Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Wednesday, September 17, 2025

श्री श्री सार्वजनिक मां मनसा पूजा पंडाल का उद्घाटन झा मु मो आदित्यपुर नगर अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान ने फीता काटा कर किया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे नगर उपाध्यक्ष राजेश लाहा, लाल बाबू सरदार

श्री श्री सार्वजनिक मनसा पूजा समिति धोबो डुमरी बनता नगर मैं मनसा पूजा पंडाल को उद्घाटन झा मु मो आदित्यपुर नगर अध्यक्ष वीरेंद्र प्रधान के द्वारा फीता काट कर किया गया, साथ में उपस्थित उपाध्यक्ष राजेश लाहा, लालबाबू सरदार,अजीत प्रधान,प्रदीप मुखी,गुलटू लोहार, मंगल सरदार, गांधी राम हांसदा,सोनू पंडित,राम लोहार,मोटू,गणेश,कालिया मोदी,कालिया लोहार आदि पूजा समिति के सदस्य 

गम्हरिया लाल बिल्डिंग नियर दरा वैरायटी के पास अज्ञात शव बरामद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी है

गम्हरिया लाल बिल्डिंग नियर दरा वैरायटी के पास अज्ञात शव बरामद स्थानीय लोगों ने आदित्यपुर थाना पुलिस को इसकी सूचना दी है 

*आखिर कौन है ये CO मैडम जो कम समय में बना ली अरबों की संपत्ति! घर से मिले करोड़ों कैश, हीरे और सोने के जेवरात भी हुए बरामद*

 असम : प्रशासनिक महकमे से एक ऐसे मामला सामने आया है, जिसने सबको चौका कर रख दिया है. इस मामले से न केवल सरकारी तंत्र को हिला दिया है, मुख्य मंत्री तक को हैरान कर दिया है. इस अधिकारी के घर से लगभग एक करोड़ कैश और एक करोड़ से अधिक के गहने मिलेने का अनुमान लगाया जा रहा है. मामला सामने आने पर पूरे प्रशासनिक तंत्र में हड़कंप मच गया है, साथ ही कई तरह के सवाल भी उठने लगे हैं कि आखिर एक सर्किल ऑफिसर इतनी जल्दी 'अमीर' कैसे बन गई?

जानिए क्या है पूरा मामला असम सिविल सेवा (ACS) की महिला अधिकारी नूपुर बोरा को भ्रष्टाचार के आरोप में असम में गिरफ्तार किया गया है. जाँच के दौरान, अधिकारियों को उनके घर से भारी मात्रा में संपत्ति मिली. 2019 बैच की अधिकारी नूपुर बोरा पिछले छह महीनों से विशेष सतर्कता प्रकोष्ठ की निगरानी में हैं. उन पर ज़मीन के सौदों में हेराफेरी और बड़ी रकम लेने का आरोप है. हाल ही में उनके ठिकानों पर छापे मारे गए, जहाँ पुलिस को भारी मात्रा में नकदी और गहने बरामद हुए. इस अधिकारी ने सिर्फ़ पाँच साल की सेवा में इतनी बड़ी संपत्ति अर्जित कर ली है कि सरकार से लेकर आम जनता तक, सभी हैरान हैं.जानिए मुख्यमंत्री ने क्या कहा? असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि नूपुर बोरा ने बारपेटा में सर्किल ऑफिसर के पद पर रहते हुए हिंदुओं की ज़मीन संदिग्ध व्यक्तियों को हस्तांतरित की. उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, खासकर अल्पसंख्यक बहुल इलाकों में. मुख्यमंत्री सरमा ने कहा, "हमें पता चला है कि उन्होंने अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से 400 गुना ज़्यादा संपत्ति अर्जित की है. हमारा मानना है कि सिर्फ़ निलंबन या सेवा से बर्खास्तगी ही काफ़ी नहीं होगी. हमें क़ानूनी प्रक्रिया के ज़रिए सज़ा सुनिश्चित करनी होगी." उन्होंने जनता से भी अपील की कि वे रिश्वत मांगने वाले किसी भी अधिकारी की तुरंत सूचना दें.

जाँच का बढ़ा दायरा  पुलिस ने नूपुर बोरा के साथ काम करने वाले कर्मचारी सुरजीत डेका के घर पर भी छापा मारा है. जाँचकर्ताओं को संदेह है कि दोनों ने बारपेटा में ज़मीन के कई टुकड़ों की खरीद-बिक्री की साज़िश रची थी. अब उनके बैंक खाते और सभी ज़मीन सौदों की जाँच की जा रही है.

छापेमारी में क्या मिला?

गुवाहाटी स्थित एक घर से ₹92.50 लाख से ज़्यादा नकद बरामद किए गए.

लगभग ₹1.5 करोड़ के आभूषण बरामद किए गए.

बारपेटा स्थित एक किराए के घर से ₹10 लाख नकद बरामद किए गए.

Tuesday, September 16, 2025

पूरे झारखंड प्रदेश में दुर्गा पूजा दीपावली काली पूजा बंदना पर्व सोहराया आस्था का महा पर्व छठ पूजा समारोह तक केवल हेलमेट फाइन और सीट बेल्ट फाइन दूसरा फाइन न ले और रात्रि 11 बजे तक ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी सुनिश्चित करें इस संबंध में परिवहन मंत्री झारखंड सरकार मुख्य सचिव झारखंड सरकार को जिला उपायुक्त के माध्यम से पत्र लिखेंगे विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती समाज सेवी

जिला उपायुक्त के माध्यम से झारखंड सरकार के परिवान मंत्री एवं मुख्य सचिव झारखंड सरकार को पत्र लिखने का निर्णय लिया गया समाज सेवी सेवी स पूर्व मेयर प्रत्याशी आदित्यपुर नगर निगम स कोल्हान प्रभारी नेशनल एंटी क्रॉप्सेशन कमेटी ऑफ इंडिया स जिला अध्यक्ष सरायकेला खरसावां ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती ने अपने संबोधन में कहा दुर्गा पूजा दीपावली काली पूजा बंदना पर्व सोहराया छठ पूजा तक पूरे किसी तरह का वाहन का चलान न काटा जाए लोगो को अपना वहां का पेपर सुधारने का मौक दिया जाय दिसंबर माह तक मानवता के आधार पर सीट बेल्ट और हेलमेट फाइन केबल लिया जाए ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी सुबह से लेकर रात्रि 11:00 तक सनिश्चित किया जाए क्योंकि आज के आधुनिक युग में लोग रात्रि 11:00 बजे तक चौक चौराहा रोड पर नजर आते हैं 

Monday, September 15, 2025

सरायकेला-खरसावां जिला प्रशासन और उपायुक्त से मिले झारखंड - मजदूरों के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (BKMS),झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के बैनर तले इस संघ ने आज उपायुक्त (DC), पुलिस अधीक्षक (SP) और श्रम अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा। संपादक सूरज तांती

सरायकेला-खरसावां, झारखंड - मजदूरों के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक नए संगठन, भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (BKMS), का गठन किया गया है। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के बैनर तले इस संघ ने आज उपायुक्त (DC), पुलिस अधीक्षक (SP) और श्रम अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया है कि BKMS का गठन ट्रेड यूनियन अधिनियम, 1926 के तहत किया गया है और इसे पंजीकरण संख्या 358/2025 प्राप्त हो चुकी है। संगठन का मुख्य लक्ष्य जिले के सभी उद्योगों में कार्यरत मजदूरों के लिए अधिकार, सुरक्षा और न्यूनतम मजदूरी सुनिश्चित कराना है।
BKMS ने अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मजदूर समाज और उद्योग की रीढ़ होते हैं, लेकिन लंबे समय से उनके संवैधानिक अधिकारों की उपेक्षा हो रही है। संगठन ने रोजगार की असुरक्षा, ठेका प्रथा, न्यूनतम मजदूरी के शोषण और महिला मजदूरों की खराब स्थिति जैसी गंभीर समस्याओं पर तत्काल ध्यान देने की मांग की। BKMS ने स्पष्ट किया है कि वह इन समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष करेगा।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे, जिनमें केंद्रीय उपाध्यक्ष सुश्री बेबी महतो, केंद्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो, केंद्रीय संगठन सचिव विद्येश्वर महतो, पूर्व प्रत्याशी प्रेम मांड़ी, जिला अध्यक्ष दीपक महतो, महिला मोर्चा प्रतिनिधि एवं केंद्रीय सचिव सोनामनी मांड़ी, अनीता मांड़ी और सविता महतो शामिल थीं।

*जमशेदपुर के पोटका प्रखंड उड़ीसा जाने वाले मुख्य सड़क का घटिया सड़क निर्माण पर जिला पार्षद सूरज मंडल के नेतृत्व में भाजपा नेताओं का निरीक्षण कर जिला उपायुक्त से मिलने की बात कही*

घटिया सड़क निर्माण पर जिला पार्षद सूरज मंडल के नेतृत्व में भाजपा नेताओं का निरीक्षण। संपादक सूरज तांती 

पोटका प्रखंड क्षेत्र के हाता–ओडिशा तिरिंग एनएच-220 मुख्य सड़क से बनाकाटा, मरांगमाली, किशनडीह होते हुए पाटापानी तक बन रही सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितता पाई गई है। ग्रामीणों की शिकायत पर जिला पार्षद सूरज मंडल के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने सोमवार को स्थल निरीक्षण किया।

निरीक्षण में यह स्पष्ट हुआ कि सड़क निर्माण में स्लैग का उपयोग कर रोलिंग ठीक से नहीं की जा रही है। पुलिया निर्माण में भी घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है तथा बोल्डर जोड़ाई में सीमेंट की मात्रा काफी कम है। नेताओं ने कहा कि ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कराए जा रहे इस सड़क निर्माण की गुणवत्ता बेहद खराब है और यह ग्रामीणों के साथ धोखा है।

जिला पार्षद सूरज मंडल ने कहा कि घटिया निर्माण की शिकायत लेकर वे उपायुक्त से मिलेंगे और ज्ञापन भी सौंपेंगे।

इस अवसर पर जिला पार्षद सूरज मंडल, भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री गणेश सरदार, एसटी मोर्चा के जिला मंत्री मनोज सरदार, युवा नेता पलटू मंडल, प्रकाश सरदार आदि शामिल थे।

सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस के अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मुखी समाज के अध्यक्ष समाजसेवी स्वर्गीय बुद्धेश्वर मुखी उर्फ शान बाबू मुखी की 56 व जयंती आदित्यपुर के पीएम कंपलेक्स में मनाई गई ।

आज दिनांक 15 सितंबर 20 25 सोमवार को सरायकेला खरसावां जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष मुखी समाज के अध्यक्ष समाजसेवी स्वर्गीय बुद्धेश्वर मुखी उर्फ शान बाबू मुखी की 56 व जयंती आदित्यपुर के पीएम कंपलेक्स में मनाई गई इस कार्यक्रम में उनके किए गए कार्यों पर चर्चा किया गया इस अवसर पर वार्ड पार्षद पांडी मुखी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिवाकर झा जिला कांग्रेस के महासचिव खिरोद सरदार कैलाश बावरी अमित सिंह अमित शर्मा प्रभाकर प्रधान प्रिंस कुमार दुर्गा चरण प्रधान