बांध के पास वन भोज का आयोजन किया गया और रंगा रंग संस्कृति प्रतियोगिता का आयोजन भी करवाया गया। आयोजन में लड़कों और लड़कियां भी बढ़ चढ कर भाग लिया। कुछ आयोजन में लड़के और किसी में लड़कियों ने बाजी मारी। आयोजन में विजेता को मुख्य अतिथि तपेश्वर महतो और विभूति भूषण के द्वारा सम्मानित भी किया गया।

Saturday, December 20, 2025

*भाजपा नेता सतीश शर्मा की मदद से कैंसर मरीज को मिला 3 लाख 45 हजार 5 सौ की अनुदान राशि* (पत्रकार दया शंकर सिंह)


भाजपा नेता सतीश शर्मा की पहल पर मुसाबनी निवासी शांति देवी जो कि कैंसर जैसे असाध्य रोग से ग्रसित थी उन्हें उपचार हेतु मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना अंतर्गत 3 लाख 45 हजार 5 सौ  की  अनुदान राशि स्वीकृत की गई। आज भाजपा नेता सतीश शर्मा ने पीड़ित परिवार के सदस्य को आज दिनांक 19 दिसंबर को अपने आदित्यपुर स्थित कार्यालय में बुलाकर अनुदान की स्वीकृति पत्र सौंपा। कैंसर मरीज का इलाज मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में होगा। 
      कुछ दिन पूर्व पीड़ित परिवार भाजपा नेता सतीश शर्मा से उनके कार्यालय में  मिलकर बताया कि  कैंसर के प्रारंभिक जांच एवं इलाज हेतु मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल करीब 1 लाख 80 हजार रुपए पहले जमा करने करने को कहा है। हमारी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है जिस कारण से हम उक्त रकम जमा नहीं कर पा रहे हैं जिसके कारण मरीज का इलाज शुरू नहीं हो पा रहा है । पीड़ित परिवार ने इलाज हेतु मदद करने का  आग्रह किया ।
    भाजपा नेता सतीश शर्मा ने पीड़ित परिवार को साथ लेकर मेहरबाई टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल गए और वहां के वरीय प्रशासनिक अधिकारी अमिताभ चटर्जी की मदद से इलाज का पूरा प्राक्कलित राशि 3 लाख 45 हजार 5 सौ रुपए खासमहल सदर अस्पताल स्थित जिले के सिविल सर्जन कार्यालय से स्वीकृति प्रदान कराई। पूर्व में भी आर्थिक रूप से कमजोर कई असाध्य रोग से पीड़ित  मरीजों का इलाज भाजपा नेता सतीश शर्मा की मदद से संभव हो पाया है  और उन्हें नई जिंदगी मिली है।

Thursday, December 18, 2025

सांसद जोबा माझी ने चक्रधरपुर से राउरकेला तक सड़क चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण को लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात-सोनुवा से मनोहरपुर तक यातायात सुगम बनाने के लिए बाइपास या फ्लाइओवर निर्माण की रखी मांग, (संपादक विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती )

चक्रधरपुर : (पत्रकार दया शंकर सिंह) सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने गुरूवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग
मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने एनएच-320 डी चक्रधरपुर से राउरकेला तक सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की मांग को लेकर मंत्री को पत्र सौंपा। सांसद जोबा माझी ने केंद्रीय मंत्री काे संसदीय क्षेत्र सिंहभूम (झारखंड) से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 320-डी की ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए बताया कि लगभग 106 किलोमीटर लंबी यह सड़क झारखंड के चक्रधरपुर को ओडिशा के राउरकेला से जोड़ती है और एक अत्यंत महत्वपूर्ण अंतरराज्यीय मार्ग है। वर्तमान में यह सड़क कई स्थानों पर काफी संकीर्ण है और तीखे मोड़ों के कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। विशेषकर सोनुवा, गोईलकेरा, पोसैता और मनोहरपुर जैसे घनी आबादी वाले बाजारी क्षेत्रों में घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम जनता और भारी वाहनों का आवागमन बाधित होता है। जोबा माझी ने मंत्री से जनहित और क्षेत्र के विकास को देखते हुए अनुरोध किया कि एनएच320-डी का प्राथमिकता के आधार पर चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कराया जाए। साथ ही उन्होंने सोनुवा, गोईलकेरा, पोसैता और मनोहरपुर में यातायात को सुगम बनाने हेतु फ्लाईओवर या बाईपास का निर्माण स्वीकृत करने की मांग की। कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से दो प्रमुख औद्योगिक शहरों टाटानगर और राउरकेला के बीच की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और बीजू एक्सप्रेस-वे से जुड़ने पर इस पूरे जनजातीय क्षेत्र में आर्थिक विकास के नए द्वार खुलेंगे।

Wednesday, December 17, 2025

Adityapur Big Accident आदित्यपुर: टाटा- कांड्रा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर,(पत्रकार दया शंकर सिंह)

Adityapur Reportar Daya Shankar Singh आदित्यपुर: थाना अंतर्गत टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर आईडीटीआर के समीप बुधवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार एनएल-02 क्यू–7066 नंबर का ट्रेलर ट्रक तेज रफ्तार में कांड्रा की ओर आदित्यपुर की ओर जा रहा था. इसी दौरान ट्रेलर ने IDTR के समीप पहले पीछे से जेएच 05 डीएच- 50954 नंबर की स्कूटी को टक्कर मार दी. टक्कर के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया.

चालक के फरार होने के बाद अनियंत्रित ट्रेलर सड़क पार कर दूसरी दिशा से आ रही जेएच 05 बीवी- 1386 नंबर की बुलेट मोटरसाइकिल से जा टकराया. बुलेट पर सवार दो युवकों में से एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया.

हादसे के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की.

पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी गई है. वहीं, इस हादसे के बाद टाटा- कांड्रा मुख्य मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

Monday, December 15, 2025

माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजन एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की। (संपादक विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती )

माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे आमजन एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को उन्होंने जन समस्याओं से संबंधित विषयों से अवगत कराया एवं समाधान किए जाने का आग्रह किया। मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के लोहरदगा जिला एवं नगर स्तर के कार्यकर्ताओं ने संवाद कर राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संचालन तथा संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।

Tuesday, December 9, 2025

पूर्व महापौर श्री बिनोद श्रीवास्तव जी का तबियत बिगड़ी,T M H हॉस्पिटल में भर्ती

Adityapur भाजपा के वरीय नेता और आदित्यपुर नगर निगम लोकप्रिय समाज सेवी स आदित्यपुर नगर निगम पूर्व महापौर श्री बिनोद श्रीवास्तव जी का तबियत बिगड़ गई है जिसके बाद उन्हें जमशेदपुर के टाटा मुख्य हॉस्पिटल में भर्ती हुए पूर्व महापौर को सी सी यू में शिफ्ट किया गया है जहां चिकित्सकों के टीम द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है नेशनल एंटी क्रॉप्सेशन कमेटी ऑफ इंडिया के कोल्हान प्रभारी स आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व महापौर प्रत्याशी विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती ने श्री बिनोद श्रीवास्तव जी को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की वही समाज सेवी रमेश बालमुचू,सरोज साहू,किशन कुमार,अंकित मिश्रा ने भी पूर्व महापौर श्री बिनोद श्रीवास्तव के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की