Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Monday, November 10, 2025

सरकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार और लापरवाही पर फूटा गुस्सा, कर्मचारियों पर रिश्वतखोरी और मनमानी का आरोप

पत्रकार दया शंकर सिंह (गम्हरिया ) : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया अंचल कार्यालय सोमवार को रणभूमि बन गया जब आजसू नेता महेश्वर महतो ने कथित रूप से कर्मचारी राकेश कुमार आदित्यदेव के साथ गाली-गलौज और हाथापाई शुरू कर दी। देखते ही देखते कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही अंचल अधिकारी सह बीडीओ प्रवीण कुमार अपने कक्ष से बाहर निकले और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। महेश्वर महतो ने आरोप लगाया कि अंचल कार्यालय में कार्य करवाने के लिए आने वाले लोगों से पैसों की मांग की जाती है और आम जनता को जानबूझकर परेशान किया जाता है। उन्होंने बताया कि वे पिछले कई दिनों से इनकम सर्टिफिकेट के लिए चक्कर काट रहे थे पर हर बार बहाने बनाकर टाल दिया जा रहा था। सोमवार को भी जब कर्मचारी ने बाद में आना कहा तो वे आक्रोशित हो उठे। वहीं कर्मचारी राकेश कुमार ने इन आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताया। उन्होंने कहा कि महतो ने बिना कारण कार्यालय में घुसकर हंगामा किया और स्टाफ से धक्का-मुक्की की। इस घटना ने एक बार फिर सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार, लापरवाही और आमजन की उपेक्षा को उजागर कर दिया है। गम्हरिया अंचल के कर्मचारियों पर लंबे समय से रिश्वतखोरी और काम में देरी के आरोप लगते रहे हैं लेकिन कार्रवाई के अभाव में ऐसी घटनाएँ लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कर दोषी कर्मियों और अंचल अधिकारी की भूमिका की भी समीक्षा की जाए वर्षों से जमे पदाधिकारियों का तबादला के साथ उनके द्वारा किया गयाकार्य की जांच होना चाहिए

Saturday, November 8, 2025

धनबाद में विधवा का अश्लील वीडियो बना कर कई साल करता रहा ब्लैक मेल, डरते डरते-थाना पहुंच गई महिला

(पत्रकार दया शंकर सिंह) : धनबाद के कोलियरी इलाके से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है. जहां चासनाला साउथ कॉलोनी की रहने वाली एक विधवा महिला ने अपने पड़ोसी जय प्रकाश राय पर बेहद संगीन आरोप लगाए हैं. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर उसका अश्लील वीडियो बनाया.  उसे वायरल करने की धमकी दे लगातार यौन शोषण करता रहा. यही नहीं, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी तक दी जाती रही.

2018 में के पति की मौत हो गयी थी बाद में हमदर्दी दिखाकर उसके साथ यौन शोषण शुरू कर दिया. अब महिला हिम्मत जुटाकर धनबाद महिला थाना पहुंची. जहां उसने पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता का कहना है कि पति की मौत के बाद से वह अकेली रहती है, इसी का फायदा आरोपी ने उठाया. पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है, ताकि उसके साथ इंसाफ हो सके और वह सुरक्षित जीवन जी सके.

फिलहाल महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई की बात कही जा रही है. ऐसे मामलों ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि समाज में अकेली और बेबस महिलाओं को कब मिलेगी पूरी सुरक्षा? आखिर कब रुकेगा ये शर्मनाक शोषण. 

Friday, November 7, 2025

गैंग्स ऑफ वासेपुर का डॉन फहीम खान जेल से आएगा बाहर, 22 साल बाद खुले आसमान के नीचे ले सकेगा सांस

धनबाद (पत्रकार दया शंकर सिंह) : गैंग्स ऑफ वासेपुर का मुख्य सरगना, गैंगस्टर फहीम खान के लिए शुक्रवार यानी जुम्मे का दिन काफी शुभ रहा. दरअसल, विगत 22 वर्षों से भी अधिक समय से जेल की हवा खा रहा 75 वर्षीय फहीम खान अब खुले आसमान के नीचे सांस ले सकेगा. उसकी रिहाई को लेकर झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अनिल कुमार चौधरी की अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश देते हुए छह महीने के भीतर उसे जेल से रिहा करने को कहा है.

गैंगस्टर फहीम खान की तरफ से सरवोच्च न्यायालय के अधिवक्ता अजीत कुमार सिन्हा ने पैरवी करते हुए दलील दी कि फहीम की उम्र अब 75 वर्ष से अधिक हो चुकी है, वह 22 वर्षों से अधिक समय से जेल में बंद है. इस दौरान वह दिल और गुर्दे की गंभीर बीमारियों से पीड़ित रहा है. बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने कोर्ट से आग्रह किया कि उसकी उम्र और सेहत को ध्यान में रखते हुए उसे रिमिशन सेंटेंस (सजा में छूट) के तहत रिहा किया जाए.

बता दें कि फहीम खान इस समय जमशेदपुर स्थित घाघीडीह जेल में बंद है और वासेपुर के सगीर हसन सिद्दीकी हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहा था. उसने 29 नवंबर 2024 को झारखंड उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर रिहाई की मांग की थी. जिसके बाद राज्य सरकार ने इस मामले में एक रिव्यू बोर्ड गठित किया था, जिसमे फहीम खान को 'समाज के लिए खतरा' बताते हुए उसके रिहाई से इनकार कर दिया था. हालांकि, उच्च न्यायालय ने सुनवाई के दौरान फहीम की ओर से पेश की गई दलीलों को स्वीकार करते हुए रिहाई का आदेश जारी किया.

ज्ञात हो, फहीम खान का नाम पहली बार वर्ष 1989 में वासेपुर हत्याकांड में सामने आया था. 10 मई 1989 की रात सगीर हसन सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. गवाहों के अनुसार, सगीर अपने दोस्त आलमगीर के घर के बाहर बैठा था, तभी फहीम खान अपने साथी छोटना उर्फ करीम खान और अरशद के साथ वहां पहुंचा और इसके बाद फहीम ने सगीर के सिर में गोली मार दी थी.

इस हत्याकांड में पुलिस ने फहीम खान सहित तीनों के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था. इसके बाद 15 जून 1991 को सेशन कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया, लेकिन बिहार सरकार ने इस फैसले को पटना हाईकोर्ट में चुनौती दी. पटना हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को पलटते हुए फहीम खान को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. बाद में सुप्रीम कोर्ट ने भी 21 अप्रैल 2011 को हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखाटायसन लापता है देखने से सूचना दे

Thursday, November 6, 2025

सरायकेला खरसावां जिला के राजनगर प्रखंड के उरुघुटू आंगनबाड़ी केंद्र में छोटे बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया गया। ठंड के मौसम की शुरुआत से पहले बच्चों को यह गर्माहट भरा तोहफ़ा दिया गया ताकि वे सर्दी से सुरक्षित रह सकें। (संपादक विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती)

 (पत्रकार दया शंकर सिंह) सरायकेला खरसावां जिला के राजनगर प्रखंड के उरुघुटू आंगनबाड़ी केंद्र में  छोटे बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण किया गया। ठंड के मौसम की शुरुआत से पहले बच्चों को यह गर्माहट भरा तोहफ़ा दिया गया ताकि वे सर्दी से सुरक्षित रह सकें।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका ने बच्चों को स्वेटर पहनाकर खुशी जाहिर की। ग्रामीणों ने सरकार की इस योजना की सराहना की और कहा कि इससे गरीब परिवारों के बच्चों को राहत मिलेगी।

यह पहल राज्य सरकार की ओर से चलाई जा है जिससे आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों को नियमित रूप से पोषण, वस्त्र और आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं।आंगनबाड़ी सेविका सहायिका सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

**निगम में रखे लाखों की ट्राई साईकिल बिना उपयोग अब कबाड़ के कगार पर भा ज पा नेता सतीश शर्मा**


(पत्रकार दया शंकर सिंह )भाजपा नेता सतीश शर्मा ने कचरा उठाव हेतु आदित्यपुर नगर निगम द्वारा पिछले करीब 4-5  महीने पहले खरीदे गये लाखों रुपए का ट्राई साइकिल का अभी तक उपयोग नहीं किये जाने पर नाराजगी व्यक्त की ।
      सतीश शर्मा ने कहा कि महीनों पहले आदित्यपुर नगर निगम द्वारा कचरा उठाव हेतु जो लाखों रुपए खर्च कर ट्राई साइकिल खरीदी गई थी । ये ट्राई साइकिल किस मंशा से खरीदी गई थी और इसका उपयोग आज तक क्यों नहीं हुआ ये समझ से परे है। ये ट्राई साइकिलों की हालत खरीद समय में ही खस्ता थी। कई जगह जंग लगे हुए थे और आज महीनों से नगर निगम ऑफिस के सामने खाली पड़े भूखंड पर रखे हुए कबाड़ की स्थिति में आ गए है। 
    सतीश शर्मा ने कहा कि ये अति गंभीर मामला है। जनता के पैसे की बर्बादी का हक किसी को नहीं है। आखिर किस उद्देश्य से ये ट्राई साईकिल की खरीद की गई थी और ये उद्देश्य किस कारण पूरा नहीं हुआ ? जल्द ही जिले के उपायुक्त महोदय से मिलकर इस पूरे प्रकरण की जांच की मांग करेंगे।

Tuesday, November 4, 2025

आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती निवासी सोयल उम्र 16 वर्ष पिता शेक आलम दिनांक 02/11/25 दिन रविवार से लापता

आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती निवासी सोयल उम्र 16 वर्ष पिता शेक आलम दिनांक 02/11/25 दिन रविवार दोपहर 12 बजे से घर से बाहर निकल ने के बाद आज तक आवास नहीं लौटा परिजन आदित्यपुर थाना में सूचना दिए हैं बच्चे की खोजबीन करने की 

Friday, October 31, 2025

सरायकेला खरसावां जिला के लोकप्रिय समाज सेवी स पूर्व वार्ड पार्षद रंजन सिंह के द्वारा 1 नवंबर को किये जा रहे आदित्यपुर नगर निगम परिसर में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का में पूर्व मेयर प्रत्याशी आदित्यपुर नगर निगम विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती समर्थन करता हूं

सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के लोकप्रिय समाज सेवी स पूर्व वार्ड पार्षद रंजन सिंह के द्वारा आदित्यपुर की मूलभूत सुविधाओं के समाधान हेतु आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय परागण में 1 नवंबर को किये जा रहे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल का में विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती  समर्थन करता हूं