Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Wednesday, April 16, 2025

आंबेडकर जयंती के शुभ अवसर पर कोल्हान प्रमंडल पान तांती स्वासी समाज की पश्चिमी सिंहभूम जिला इकाई का हुआ गठन🌹*

*💐आंबेडकर जयंती के शुभ अवसर पर कोल्हान प्रमंडल पान समाज की पश्चिमी सिंहभूम जिला इकाई का हुआ गठन🌹* 

 _चाईबासा सदर प्रखंड अंतर्गत मतकमहातु पंचायत भवन प्रांगण में दिनांक 14/04/2025 दिन सोमवार को  आयोजित भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह कार्यक्रम में उपस्थित कोल्हान प्रमंडल पान समाज की तीनों जिलों पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम एवं सरायकेला खरसावां  के विभिन्न प्रखंड इकाइयों के पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण साथ ही केंद्रीय कमेटी के पदाधिकारीगणों द्वारा सर्वप्रथम भारत रत्न बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जी की तस्वीर पर  पुष्प माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित  कर  कार्यक्रम की शुरुआत की गई !_ 
तत्पश्चात संगठन की पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न प्रखंड इकाइयों से उपस्थित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं केंद्रीय कमेटी की सर्वसम्मति से जिला कमेटी का पुनर्गठन किया गया जो इस प्रकार है:–

 *जिलाध्यक्ष* :– *_श्री शशि दास (जगन्नाथपुर प्रखंड)_* 

 *जिला उपाध्यक्ष* :– 
 *_1. श्री कैलाश दास (नोवामुंडी प्रखंड),_* 
 _*2. श्री मुकेश दास (टोंटो प्रखंड),*_ 
 _*3. श्री प्यारेलाल केशरी (झींकपानी प्रखंड)*_ 

 *जिला सचिव* :– _*श्री हेमंत कुमार भंज (सदर प्रखंड चाईबासा)*_ 

 *जिला सह सचिव* :– _*श्री गोनो तांती (सदर प्रखंड चाईबासा)*_ 
 
 *जिला कोषाध्यक्ष* :– _*श्री विनोद भंज (सदर प्रखंड चाईबासा)*_ 

 *जिला सह कोषाध्यक्ष* :– _*श्री सकिंदर पान (झींकपानी प्रखंड)*_ 

 *जिला संरक्षक* :– _*श्री मुनीलाल दास (सोनुवा प्रखंड)*_ 

 *जिला सलाहकार* :– _*श्री अर्जुन दास (नोवामुंडी प्रखंड)*_ 

 *जिला संगठन सचिव* :– _*श्री रोशन दास (सदर प्रखंड चाईबासा)*_ 

 *जिला सह संयोजक* :– _*श्री अशोक दास (चक्रधरपुर प्रखंड)*_ 

 *जिला कार्यकारिणी सदस्य* :–
 _*1.श्री मनोज दास (कुमारडूंगी प्रखंड)*_ 
 _*2.श्री परमानंद दास (मझगांव प्रखंड)*_ 
 _*3. श्री कमल किशोर मल्लिक (हटगमहरिया प्रखंड)*_ 
 _*4. श्री हेमंत शंकर पान (मंझारी प्रखंड)*_ 
 _*5. श्री बादल पान एवं बबलू पान (टोंटो प्रखंड)*_  
 
 संपादक विशेष कुमार उफ बाबू तांती Tantinewslive24 

_सभी नवमनोनीत जिला कमेटी के पदाधिकारियों को केंद्रीय अध्यक्ष श्री मोतीलाल दास जी के द्वारा संगठन की शपथ दिलाई गई !_ 

 _मौके पर उपस्थित केंद्रीय महासचिव श्री हरीशचंद्र भंज जी ने सभी नवचयनित पदाधिकारियों को अपनी व्यक्तिगत छवि से बाहर आकर समाजहित में  कार्य करने की अनिवार्यता पर जोर देते हुए शुभकामनाएं दी !_ 

इसी कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय कमेटी ने कुछ इकाइयों का विस्तार करते हुए :–

 _*चक्रधरपुर नगर कमेटी के अध्यक्ष पद पर श्री सुनील कुमार पान,*_ 

 _*पूर्वी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष पद पर श्री सपन दास,*_ 

 _*चाईबासा सदर प्रखंड महिला इकाई के सचिव पद पर श्रीमती रमणी देवी,*_ 

 _*पूर्वी सिंहभूम जिला महिला इकाई के संयोजक पद पर श्रीमती प्रिया तंतुबाई*_ 

जी को मनोनीत किया !

 _कार्यक्रम में संगठन संस्थापक श्री उमाकांत दास, केंद्रीय सचिव श्री सपन कुमार दास, केंद्रीय संरक्षक श्री कार्तिक पात्रो, केंद्रीय संगठन सचिव श्री जितेंद्र दास, केंद्रीय उपाध्यक्ष श्री चूलेन दंडपाट, केंद्रीय सह कोषाध्यक्ष श्री रामचंद्र दास, पूर्वी सिंहभूम जिला संगठन सचिव श्री बनारस दास, मनोहरपुर आनंदपुर कमेटी अध्यक्ष श्री सुरेश दास, प्रखंड सचिव श्री मनोज दास, चक्रधरपुर नगर सचिव श्री प्रदीप कुमार दास, जमशेदपुर प्रखंड अध्यक्ष श्री मनसा दास, प्रखंड सचिव श्री आकाश दास,  खरसावां प्रखंड इकाई  के प्रतिनिधि मंडल, मंझारी प्रखंड इकाई अध्यक्षा सुश्री अनिता पान, तांतनगर प्रखंड अध्यक्ष श्री घनश्याम तांती, राजनगर प्रखंड अध्यक्ष श्री सूरज तांती, प्रखंड कोषाध्यक्ष श्री सुखदेव तांती, कुमारडूंगी प्रखंड अध्यक्ष श्री रोशन पान, गुआ इकाई के प्रतिनिधि मंडल, पश्चिमी सिंहभूम जिला महिला कमेटी की अध्यक्षा श्रीमती राश्मनी दसब्या, जिला महिला सचिव श्रीमती सबिता केशरी, चाईबासा सदर प्रखंड महिला अध्यक्षा श्रीमती कल्पना पान, प्रखंड महिला कोषाध्यक्ष श्रीमती माधुरी भंज , जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत पंचायत अध्यक्ष  लाल तांती, वासुदेव तांती, मझगांव के संयोजक श्री सबीर तांती जी के साथ साथ विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे स्वजातिगण उपस्थित रहे !_ 
 _कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पश्चिमी जिला संयोजक श्री अभिमन्यु पान एवं केंद्रीय सह संगठन सचिव प्रमोद भंज , जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती राश्मनी दशाब्या एवं सदर प्रखंड महिला अध्यक्षा श्रीमती कल्पना पान जी ने अहम भूमिका निभाई !_
*साथ ही साथ इसी कार्यक्रम में कोल्हान प्रमंडल पान समाज की _"नीति नियमों"_ को सर्वसम्मति से पारित करते हुए तत्काल प्रभाव से संगठन में लागू कर दिया गया !*

Tuesday, April 15, 2025

कोल्हान प्रमंडल पान तांती स्वासी समाज ने अंबेडकर जयंती पर बाबा साहब को क्या नमन

_*🙏पान समाज ने आंबेडकर जयंती पर बाबा साहब को किया नमन🙏🏻*_ 

 _कोल्हान प्रमंडल पान समाज कल्याण समिति के तत्वाधान में चाईबासा के मातकमहातु पंचायत भवन में भारत रत्न व भारतीय संविधान के जनक कहे जाने वाले बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर जी की 135वीं जयंती पूरे हर्षौल्लास के साथ मनाई गई !_
कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष श्री मोतीलाल दास जी द्वारा बाबा साहब की तस्वीर पर पुष्प माल्यार्पण के साथ जयकारा लगा कर की गई !_ 
मौके पर उपस्थित केंद्रीय महासचिव श्री हरीश चंद्र भंज जी द्वारा बाबा साहब को नमन करते हुए समाज के लोगों को शिक्षित बनकर संगठित रहते हुए अपने संवैधानिक अधिकार की प्राप्ति हेतु संघर्ष करने पर जोर दिया !_ 
_कार्यक्रम में उपस्थित संगठन संस्थापक श्री उमाकांत दास, केंद्रीय सचिव श्री सपन कुमार दास, केंद्रीय संरक्षक श्री कार्तिक पात्रो, केंद्रीय उपाध्यक्ष श्री चूलेन दंडपाट, केंद्रीय संगठन सचिव श्री जितेंद्र दास, केंद्रीय सह संगठन सचिव श्री प्रमोद भंज, केंद्रीय सह कोषाध्यक्ष रामचंद्र  दास, पश्चिमी सिंहभूम जिला संयोजक श्री अभिमन्यु पान आदि ने अपनी अपनी वक्तव्य से उपस्थित स्वजातियों के हृदय में बाबा साहब जी के जीवन से प्रेरणा लेकर चलने का जुनून भर दिया !_ 
_समारोह में कोल्हान के तीनों जिलों के प्रत्येक इकाइयों से पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण  एवं महिला इकाई के पदाधिकारीगणों के साथ साथ आस पास के स्वजातीगण शरिक हुए !_

झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय अध्यक्ष बनने पर श्री हेमंत सोरेन एवं कार्यकारणीय अध्यक्ष कल्पना मुरमू सोरेन को आदित्यपुर झा मु मो आदित्यपुर नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान और नगर उपाध्यक्ष राजेश लाहा ने फूलों का गुलदस्ता दे कर उनके आवास में जाकर बधाई दी

आज दिनांक 15/04/25 को झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय महा अधिवेशन के उपरांत नव निर्माण केंद्रीय अध्यक्ष श्री हेमंत सोरेन कार्य करनी अध्यक्ष कल्पना मुरमू सोरेन को झारखंड प्रदेश सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम झा मु मो आदित्यपुर नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान और नगर उपाध्यक्ष राजेश लाहा ने पूरे नगर समिति के साथ बधाई दी

*झा मु मो का 13 वा महाधिवेशन में आदित्यपुर नगर समिति नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भाग लिया सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो के सात नगर उपाध्यक्ष राजेश लाहा*

झारखंड प्रदेश झारखंड मुक्ति मोर्चा का 13 वा महाधिवेशन राजधानी में सरायकेला खरसावां जिला समिति के अध्यक्ष डॉ शुभेंदु महतो के साथ सरायकेला जिला के पूर्व विधायक प्रत्याशी गणेश माहली जी आदित्यपुर नगर झा मु मो के आदित्यपुर नगरअध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान उपाध्यक्ष राजेश लाहा और गण मान्य वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए 
महाधिवेशन में झा मु मो सुप्रीमो शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रूपी सोरेन हिल चियर मेंआए गुरुजी के सपनों को आगे ले जाने की जिम्मेदारी हेमंत सोरेन को सौंपा गया 

Monday, April 14, 2025

*मंत्री हफ़ीज़ुल हसन को मंत्री मंडल से बाहर करे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बाबू लाल मरांडी*


CM Hemant Soren should remove minister Hafizul Hasan from the cabinet: Babulal Marandi
  • कांग्रेस झामुमो करे स्पष्ट.. हफीजूल हसन के संविधान से संबंधित बयान पर सहमत है या असहमत
  • हफीजूल के बयान के खिलाफ भाजपा प्रदेश में करेगी आंदोलन, जनता के बीच जाएगी पार्टी कार्यकर्ता 
  • रांची भाजपा (BJP) प्रदेश अध्यक्ष सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने सोमवार को राज्य सरकार के मंत्री हफीजूल हसन (Hafizul Hasan) के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) गिरिडीह में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने  कहा कि मंत्री हफीजूल हसन (Hafizul Hasan) के बयान जिसमें उन्होंने कहा है कि वे भारतीय संविधान से ऊपर शरीयत कानून को मानते हैं। उनके बयान से यह स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस झामुमो के लोग चाहे लोकसभा, राज्यसभा हो या विधानसभा, संविधान को पॉकेट में लेकर घूमते हैं जो संविधान का भद्दा मजाक है।

बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने कहा कि इंडी गठबंधन का यही वास्तविक चरित्र है। जिसका प्रकटीकरण हफीजूल हसन (Hafizul Hasan) की जुबान से प्रकट हुआ है। आज बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती पर जिस प्रकार से एक संवैधानिक पद पर बैठे राज्य के मंत्री से संविधान का अपमान हुआ यह अक्षम्य अपराध है। राष्ट्र विरोधी,संविधान विरोधी बयान है। इसलिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren)को तत्काल मंत्रिमंडल से हफीजूल हसन (Hafizul Hasan) को बर्खास्त करना चाहिए।

बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती पर माला अर्पण करते हुए इंटक कांग्रेस नेता रमेश बालमुचू

भारतीय संविधान के निर्माता, आधुनिक भारत के शिल्पकार एवं ज्ञान के प्रतीक 'भारत रत्न' बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर उन्हें  हमारा कोटि-कोटि वंदन। आदित्यपुर स्थित बाबा भीम राव अम्बेडकर जी प्रतिमा पर माला अर्पण कर,,
नगर इंटक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश बालमुचू, उपाध्यक्ष रूदास चाकी, उपाध्यक्ष तूराम बंकिरा, महासचिव मोहन लाल चाकी, पूर्व पार्षद पंडी मुखी, इंटक जिला महासचिव मुबारक मोमिन, कैलाश बाउरी, प्रकाश मंडल उपस्थित रहे।

SDO जांच कर के जाने के बाद भी आदित्यपुर वार्ड नंबर 7 बड़ा गम्हरिया रोड पर बह रहा है नाली का गंदा पानी: पूर्व मेयर प्रत्याशी विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती

बड़ा गम्हरिया वार्ड नंबर 7 रोड पर बह रहा हैं नाली का गंदा पानी इस की सुधि लेने वाला कोई नहीं इस संबंध में आदित्यपुर नगर निगम के साफ सफाई कार्य करने वाले पदाधिकारी को सूचना दें दी गई है पूर्व मेयर प्रत्याशी युवा नेता विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती के माध्यम से स्थानीय लोगों का कहना है 20 से 22 दिन बीत चुका है  SDO जांच कर के गया फिर भी कोई पहल नहीं हुई