भारतीय स्वतंत्रता सेनानी स आजाद भारत के प्रथम बिधायक सन 1952 बहरागोड़ा पान गुरु स्वर्गीय मुकुंद राम तांती जी टिस्को मजदूर यूनियन अध्यक्ष जोड़ा माइंस के साथ साथ अलग झारखंड राज्य के नेता भी थे जिनका जन्म 15 मार्च 1902 को हुआ था हमेशा समाज के भलाई के लिए कार्यरत रहे जिनका जन्म जयंती समारोह नेशनल एंटी क्रॉप्सेशन कमेटी ऑफ इंडिया के कोल्हान प्रभारी विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती जी के कार्यालय परिसर के पास स्थापित स्मारक में श्रद्धांजलि अर्पित कर जन्म जयंती समारोह मनाया गया साथ ही जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी रंजीत दास द्वारा केक काटा गया,इस कार्यक्रम में सभी राजनीतक दल के नेता समाज सेवी ने गुरु जी को जन्म जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saturday, March 14, 2026
Tuesday, March 10, 2026
आदित्यपुर में फैक्ट्री प्रदूषण के खिलाफ पूर्व मेयर प्रत्याशी रवींद्र बास्के का प्रहार, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को सौंपा ज्ञापन
आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित Swift Strips India Pvt. Ltd. से निकल रहे काले धुएँ और बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर समाजसेवी रवींद्र बास्के ने झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को ज्ञापन सौंपकर जांच और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि उक्त फैक्ट्री से लगातार अत्यधिक मात्रा में काला धुआँ निकल रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में गंभीर वायु प्रदूषण फैल रहा है। विशेष रूप से वार्ड संख्या 10 के कृष्णापुर, पार्वतीपुर, राहरगोड़ा और मिरुडीह के निवासी इस समस्या से काफी परेशान हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार फैक्ट्री से निकलने वाले धुएँ के कारण घरों की दीवारें और छतें काली हो रही हैं तथा बाहर सुखाए गए कपड़ों पर कालिख जम जाती है।
इसके साथ ही लोगों को सांस लेने में दिक्कत, लगातार खाँसी और आँखों में जलन जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि यह स्थिति Air (Prevention and Control of Pollution) Act, 1981, Water (Prevention and Control of Pollution) Act, 1974 तथा Environment (Protection) Act, 1986 के प्रावधानों के विपरीत प्रतीत होती है, जिनका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण सुनिश्चित करना है।
रवींद्र बास्के ने मांग की है कि झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा फैक्ट्री का तत्काल स्पॉट निरीक्षण कराया जाए और यदि प्रदूषण मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है तो नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य और स्वच्छ वातावरण से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता।
Sunday, March 8, 2026
रेलवे के हर विभाग में महिलाएं निभा रहीं अहम भूमिका: डीआरएम तरुण हुरिया महिलाओं के हाथों में आदित्यपुर रेलवे स्टेशन की कमान, महिला दिवस पर डीआरएम ने की सराहना
Reportar Daya Shankar Singh आदित्यपुर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आदित्यपुर रेलवे स्टेशन परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इनर व्हील क्लब जमशेदपुर के तत्वावधान में किया गया चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण कुमार हुरिया मुख्य अतिथि के रूप में अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य रेलवे के विभिन्न विभागों में कार्यरत महिला कर्मचारियों के योगदान को सम्मानित करना और उनका मनोबल बढ़ाना था। समारोह को संबोधित करते हुए डीआरएम तरुण कुमार हुरिया ने कहा कि चक्रधरपुर रेल मंडल में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी दक्षता का परिचय दे रही हैं। उन्होंने बताया कि मंडल में करीब 2000 महिला कर्मचारी कार्यरत हैं जो लोको पायलट, स्टेशन मास्टर, टीटीई, आरपीएफ और सिग्नल मेंटेनर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभा रही हैं। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि आदित्यपुर रेलवे स्टेशन का संचालन अब पूरी तरह महिलाओं के हाथों में है जो नारी सशक्तिकरण का उत्कृष्ट उदाहरण है। कार्यक्रम में एडीआरएम अजीतेंद्र त्रिपाठी और सीनियर डीसीएम आदित्य कुमार चौधरी भी उपस्थित रहे। वहीं इनर व्हील क्लब की प्रेसिडेंट एग्निस बॉयल, पूर्व अध्यक्ष मंजू सिंह और पीडीसी अलोका नंद बक्शी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। इस अवसर पर अर्चना सिंह, विद्या तिवारी, कनक सिंघल, पुष्पलता और चंचला सिंह समेत बड़ी संख्या में महिला रेल कर्मी उपस्थित थीं। कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया और महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
Thursday, March 5, 2026
*बड़ी खबर: नामकुम थाना में आरोपी की आत्महत्या से हड़कंप, थाना प्रभारी समेत सात पुलिसकर्मी सस्पेंडका*(पत्रकार दया शंकर सिंह)*
नामकुम थाना हाजत में एक आरोपी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है. वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने ड्यूटी में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी सहित सात पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. वहीं दो चौकीदारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उपायुक्त को अनुशंसा भेजी गई है.रांची (RANCHI): नामकुम थाना हाजत में एक आरोपी द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है. वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने ड्यूटी में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी सहित सात पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. वहीं दो चौकीदारों के खिलाफ कार्रवाई के लिए उपायुक्त को अनुशंसा भेजी गई है.
बुंडू थाना प्रभारी को सौंपी गई जांच
एसएसपी ने बताया कि हाजत की निगरानी में तैनात सहायक अवर निरीक्षक प्रभुवन कुमार, हवलदार सुधीर शर्मा, हवलदार गयानंद, आरक्षी मुकेश ठाकुर और राहुल प्रताप सिंह को लापरवाही के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है. इसके अलावा चौकीदार रेहान अंसारी और महानंद टोप्पो के खिलाफ भी कार्रवाई की अनुशंसा की गई है. इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी को निलंबित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. पूरे मामले की जांच बुंडू थाना प्रभारी रामकुमार वर्मा को सौंपी गई है.क्या है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार साइको कुंडापूर्ती की रहने वाली एक महिला ने जगाई मुंडा पर अपने 12 वर्षीय बेटे रमेश हजाम के अपहरण और हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी. जांच के दौरान पुलिस ने रामगढ़ के घाटों भुईयाडीह जंगल से जगाई को गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर बच्चे का शव बरामद किया गया. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि महिला के साथ उसका पिछले पांच-छह वर्षों से प्रेम संबंध था. बाद में उसकी पत्नी को इस संबंध की जानकारी होने के बाद दोनों के बीच दूरी बन गई थी
बताया गया कि 1 मार्च को बीआईटी मेसरा रेलवे लाइन के पास दोनों की मुलाकात हुई थी, जहां किसी बात को लेकर विवाद हो गया. गुस्से में जगाई ने महिला को धमकी दी थी कि अगर वह किसी और से संबंध रखेगी तो उसके बेटे को जान से मार देगा.
इसके बाद आरोपी ने 2 फरवरी को नामकुम के ब्यांगडीह स्थित नावामसकल स्कूल से बच्चे का अपहरण कर लिया. वह बाइक से उसे भुईयाडीह जंगल ले गया, जहां गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. पहचान छिपाने के लिए उसने बच्चे के चेहरे को पत्थर से कुचल दिया. बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर नामकुम थाना की हाजत में रखा था, जहां उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
घटना की सूचना मिलने पर मृतक की पत्नी पार्वती देवी और बेटा सिंगा मुंडा रिम्स पहुंचे. पोस्टमार्टम के बाद परिजन नामकुम थाना पहुंचे और डीएसपी मुख्यालय प्रथम अमर कुमार पांडेय से मुलाकात की. इस दौरान जगाई की पत्नी ने अपने तीन बच्चों की पढ़ाई और भरण-पोषण की जिम्मेदारी उठाने की मांग प्रशासन से की है.
आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के सतबहिनी: जमालपुर धिराजगंज स्थित संस्कारोदय एकेडमी – रेसिडेंशियल स्कूल ऑफ साइंस में बच्चों की आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए कई नई सुविधाएँ शुरू की गई हैं। स्कूल प्रबंधन के अनुसार अब माता-पिता अपने बच्चों की पढ़ाई को लेकर टेंशन फ्री रह सकते हैं।(रिपोर्टर दया शंकर सिंह)
(Reportar Daya Shankar Singh ) *आदित्यपुर सतबहिनी:* जमालपुर धिराजगंज स्थित संस्कारोदय एकेडमी – रेसिडेंशियल स्कूल ऑफ साइंस में बच्चों की आधुनिक शिक्षा और सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए कई नई सुविधाएँ शुरू की गई हैं। स्कूल प्रबंधन के अनुसार अब माता-पिता अपने बच्चों की पढ़ाई को लेकर टेंशन फ्री रह सकते हैं।
स्कूल में 11 घंटे का बोर्डिंग स्कूल और हॉस्टल की सुविधा एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई गई है, जिससे बच्चों को पढ़ाई के साथ अनुशासन और बेहतर माहौल मिल सके। इसके साथ ही विद्यार्थियों के विकास के लिए क्रिकेट अकादमी, एआई कोडिंग एंड रोबोटिक्स, लिटिल CEO प्रोग्राम, 12+ एक्टिविटीज और इंटरेक्टिव टीचर सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाएँ भी दी जा रही हैं।
स्कूल प्रबंधन का कहना है कि इन सुविधाओं के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ टेक्नोलॉजी, खेल और नेतृत्व क्षमता में भी आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
📍 पता: आदित्यपुर वार्ड नंबर 3 जमालपुर, धिराजगंज
नियर जमालपुर प्लेग्राउंड, थाना आदित्यपुर, प्रखंड गमहरिया,जिला सरायकेला खरसावां, झारखंड – 832108
Tuesday, March 3, 2026
जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा पूर्व विधायक प्रत्याशी श्री रंजीत दास जी ने जे एन टाटा जी की 187 वीं जयंती पर महान दूरदर्शी को श्रद्धांजलि एवं नमन करते हैं 🙏🙏 साथ ही स्वांसी, पांड़, पान, तांती बुनकर समाज के भाईयों की और से क्षेत्र वासियों को जोहार सभी हमारे पारंपरिक पर्व फगुवा (होली) की हार्दिक शुभकामनाएं दी
Reportar Daya Shankar Singh/ जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा पूर्व विधायक प्रत्याशी श्री रंजीत दास जी ने जे एन टाटा जी की 187 वीं जयंती पर महान दूरदर्शी को श्रद्धांजलि एवं नमन करते हैं 🙏🙏 साथ ही स्वांसी, पांड़, पान, तांती बुनकर समाज के भाईयों की और से क्षेत्र वासियों को जोहार सभी हमारे पारंपरिक पर्व फगुवा (होली) की हार्दिक शुभकामनाएं दी
Saturday, February 28, 2026
आदित्यपुर नगर निगम के सभी सम्मानित मतदाताओं को सादर प्रणाम एवं जोहार एवं आदित्यपुर नगर निगम के महापौर पद पर विजयी हुए श्री संजय सरदार जी और सभी सम्मानित वार्ड पार्षद को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ (संपादक विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती)
(पत्रकार दया शंकर सिंह)आदित्यपुर नगर निगम के सभी सम्मानित मतदाताओं एवं शांति पूर्ण चुनाव संपन्न होने के लिए आदित्यपुर थाना , आर आई टी थाना, पुलिस प्रशासन को सादर प्रणाम एवं जोहार एवं आदित्यपुर नगर निगम के महापौर पद पर विजयी हुए श्री संजय सरदार जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ सभी सम्मानित वार्ड पार्षद को भी हार्दिक शुभकामनाएं नगर निगम चुनाव आदित्यपुर 2026 के चुने गए पार्षद -
वार्ड 1- बनमाली दास
वार्ड 2- सुप्रिया महतो
वार्ड 3- पिंकी चौधरी
वार्ड 4- शुभम पांडेय
वार्ड 5- विनीता कुमारी सिंह
वार्ड 6-धनजय गुप्ता
वार्ड 7-परितोष बैज
वार्ड 8 - मोना बेसरा
वार्ड 9 - दुर्गाचरण बेसरा
वार्ड 10 - शंकर सरदार
वार्ड 11- मंजू देवी
वार्ड 12 - मोतीलाल बिसोई
वार्ड 13 - शांतनू घोष
वार्ड 14 - सुनीता बेरा
वार्ड 15 - नथुनी सिंह
वार्ड 16 - राजरानी महतो
वार्ड 17 - नीतू सिंह
वार्ड 18 - अंकुर सिंह
वार्ड 19 - बिजेश सिंह
वार्ड 20 - प्रभावती देवी
वार्ड 21 -नाजयाना साबा
वार्ड 22 - अंजू सिंह
वार्ड 23 - अवधेश सिंह
वार्ड 24 - राम प्रसाद मुखी
वार्ड 25 - उत्तरा प्रधान
वार्ड 26 - कुमारी बेदना गोप
वार्ड 27 - रिंकी कुमारी
वार्ड 28 - अमृता श्रीवास्तव
वार्ड 29 - अर्चना सिंह
वार्ड 30 - सुधीर चौधरी
वार्ड 31 - रिंकू राय
वार्ड 32 - मालती देवी
वार्ड 33 - श्याम हिब्रू
वार्ड 34 - रीता देवी
वार्ड 35 संगीता समद
आशा करता हूँ कि आप सभी आदित्यपुर के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। आप सभी को पुनः हृदय से धन्यवाद।










