Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Wednesday, July 16, 2025

भाजपा नेता सतीश शर्मा के पहल पर वार्ड 30 में चलाया गया ड्रेनेज सफाई अभियान*


भाजपा नेता सतीश शर्मा के पहल एवं निगम के नगर अपर आयुक्त रवि कुमार के निर्देश पर आज वार्ड 30 के एल आई जी फ्लैट से निकलने वाले ड्रेनेज का सफाई कार्य शुरू किया गया। यह ड्रेनेज जाम होने से नाली का गंदा पानी रोड न.-4 में निवास करने वाले कई लोगों के घरों में घुस गया था। यह सफाई अभियान वार्ड 30 के कई क्षेत्रों में चलाया जाएगा।
     पिछले दिनों वार्ड 30 के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले लोग ड्रेनेज, सिवरेज एवं स्ट्रीट लाइट की समस्या को लेकर भाजपा नेता सतीश शर्मा से मिलकर इन समस्याओं से निजात दिलाने की मांग की थी। 
   कल ही भाजपा नेता सतीश शर्मा  आदित्यपुर नगर निगम के नगर अपर आयुक्त श्री रवि प्रकाश से मिलकर वार्ड 30 की इन समस्याओं को रखा था। आज नगर अपर आयुक्त के निर्देश पर ड्रेनेज सफाई अभियान चलाया गया। सतीश शर्मा ने श्री रवि प्रकाश के प्रति आभार जताया है।

Tuesday, July 15, 2025

Bokaro Encounter: 25 लाख के इनामी नक्सली कुंवर मांझी की गोली लगने मौत, एक जवान के शहीद होने की सूचना, मुठभेड़ अभी भी जारी

बोकारो पुलिस और नक्सली मुठभेड़ में 25 लाख के इनामी नक्सली कुंवर मांझी को गोली लगने मौत हो गई. वहीं  एक और नक्सली के मारे जाने की सूचना है. दूसरा नक्सली भी संगठन का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.जागेश्वर बिहार थाना क्षेत्र स्थित लुगु पहाड़ के काशी टांड़ जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ अभी भी जारी है. दोनों ओर से रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है. वहीं इस मुठभेड़ में एक कोबरा जवान गोली लगने से घायल हो गए हैं. इलाज के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में ही जवान के शहीद होने की सूचना है.  शहीद जवान की पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

महिला समूह के राशन दुकान की बढ़ती काला बाजारी के खिलाफ आ

सरायकेला खरसावां IYC *जिला मीडिया प्रभारी सह INTUC नगर अध्यक्ष आदित्यपुर  रमेश बालमुचू* 
सरायकेला खरसावां जिला उपायुक्त को जन वितरण प्रणाली के राशन दुकान और महिला समूह के राशन दुकान की बढ़ती कला बाजारी के संबंध में पत्र लिखेंगे
*1*) समय पर राशन दुकान क्यों नहीं खोली जाती है ।
*2*) महिला समूह के आड़ में राशन दुकान  पुरुष क्यों चलाते हैं। अपने घर पर ही राशन दुकान क्यों 
*3*) 10 महिला से एक समूह बनता है और तो किस आधार से पुरुष दुकान चलाते हैं किसी 1 महिला के पास भी दुकान खोलने का समय नहीं है 
*4*) ऐसा महिला समूह की राशन दुकान की लाइसेंस रद्द करें जिसको पुरुष चलाते हैं।
*5*)  राशन जिस दिन देंगे फिंगर फ्रिंट उसी दिन लें राशन दुकान दार 
*6*,) प्रत्येक माह 10 से 15 तारीख के बीच राशन बांटने का आदेश जारी करे 
*7*) राशन जिस माह का हो उसी माह बांटे 
*8*) सिंगल राशन कार्ड भी बनाने का आदेश जारी करे 
*9*) दुकान खुलने और बंद करने का समय सीमा समिति करे राशन दुकान की बोर्ड पर समान मिलने का लिस्ट जारी करे दुकानदार के मोबाइल नंबर अनिवार्य करें 

वार्ड 30 के ड्रेनेज, सिवरेज एवं स्ट्रीट लाइट की समस्या का जल्द हो समाधान : सतीश शर्मा


आज भाजपा नेता सतीश शर्मा वार्ड संख्या 30 स्थित एल आई जी रॉ हाउस एवं जनता रॉ हाउस में हो रहे ड्रेनेज, सिवरेज एवं स्ट्रीट लाइट की समस्या के  समाधान हेतु आदित्यपुर नगर निगम के नगर अपर आयुक्त  रवि प्रकाश से मिलकर वहां की जनता की हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपा।
    भाजपा नेता सतीश शर्मा ने ज्ञापन के माध्यम से ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि वार्ड 30 के एल आई जी रॉ हाउस एवं जनता रॉ हाउस के अधिकांश स्थानों में ड्रेनेज एवं सिवरेज सिस्टम पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है आए दिन ड्रेनेज सिवरेज जाम होने के कारण ड्रेनेज एवं सिवरेज का गंदा पानी सड़क पर बहने लगता है जिससे वहां की जनता के साथ साथ आम राहगीरों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं।
   इधर हिंदुओं का सबसे पवित्र सावन माह भी चल रहा है । पूजा पाठ के लिए घर से निकलने वाले श्रद्धालुओं को भी इन्हीं गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है जिससे उनकी पवित्रता भी क्षीण हो रही है । 
      वार्ड 30 में सैकड़ों स्ट्रीट लाइट काफी दिनों से खराब पड़े हुए हैं । खराब स्ट्रीट लाइट की सूचना कई बार लिखित एवं मौखिक रूप से निगम को दी गई है। लेकिन निगम के कर्मचारी निगम में  नया लाइट नहीं का तर्क देकर चले जाते है। 
      इन सभी समस्याओं को लेकर एल आई जी रॉ हाउस के लोग भाजपा नेता सतीश शर्मा से मिले और समस्या समाधान कराने का आग्रह किया। इसी सिलसिले में आज भाजपा नेता सतीश शर्मा ने उक्त समस्या को लेकर आदित्यपुर नगर अपर आयुक्त रवि प्रकाश से मिलकर समस्या का जल्द निदान करने की मांग किया। 
    आदित्यपुर नगर निगम के नगर अपर आयुक्त रवि प्रकाश ने वार्ड 30 की सभी जन समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जल्द समस्या निदान का आश्वासन दिया। साथ ही वार्ड में जल्द ही नए स्ट्रीट लाइट लगाने की बात कही।

आदित्यपुर नगर निगम वार्ड नंबर 35 में सड़क और नाली निर्माण हेतु नगर आयुक्त को जापन सौंपा आदित्यपुर झा मु मो नगर उपाध्यक्ष लाल बाबू सरदार ने

आदित्यपुर नगर निगम वार्ड नंबर 35 प्राथमिक विद्यालय से लेकर बढवे जायसवाल के घर तक पीसीसी सड़क और नाली निर्माण कार्य करने हेतु आदित्यपुर नगर आयुक्त को लिखित रूप से मांग पत्र सौंपा आदित्यपुर नगर उपाध्यक्ष लाल बाबू सरदार ने

Monday, July 14, 2025

बिहार में चुनाव से पहले क्राइम कैपिटल में तब्दील हुआ पटना, 10 दिनों में 10 की हत्या से दहशत में लोग

पटना में अपराध की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। हाल ही में 10 दिनों के अंदर 10 हत्याएं हुई हैं, जिससे लगता है कि पटना 'क्राइम कैपिटल' में तब्दील हो गया है. राहुल गांधी ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि BJP और नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार को अपराध का गढ़ बना दिया है और अब बदलाव की जरूरत है.

देखिए 10 दिनों में हुई घटना की जानकारी

4 जुलाई को पटना में बड़े कारोबारी गोपाल खेमका की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

10 जुलाई को पटना में बालू कारोबारी रमाकांत यादव की हत्या कर दी गई.

11 जुलाई को पटना में एक कारोबारी विक्रम झा की हत्या कर दी गई.

12 जुलाई को नालंदा में जमीन विवाद में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

12 जुलाई की रात पटना जिले के पिपरा थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव में  एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई.

13 जुलाई को सारण के दरियापुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक शिक्षक संतोष राय की गोली मारकर हत्या कर दी

.13 जुलाई को पटना सिटी इलाके में एक वकील जितेंद्र महतो को गोली मार दी गई. 

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही है, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है. RJD और कांग्रेस बढ़ते अपराध को लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं. चुनाव से पहले नेताओं की सभाएं और दौरे जारी हैं, जिसमें अपराध और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर चर्चा हो रही है.


जमशेदपुर : फुटबॉल मैदान बना था गैंग का अड्डा, डकैती की साजिश रचते 5 बदमाश गिरफ्तार

जमशेदपुर, 14 जुलाई : बागबेड़ा पुलिस ने नागाडीह के फुटबॉल मैदान में छापेमारी कर डकैती की साजिश रच रहे पांच कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में राहुल यादव उर्फ छोटू, रंजन कुमार सिंह, विजय शंकर सिंह, सूरज कुमार दास उर्फ बूढ़ा और शुभम कुमार उर्फ कतलू शामिल हैं। ये सभी कीताडीह ग्वाला पट्टी के रहने वाले हैं और एक संगठित गिरोह बनाकर इलाके में आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे थे।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने उनके पास से एक देसी कट्टा और दो गोलियां भी बरामद की हैं। पुलिस को पहले ही इनकी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बदमाशों को रंगेहाथ पकड़ा गया।