Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Wednesday, March 26, 2025

शुरू हुआ आदिवासी अस्तित्व बचाने का अभियान

झारखंड के पूर्वसीएम चंपई सोरेन के नेतृत्व में संथाल परगना में शुरू हुआ आदिवासी अस्तित्व बचाओ अभियान अप्रैल में कोल्हान में शुरू होगा पूर्व सीएम जरा बांग्लादेशी गुसपैठ और धर्मांतरण के खिलाफ शुरू किया गया या अभियान लगातार चर्चा में है इस विषय पर आदिवासी समाज के कोल्हान के विभिन्न क्षेत्र से आए मानकी मुंडाओं के साथ पूर्व सीएम चंपई सोरेन की बैठक हुई बैठक के दौरान घुस पेटी धर्मांतरण समेत आदिवासी समाज से जुड़ी विभिन्न चुनौतियां तथा उनसे निपटने की तैयारी को लेकर विस्तार से चर्चा हुई इस संबंध में जानकारी देते हुए चंपई सोरेन ने कहा झारखंड का आदिवासी समाज और दो तरफा चुनौतियों से घेरा हुआहै एक तरफ बांग्लादेशी गुसपैठ भूमि पुत्रों की जमीन पर कब्जा कर रहा है
 हमारी बहन बेटियों से शादी विवाह कर सामाजिक ताने वाने को तहस-नहस कर रहे हैं वहीं दूसरी और तेजी से बढ़ रहे धर्मांतरण के चलते सरना आदिवासी समाज का अस्तित्व संकट में आ चुका हैं इस सामाजिक संघर्ष को तेजी करने के लिए संकल्प दोहराते हुए उन्होंने कहा धर्म परिवर्तन करने वाले तथा दूसरे धर्म में विवाह करने वाले को आरक्षण का लाभ नहीं मिलना चाहिए 
उन्होंने कहा अगले महीने से पोड़ाहाट ,प सिंहभूम, कोल्हान के कई क्षेत्र में आदिवासी समाज की अस्मिता एवं अस्तित्व की रक्षा हेतु अभियान चलाया जाएगा

Tuesday, March 25, 2025

हेलमेट चेकिंग से भय का माहौल, जागरूकता अभियान चलाएगी युवा कांग्रेस- राकेश साहूजमशेदपुर। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राकेश साहू

हेलमेट चेकिंग से भय का माहौल, जागरूकता अभियान चलाएगी युवा कांग्रेस- राकेश साहू
जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव राकेश साहू ने  जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में चलाए जा रहे हेलमेट चेकिंग अभियान पर चिंता व्यक्त की है। 
उन्होंने कहा कि प्रशासन की सख्ती से आम लोगों के बीच भय का माहौल बन गया है। राकेश साहू ने कहा कि हेलमेट पहनना सुरक्षा के लिए जरूरी है, न कि केवल पुलिस के चालान से बचने के लिए। उन्होंने घोषणा की कि युवा कांग्रेस जल्द ही एक जागरूकता अभियान चलाएगी, जिसमें लोगों को हेलमेट पहनने और अपने वाहन के दस्तावेज दुरुस्त रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके साथ ही, उन्होंने जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि छोटे वाहन चालकों पर अधिक सख्ती न की जाए और बड़े वाहनों की जांच पर ध्यान केंद्रित किया जाए। साहू ने कहा कि छोटे वाहन चालक आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं और उन पर भारी जुर्माना लगाना उनके लिए परेशानी का कारण बनता है। उन्होंने हाल ही में साकची, जुगसलाई, गोलमुरी और अन्य क्षेत्रों में हेलमेट चेकिंग के दौरान एक महिला के घायल होने की घटना का भी जिक्र किया

 उन्होंने बताया कि महिला की हालत गंभीर है और उनका इलाज टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा है। राकेश साहू ने लोगों से अपील की कि वे पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनें और यातायात नियमों का पालन करें।

झारखंड मुक्ति मोर्चा नीमडीह प्रखण्ड का प्रखण्ड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न

झारखंड प्रदेश के सरायकेला खरसावां जिला के नीमडीह स्थित फॉरेस्ट डाक बंगला में नीमडीह प्रखण्ड का प्रखण्ड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम संपन्न हुआ इस कार्यक्रम में नीमडीह प्रखंड के सभी पदाधिकारियों और गांवों और पंचायत सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया संगठन को मजबूत बनाने के साथ हेमंत सोरेन सरकार की कार्य को लेकर सहारना की लोगो को सरकार की हर योजना की जानकारी हो इस को लेकर कार्यकर्ता को लोगों के बीच सरकार की कार्य करने की जानकारी देने को कहा गया ताकि हर एक लोग जाने सरकार का कार्य जो जनता के लिए सरकार कर रही हैं 

सरायकेला बी डी ओ कार्यालय सील करने का आदेश कोर्ट आदेश

मनरेगा मजदूर चांद मुनि मुंडारी को ₹73,000 मजदूरी का भुगतान नहीं करने के मामले में सरायकेला सिविल जज 
आशीष अग्रवाल की अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए सरायकेला बीडीओ कार्यालय को सील करने और वहां की चल संपत्तियों को जब्त कर नीलाम करने का आदेश जारी किया है।
आदेश के अनुपालन में मंगलवार को न्याय नाजीर गोविंद कुमार न्यायालय कर्मियों के साथ बीडीओ कार्यालय पहुंचे और वहां की संपत्तियों को जब्त कर कार्यालय को सील कर दिया। जब्त की गई संपत्तियों में बीडीओ की सरकारी गाड़ी (JH22C-3793), कार्यालय की अलमारी, टेबल, कुर्सी, फ्रिज, एसी, पंखे समेत अन्य सामान शामिल हैं।
पुराना मामला, मजदूर को नहीं मिली मजदूरी
यह मामला वर्ष 2005-06 का है
, जब पीड़ित मजदूर चांद मुनि मुंडारी ने बकाया मजदूरी के भुगतान के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने वाद संख्या 5/2024 के तहत न्याय की गुहार लगाई थी। कोर्ट ने मजदूर के पक्ष में फैसला सुनाते हुए बीडीओ कार्यालय के खिलाफ यह कड़ी कार्रवाई की है।
नीति आयोग की टीम के दौरे के बीच प्रशासन में हड़कंप
मजदूरी भुगतान न होने के कारण प्रशासनिक कार्रवाई के इस फैसले ने सरायकेला प्रशासन में हड़कंप मचा दिया है। खासकर नीति आयोग की टीम के सरायकेला दौरे के दौरान बीडीओ कार्यालय के सील होने से सवाल खड़े हो रहे हैं। सरायकेला प्रखंड को आकांक्षी प्रखंड के रूप में चुना गया है, लेकिन मजदूरों की लंबित मजदूरी और प्रशासनिक लापरवाही के कारण यह मामला सुर्खियों में आ गया है।
इधर, नीति आयोग की टीम मंगलवार को गम्हरिया प्रखंड के दौरे पर है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि नीति आयोग इस मामले को अपनी रिपोर्ट में किस तरह शामिल करता है और सरकार इस पर क्या कदम उठाती है

Sunday, March 23, 2025

जागरूकता अभियान चलाएगी युवा कांग्रेस- प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा…

प्रमेंद्र कुमार मिश्रा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में चलाए जा रहे हेलमेट चेकिंग अभियान पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि प्रशासन की सख्ती से आम लोगों के बीच भय का माहौल बन गया है. श्री मिश्रा ने कहा कि हेलमेट पहनना सुरक्षा के लिए जरूरी है, न कि केवल पुलिस के चालान से बचने के लिए.
उन्होंने घोषणा किया की युवा कांग्रेस जल्द ही एक जागरूकता अभियान चलाएगी, जिसमें लोगों को हेलमेट पहनने और अपने वाहन के दस्तावेज दुरुस्त रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा. इसके साथ ही, 
उन्होंने जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि छोटे वाहन चालक आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं और उन पर भारी जुर्माना लगाना उनके लिए परेशानी का कारण बनता है प्रेमेन्द्र कुमार मिश्रा ने लोगों से अपील की सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनें और यातायात नियमों का पालन करें.

Saturday, March 22, 2025

अफसर अली हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

सीतारामपुर डेम के पास 14 मार्च को हुए हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में विशेष जांच टीम  ने कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने बताया कि सितारामपुर डेम के किनारे 14 मार्च की शाम अज्ञात अपराधियों ने आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती, एच रोड निवासी अफसर अली को
गम्हरिया थाना क्षेत्र के सितारामपुर डेम के पास 14 मार्च को  गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसका पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में विशेष जांच टीम ने कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक मुकेश लुनायत ने बताया कि सितारामपुर डेम के किनारे 14 मार्च की शाम अज्ञात अपराधियों ने अफसर अली निवासी आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती, एच रोड की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक की बेटी के बयान के आधार पर गम्हरिया थाना में कांड संख्या- 30/2025 दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सरायकेला के नेतृत्व में SIT टीम गठित की गई, जिसने भौतिक, तकनीकी के आधार पर जांच शुरू की।
 टीम ने अब्दुल करीम और मो. फकरे आलम को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक लोडेड पिस्टल दो जिंदा गोलियां,के दो खोखे, मृतक का ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार इस हत्याकांड में कुछ अन्य अपराधी भी शामिल थे, जो अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसपी मुकेश लुनायत ने बताया कि हत्या के पीछे आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी का कारण हो सकता है। इस मामले की विस्तृत जांच जारी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। एसआईटी टीम के सदस्यों में सरायकेला एसडीपीओ समीर कुमार सवैया, आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार, गम्हरिया थाना प्रभारी कुणाल कुमार, आदित्यपुर थाना के सहायक निरीक्षक विपुल कुमार ओझा, गम्हरिया थाना से अरुण कुमार महतो, सहायक निरीक्षक रघुनाथ मुंडी, आरक्षी सुभाष महतो, नीतीश कुमार पांडे, राघवेंद्र कुमार तथा अन्य सशस्त्र बल शामिल थे। 

आदित्यपुर नगर निगम वार्ड नंबर 20 के सभी स्थानों पर साफ सफाई की गई खबर का असर

आदित्यपुर नगर निगम वार्ड नंबर 20 में साफ सफाई कार्य शुरू हो गई है इस कार्य के लिए नगर निगम के सभी पदाधिकारियों को बहुत बहुत धन्यवाद आप को बता दें आज सुबह Tanti News Live 24/7 द्वारा गंदगी का न्यूज़ प्रकाशित किया गया था