Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Wednesday, April 2, 2025

डॉ शुभेंदु महतो बने झा मु मो सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष

डॉ शुभेंदु महतो 
झारखंड मुक्ति मोर्चा सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष के रूप में पुनर्नियुक्ति |

डॉ शुभेंदु महतो ने कहा मुझे एक बार फिर झारखंड मुक्ति मोर्चा, सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष चुने जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। यह मेरे लिए सिर्फ एक पद नहीं, बल्कि जनता की सेवा और संगठन को मजबूत करने का संकल्प है।
मैं झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष दिशोंम गुरु माननीय शिबू सोरेन जी, माननीय मुख्यमंत्री सह कार्यकारी अध्यक्ष श्री हेमंत सोरेन जी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के सभी केंद्रीय समिति पदाधिकारी एवं सदस्य का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ,जिन्होंने मुझ पर लगातार तीसरी बार विश्वास जताया।

इस विश्वास और समर्थन से प्रेरित होकर, मैं संकल्प लेता हूँ कि पार्टी संगठन को और भी मजबूत बनाने, जनसंपर्क को बढ़ाने, युवाओं को जोड़ने और झारखंड के हक-अधिकार की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा और ऊर्जा से कार्य करूंगा। हमारा लक्ष्य है कि हर झारखंडी की आवाज को बुलंद करें और सरायकेला-खरसावां जिले को संगठन का एक सशक्त केंद्र बनाएं।

सरायकेला - खरसावां जिले के मेरे सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों तथा वरिष्ठ जनो और झारखंड मुक्ति मोर्चा परिवार को इस विश्वास के लिए धन्यवाद और ह्रदय से आभार |

झारखंड मुक्ति मोर्चा जिंदाबाद!
जय झारखंड!संपादक विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती Tantinewslive24/7

0 Comments:

Post a Comment