Adityapur भाजपा के वरीय नेता और आदित्यपुर नगर निगम लोकप्रिय समाज सेवी स आदित्यपुर नगर निगम पूर्व महापौर श्री बिनोद श्रीवास्तव जी का तबियत बिगड़ गई है जिसके बाद उन्हें जमशेदपुर के टाटा मुख्य हॉस्पिटल में भर्ती हुए पूर्व महापौर को सी सी यू में शिफ्ट किया गया है जहां चिकित्सकों के टीम द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है नेशनल एंटी क्रॉप्सेशन कमेटी ऑफ इंडिया के कोल्हान प्रभारी स आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व महापौर प्रत्याशी विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती ने श्री बिनोद श्रीवास्तव जी को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की वही समाज सेवी रमेश बालमुचू,सरोज साहू,किशन कुमार,अंकित मिश्रा ने भी पूर्व महापौर श्री बिनोद श्रीवास्तव के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Tuesday, December 9, 2025
Wednesday, December 3, 2025
दलित सेना के संस्थापक राम विनय पासवान की 22 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व महापौर प्रत्याशी विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती एवं भावी मेयर प्रत्याशी रमेश बालमुचू आदित्यपुर नगर निगम
(पत्रकार दया शंकर सिंह) झारखंड प्रदेश के कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के लोक प्रिय समाजसेवी एवं दलित सेना के संस्थापक राष्ट्रीय महासचिव रहे स्वर्गीय राम विनय पासवान जी की 22 वीं पुण्यतिथि सभा का आयोजन किया गया आदित्यपुर नगर निगम वार्ड नंबर 20 गुमटी बस्ती थाना रोड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने स्थापित किया गया प्रतिमा के अस्थान पर स्वर्गीय राम विनय पासवन जी को नमन आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित किया गया श्रद्धांजलि सभा में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के सामाजिक सेवा करने वाले और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता लोगो के साथ साथ स्थानीय लोगों ने श्रद्धांजलि आपत्ति की सरायकेला खरसावां जिला ST SC OBC अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती, आदित्यपुर नगर इंटक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश बालमुचू, आदि समाजसेवी एवं राजनीतिक दलों के नेतागण
Monday, November 24, 2025
रांची में इंडिया-साउथ अफ्रीका मैच की टिकट बिक्री शुरू, JSCA स्टेडियम के बाहर रात से लगी लंबी कतारें शुरू (संपादक बाबू तांती जी )
रांची :(पत्रकार दया शंकर सिंह) भारत-दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट सीरीज़ के प्रति उत्साह रांची में चरम पर है। JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में 30 नवंबर को होने वाले मुकाबले के लिए टिकटों की ऑफलाइन बिक्री मंगलवार 25 नवंबर से आधिकारिक रूप से शुरू हो गई। टिकट काउंटर खुलने से पहले ही स्टेडियम के साउथ गेट टिकट काउंटर के बाहर रात से लंबी लाइनें देखी गईं जहाँ क्रिकेट प्रेमियों ने अपनी जगह सुरक्षित करने के लिए घंटों इंतजार किया। आयोजकों के अनुसार टिकट की कीमतें 1200 से 12,000 रुपये तक रखी गई हैं। बढ़ती मांग और सुरक्षा के मद्देनज़र एक व्यक्ति को अधिकतम दो टिकट ही उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। आयोजन समिति ने भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी और हेल्पडेस्क तैनात किए हैं। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाला यह मुकाबला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर में एक महत्वपूर्ण मुठभेड़ माना जा रहा है। दोनों टीमें वर्तमान में बेहतरीन फॉर्म में हैं जिसके कारण मुकाबले को लेकर उत्साह और अधिक बढ़ गया है। अंतरराष्ट्रीय मैचों के प्रति बढ़ती दिलचस्पी और रांची में लंबे समय बाद हो रहे बड़े आयोजन ने टीकिट की मांग को असाधारण रूप से बढ़ा दिया है। क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह मुकाबला केवल एक मैच नहीं बल्कि एक उत्सव जैसा माहौल बन चुका है और टिकट काउंटरों के बाहर लगी भीड़ इसका साफ संकेत है।
90वें जन्मदिन से पहले दुनिया को अलविदा कह गए धर्मेंद्र, फैंस और फिल्म जगत में शोक की लहर (पत्रकार दया शंकर सिंह)
हिंदी सिनेमा के महान अभिनेता और देश के प्रिय ही-मैन धर्मेंद्र का आज 24 नवंबर को 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। सुबह उनके निवास पर एंबुलेंस पहुंचने की खबर सामने आई जिसके बाद फैंस के बीच चिंता बढ़ गई थी। इससे पहले भी उनके निधन की अफवाह सोशल मीडिया पर तेजी से फैली थी लेकिन इस बार परिवार ने पुष्टि करते हुए बताया कि अभिनेता ने आज अंतिम सांस ली। धर्मेंद्र का निधन उनके 90वें जन्मदिन से मात्र दो सप्ताह पहले हुआ। वह 8 दिसंबर 2025 को 90 वर्ष के होने वाले थे। बीते दिनों धर्मेंद्र की तबीयत अचानक बिगड़ने पर उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल सूत्रों के अनुसार वे करीब 11 दिनों तक आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। इसी दौरान उनकी हालत को लेकर कई भ्रामक खबरें भी फैली थीं जिस पर परिवार ने आपत्ति जताई थी। अस्पताल में भर्ती दौरान उनकी एक वीडियो भी सामने आई थी जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। धर्मेंद्र के निधन की खबर से बॉलीवुड जगत, राजनीतिक हस्तियों और उनके करोड़ों प्रशंसकों में गहरा शोक है। शोले, सीता और गीता, धरम-वीर और दर्जनों सुपरहिट फिल्मों के इस दिग्गज कलाकार ने भारतीय सिनेमा में अमिट छाप छोड़ी है। उनका जाना सिनेमा जगत के लिए एक युग का अंत माना जा रहा है।
📢 ग्राउंड रिपोर्ट | आदित्यपुर वार्ड 18 रामबराय बस्ती की गंभीर उपेक्षा — साफ सफाई के चलते जनता में बढ़ता आक्रोश (पत्रकार दया शंकर सिंह)
आदित्यपुर नगर निगम वार्ड नंबर 18 मूलभूत समस्या का समाधान हेतु राजेंद्र रॉय भुइयां हस्ताक्षर अभियान चला कर आदित्यपुर नगर अपर आयुक्त से मिलेंगे
सरायकेला जिला के आदित्यपुर वार्ड नंबर 18 राम मारिया बस्ती में पिछले पाँच वर्षों से नियमित रूप से नालियों की एक भी बार सही तरीके से सफाई नहीं की गई है।
नालियों में जमा कचरा पाँच सालों से जस का तस पड़ा हुआ है, जिसके कारण जगह-जगह कचरे का अम्बार लग गया है नली जाम हो जाता है और पानी का बहाव बिल्कुल रुक जाता है पानी जमा रहने के कारण मक्खी मच्छर पैदा होने लगता है जिस के कारण कई तरह की बीमारी का सामना करना पड़ता हैं बस्तियों में रहने वाले लोगों को ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव हमेशा नहीं होने के कारण नाली का गंदा पानी महकने लगता हैं स्थानीय लोगों का कहना है कि
अब हमारी बस्ती के समस्या के लिए हमें खुद लगना होगा
तभी जाकर हर काम होगा नहीं तो हमेशा हर काम
किसी नेता और मंत्री या पार्षद के पीछे नहीं जाना है समस्या से संबंधित पदाधिकारी से मिल कर समस्या का समाधान करना होग क्षेत्रीय नेता और मंत्री केवल वोट मांगने आते हैं और उस समय आप की समस्या सुनते है इस लिए खुद जागरूक होना होगा तभी जाकर बस्ती की असली समस्याओं का समाधान होगा नहीं तो कभी भी समस्या का समाधान नहीं किया जाता। इसलिए समस्या का समाधान हेतु नगर आयुक्त को पत्र लिखकर भेजा जाएगा पूरे बस्ती में हस्ताक्षर अभियान चला कर
👇
मुख्य समस्याएँ:
नालियों की पिछले पाँच वर्षों से कभी साफ सफाई नियमित रूप से नहीं हुई नालियों में कचरे का भारी जमाव
बदबू, गंदगी और मच्छरों के कारण लोगों का जीना मुश्किल
Sunday, November 23, 2025
आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित रामकृष्ण कास्टिंग सॉल्यूशन लिमिटेड (आरकेसियेसेल) प्लांट 2 में रविवार को रक्तदान शिविर आहूत किया गया, संपादक विशेष कुमार ( बाबु तांती)
आदित्यपुर/ DAYASHANKAR SINGH औद्योगिक क्षेत्र स्थित रामकृष्ण कास्टिंग सॉल्यूशन लिमिटेड (आरकेसियेसेल) प्लांट 2 में रविवार को रक्तदान शिविर आहूत किया गया. जमशेदपुर ब्लड सेंटर के सहयोग से आहूत किए गए
शिविर में प्रमुख रुप से कंपनी के वरीय एचआर प्रबंधक विनोद आर्या तथा सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार प्रमुख रुप से उपस्थित हुए तथा उनके द्वारा रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया गया. उन्होंने कहा कि कारपोरेट सामाजिक दायित्व निर्वहन के तहत रामकृष्ण कास्टिंग सॉल्यूशन लिमिटेड के सभी प्लांट में प्रत्येक तीन माह के अंतराल पर बारी-बारी से रक्तदान शिविर आहूत किया जाता है, जिसका मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराना है. उन्होंने बताया कि रक्तदान शिविर के अलावा कंपनी सामाजिक कार्य भी करती है.
शिविर को सफल बनाने में कंपनी के सीपीओ शक्ति सेनापति, सीएचआरओ भूपेंद्र लोधी, वरीय एचआर प्रबंधक विनोद आर्या, सुरक्षा अधिकारी संजय कुमार
Saturday, November 22, 2025
सरायकेला में बड़े पैमाने पर थाना प्रभारियों का तबादला, पुलिस कप्तान ने तत्काल कार्यभार लेने का दिया निर्देश
सरायकेला-खरसावां : जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ने लंबे समय से जमे थाना और ओपी प्रभारियों का व्यापक पैमाने पर तबादला एवं पदस्थापन किया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चांडिल अंचल निरीक्षक रामचंद्र रजक को गम्हरिया थाना प्रभारी बनाया गया है जबकि पदस्थापन के लिए प्रतीक्षारत इंस्पेक्टर राजू को ट्रैफिक थाना प्रभारी का दायित्व सौंपा गया है। इसी क्रम में राजेश सिंह को चांडिल अंचल निरीक्षक नियुक्त किया गया है। थाना प्रभारियों के स्तर पर भी बड़े बदलाव किए गए हैं। ईचागढ़ थाना प्रभारी के रूप में बजरंग महतो, चौका थाना प्रभारी के रूप में सोनू कुमार और राजनगर थाना प्रभारी के रूप में विपुल ओझा को नियुक्त किया गया है। वहीं आमदा ओपी का प्रभार रामरेखा पासवान को और सिनी ओपी का प्रभार विनय कुमार सिंह को सौंपा गया है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जिला की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक सुगमता बढ़ाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। सभी पदस्थापित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया गया है ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था का बेहतर अनुपालन सुनिश्चित हो सके।










