Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Friday, September 19, 2025

झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले में आज सुबह से रेल रोको आंदोलन का असर देखने को मिला। सरायकेला के सीनी स्टेशन के पास कुड़मी जाति के लोगों ने रेलवे ट्रैक जाम कर प्रदर्शन किया कुड़मी समुदाय की बड़ी संख्या सुबह से ही सीनी रेलवे स्टेशन के पास इकट्ठा हुई और रेल टेको आंदोलन शुरू कर दिया। इस आंदोलन के कारण कई ट्रेनें बाधित हुईं

झारखंड के सरायकेला खरसावां जिले में आज सुबह से रेल रोको आंदोलन का असर देखने को मिला। सरायकेला के 
सीनी स्टेशन के पास कुड़मी जाति के लोगों ने रेलवे ट्रैक जाम कर प्रदर्शन किया कुड़मी समुदाय की बड़ी संख्या सुबह से ही सीनी रेलवे स्टेशन के पास इकट्ठा हुई और रेल टेको आंदोलन शुरू कर दिया। इस आंदोलन के कारण कई ट्रेनें बाधित हुईं और यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मौके पर हालात को नियंत्रित करने के लिए स्पेशल फोर्स की तैनाती की गई है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी मांग पूरी तरह सामाजिक है और किसी भी प्रकार से राजनीति से प्रेरित नहीं है कुड़मी समाज की प्रमुख मांग है कि उन्हें एसटी यानी अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल किया जाए। आंदोलनकारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक यह विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि "हम लोग वर्षों से आदिवासी रहे हैं, सरकार को हमें एसटी में शामिल करना ही होगा।
फिलहाल रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। वहीं, कुड़मी समाज ने मांग पूरा न होने तक अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया है।

घाटशिला विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के आवासीय कार्यालय मेंएक बैठक संपन्न हुई

घाटशिला विधानसभा में होने वाले उपचुनाव को लेकर माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के आवासीय कार्यालय में
एक बैठक संपन्न हुई जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित थे सोमेश चंद्र सोरेन,कोल्हान के जुगसलाई विधायक माननीय श्री मंगल कालिंदी जी, बहरागोड़ा विधायक माननीय श्री समीर मोहंती जी, पोटका विधायक माननीय श्री संजीव सरदार जी, घाटशिला के पूर्व विधायक अभिभावक श्री लक्ष्मण टुडू एवं घाटशिला विधानसभा से पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं संग आगामी उपचुनाव के मद्देनजर अहम बैठक हुई।

Thursday, September 18, 2025

आगमी 20 सितंबर 2025 को रेल टेका डहर छेका आंदोलन में शामिल होने लिए अनुमति प्रदान करे सभी कंपनी मालिक आदित्यपुर स्माल इंडस्ट्रीज के अपने महतो जाती के मजदूरों को कुड़मी कल्याण मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष विधु महतो ने अपील किए हैं

सरायकेला खरसावां 18 सितंबर 2025 दिन बृहस्पतिवार प्रेस रिलीज जारी करते हुए कुड़मी कल्याण मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष विधु महतो ने अपील किए हैं एशिया के सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र आदित्यपुर इंडस्ट्री एरिया होने के कारण हमारे देश के बंगाल झारखंड उड़ीसा एवं विभिन्न राज्यों के कुड़मी जाती के लोग यहां पर मजदूरी कर भरण पोषण करने आये थे जो आज इस क्षेत्र बस गए इसीलिए कुड़मी कल्याण मोर्चा के केंद्र अध्यक्ष श्री विशु महतो का कहना है की औद्योगिक क्षेत्र के सभी कंपनी का मालिकों से अपील किए हैं कि अपने-अपने कंपनी में काम करने वाले कुड़मी जाति के मजदूर अगर 20 सितंबर से होने वाली कुड़मी जाति को  एस टी  में शामिल करने को लेकर रेल टेका ठहर छेका आंदोलन में जो कुड़मी जाती के मजदूर शामिल होने चाहते हैं तो उस मजदूर को कंपनी के मालिक से कुड़मी नेता विशु महतो ने अपील किए हैं कुड़मी जाती के मजदूर को रेल टेका डहर छेका आंदोलन शामिल होने लिए अनुमति दे धन्यवाद 

पिछले दो-तीन सालों में रसोई गैस के बढ़ते दाम: कैसे बिगाड़ रहे हैं घरों का बजट और बढ़ा रहें महंगाई का बोझ, जानिए

Jharkhand : महंगाई के इस दौर में आटा, दाल से लेकर रसोई गैस तक, लोगोंं के बजट पर लगातार वार कर रही है. ऐसे में महंगाई की इस मार ने रसोई घर के बजट को पूरी तरह से बिगाड़ दिया है, जिसमें सबसे हाथ रसोई गैस का ही है.

हालांकि इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि बीते दिनों ना केवल रसोई गैस के ही दामों में इजाफ़ा हुआ है बल्कि, आटा, दाल, चावल, गरम मसाले, पीसी हुई मिर्च, हल्दी और तो और इलायची से लेकर जीरा तक महंगा हो चुका है. पर जितना इजाफा रसोई गैस के दामों में देखने को मिल है उतनी कीमत शायद ही किसी अन्य चीज़ में देखने को मिली होगी. 

अगर एक नजर डालें साल बीते कुछ वर्षों में रसोई गैस के दामों पर तो साल 2004 में 241 रुपये, साल 2010 में 281 रुपये, साल 2014 में 410 रुपये, साल 2015 में 640 रुपये, साल 2021 में 859 रुपये और 2022 में 980 रुपये में रसोई गैस मिला करती थी. हालांकि उसके बाद साल 2023 में रसोई गैस की कीमत करीबन 1160 रुपये तक पहुँच गई थीं, जिसके बाद साल 2024 में इसकी कीमत घटा कर 860 रुपये केमत निर्धारित की गई है.

ऐसे में लगातार बढ़ते इन दामों के कारण सबसे ज्यादा असर मध्यमवर्गीय लोगोंं पर देखने को मिला है. हालांकि महंगाई के इस दौर में रसोई गैस के लगातार बढ़ते और घटते दामों ने हर वर्ग के लोगों के घरेलू बजट को अस्थिर कर दिया है. वहीं सरकार की ओर से समय-समय पर कीमतों में राहत दी जाती है, लेकिन यह स्थायी समाधान नहीं है.

Wednesday, September 17, 2025

श्री श्री सार्वजनिक मां मनसा पूजा पंडाल का उद्घाटन झा मु मो आदित्यपुर नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान ने फीता काटा कर किया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे नगर उपाध्यक्ष राजेश लाहा, लाल बाबू सरदार

श्री श्री सार्वजनिक मनसा पूजा समिति धोबो डुमरी बनता नगर मैं मनसा पूजा पंडाल को उद्घाटन झा मु मो आदित्यपुर नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान के द्वारा फीता काट कर किया गया, साथ में उपस्थित उपाध्यक्ष राजेश लाहा, लालबाबू सरदार,अजीत प्रधान,प्रदीप मुखी,गुलटू लोहार, मंगल सरदार, गांधी राम हांसदा,सोनू पंडित,राम लोहार,मोटू,गणेश,कालिया मोदी,कालिया लोहार आदि पूजा समिति के सदस्य 

गम्हरिया लाल बिल्डिंग नियर दरा वैरायटी के पास अज्ञात शव बरामद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी है

गम्हरिया लाल बिल्डिंग नियर दरा वैरायटी के पास अज्ञात शव बरामद स्थानीय लोगों ने आदित्यपुर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी है 

*आखिर कौन है ये CO मैडम जो कम समय में बना ली अरबों की संपत्ति! घर से मिले करोड़ों कैश, हीरे और सोने के जेवरात भी हुए बरामद*

 असम : प्रशासनिक महकमे से एक ऐसे मामला सामने आया है, जिसने सबको चौका कर रख दिया है. इस मामले से न केवल सरकारी तंत्र को हिला दिया है, मुख्य मंत्री तक को हैरान कर दिया है. इस अधिकारी के घर से लगभग एक करोड़ कैश और एक करोड़ से अधिक के गहने मिलेने का अनुमान लगाया जा रहा है. मामला सामने आने पर पूरे प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया है, साथ ही कई तरह के सवाल भी उठने लगे हैं कि आखिर एक सर्किल ऑफिसर इतनी जल्दी 'अमीर' कैसे बन गई?

जानिए क्या है पूरा मामला असम सिविल सेवा (ACS) की महिला अधिकारी नूपुर बोरा को भ्रष्टाचार के आरोप में असम में गिरफ्तार किया गया है. जाँच के दौरान, अधिकारियों को उनके घर से भारी मात्रा में संपत्ति मिली. 2019 बैच की अधिकारी नूपुर बोरा पिछले छह महीनों से विशेष सतर्कता प्रकोष्ठ की निगरानी में हैं. उन पर ज़मीन के सौदों में हेराफेरी और बड़ी रकम लेने का आरोप है. हाल ही में उनके ठिकानों पर छापे मारे गए, जहाँ पुलिस को भारी मात्रा में नकदी और गहने बरामद हुए. इस अधिकारी ने सिर्फ़ पाँच साल की सेवा में इतनी बड़ी संपत्ति अर्जित कर ली है कि सरकार से लेकर आम जनता तक, सभी हैरान हैं.जानिए मुख्यमंत्री ने क्या कहा? असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि नूपुर बोरा ने बारपेटा में सर्किल ऑफिसर के पद पर रहते हुए हिंदुओं की ज़मीन संदिग्ध व्यक्तियों को हस्तांतरित की. उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, खासकर अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में. मुख्यमंत्री सरमा ने कहा, "हमें पता चला है कि उन्होंने अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से 400 गुना ज़्यादा संपत्ति अर्जित की है. हमारा मानना है कि सिर्फ़ निलंबन या सेवा से बर्खास्तगी ही काफ़ी नहीं होगी. हमें क़ानूनी प्रक्रिया के ज़रिए सज़ा सुनिश्चित करनी होगी." उन्होंने जनता से भी अपील की कि वे रिश्वत मांगने वाले किसी भी अधिकारी की तुरंत सूचना दें.

जाँच का बढ़ा दायरा  पुलिस ने नूपुर बोरा के साथ काम करने वाले कर्मचारी सुरजीत डेका के घर पर भी छापा मारा है. जाँचकर्ताओं को संदेह है कि दोनों ने बारपेटा में ज़मीन के कई टुकड़ों की खरीद-बिक्री की साज़िश रची थी. अब उनके बैंक खाते और सभी ज़मीन सौदों की जाँच की जा रही है.

छापेमारी में क्या मिला?

गुवाहाटी स्थित एक घर से ₹92.50 लाख से ज़्यादा नकद बरामद किए गए.

लगभग ₹1.5 करोड़ के आभूषण बरामद किए गए.

बारपेटा स्थित एक किराए के घर से ₹10 लाख नकद बरामद किए गए.