Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Thursday, September 11, 2025

झारखंड के सभी जिले में अब हर माँ के लिए सुरक्षित प्रसव की गारंटी, 24×7 निःशुल्क C-Section सुविधा : जिला प्रशासन की नई पहल।

Saraikela  माँ और शिशु की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. उक्त बातें जिले के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने कहा. बता दें कि जिला प्रशासन सरायकेला खरसावां एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से सूचित किया जाता है कि जिले की सभी गर्भवती महिलाओं हेतु सुरक्षित प्रसव की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है. प्रत्येक गर्भवती महिला को गर्भावस्था के दौरान अनिवार्य रूप से ANC जाँच (प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ त्रैमास) कराना आवश्यक है, जिससे समय पर किसी भी जटिलता का निदान किया जा सके.

गर्भवती महिलाओं को अपने क्षेत्र की सहिया एवं ANM से नियमित संपर्क बनाए रखने तथा निकटतम प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (PHC), स्वास्थ्य उपकेन्द्र (HWC), सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (CHC) एवं सदर अस्पताल से जुड़े रहने हेतु प्रेरित किया गया है. जिले की सभी गर्भवती महिलाओं के लिए C-Section (सिजेरियन डिलीवरी) की सुविधा अब सदर अस्पताल एवं सभी अनुमंडलीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (CHC) में 24×7 निःशुल्क उपलब्ध कराई गई है. यह सुविधा पूर्णतः सरकारी है तथा सुरक्षित प्रसव हेतु अनुभवी चिकित्सक एवं प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी चौबीसों घंटे उपलब्ध रहेंगे इस संबंध में उपायुक्त ने कहा कि माँ एवं शिशु की सुरक्षा जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. सभी गर्भवती महिलाएँ गर्भावस्था के दौरान समय पर ANC जाँच अवश्य कराएँ तथा किसी भी स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में तुरंत निकटतम PHC, CHC अथवा जिला अस्पताल से संपर्क करें. प्रशासन का संकल्प है कि प्रत्येक गर्भवती महिला को सुरक्षित प्रसव की गारंटी उपलब्ध कराई जाएगी. अतः सभी गर्भवती महिलाएँ एवं उनके परिजन इस सुविधा का लाभ उठाएँ और किसी भी परिस्थिति में देरी न करें. लिए किसी भी प्रकार का शुल्क देय नहीं है.

12 सितम्बर 2025 के मुख्य समाचार संपादक विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती

*ब्रेकिंग न्यूज शुक्रवार, 12 सितंबर 2025 के मुख्य समाचार*

🔸छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए10 नक्सली, एक करोड़ का इनामी भी ठेर 

🔸पंजाब में 2 जबरदस्त घमाके, RDX Blast का अंदेशा, सेना से मांगी गई मदद

🔸Srinagar: AAP विधायक मेहराज मलिक की गिरफ्तारी पर सियासी घमासान, सांसद संजय सिंह को लिया गया हिरासत में

🔸वाराणसी में पीएम मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम की मुलाकात, गंगा आरती का लिया आध्यात्मिक अनुभव

🔸PM मोदी 12 सितंबर को दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन"ज्ञान भारतम्" में लेंगे हिस्सा, पांडुलिपि संरक्षण को मिलेगी नई दिशा

🔸वोट चोरी मामले में जल्द ही देंगे विस्फोटक सबूत: राहुल गांधी

🔸Nepal Protest: नेपाल की जेलों से फरार कैदियों पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर, लापता हैं सात हजार कुख्यात कैदी

🔸देशभर में SIR की तैयारी तेज: EC आज मीडिया अधिकारियों को देगा प्रशिक्षण; भ्रामक खबरों पर लगाम कसने की कवायद

🔸दिल्ली पुलिस ने बड़ी साजिश को किया नाकाम, 5 आतंकवादी गिरफ्तार; इनके पास मिला IED बनाने का सामान

🔸भारत दुनिया में हमारे राष्ट्र के सबसे महत्वपूर्ण रिश्तों में से एक है: ट्रंप के दूत सर्जियो गोर

🔸PM मोदी के मणिपुर दौरे से 2 दिन पहले हिंसा: उपद्रवियों ने पोस्टर-बैनर फाड़े, आग लगाई; 13 सितंबर को मोदी चुराचांदपुर-इंफाल जाएंगे

🔸ट्रंप के क़रीबी चार्ली कर्क की गोली मारकर हत्या, राष्ट्रपति बोले– अमेरिका के लिए ‘काला पल’

🔸असम: संदिग्ध विदेशियों को नागरिकता साबित करने के लिए मिलेंगे दस दिन, डीसी लेंगे अंतिम निर्णय

🔸नेपाल में फंसे राजस्थान के पर्यटकों को सकुशल लाने में लगी सरकार, पुलिस ने विशेष सेल का गठन किया

🔸राहुल गांधी के सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़कर विदेश जाने पर CRPF ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को लिखा लेटर

🔸रूसी सेना में शामिल होने के प्रस्तावों के झांसे में न आएं भारतीय: विदेश मंत्रालय

🔸इजरायल के खिलाफ मुस्लिम देशों को एकजुट होने की जरूरत, कतर पर हमले के बाद शहबाज शरीफ

🔸प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड में बाढ़ और बारिश प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1200 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की

🔹बांग्लादेश ने हॉन्ग कॉन्ग को सात विकेट से धोया, लिटन दास ने खेली कप्तानी पारी

           *आप का दिन शुभ और मंगलमय हो सुप्रभात....!*
                          जय हो🙏

भाजपा नेता सतीश शर्मा की पहल पर वर्षों बाद हुई वार्ड 30 में नाले की सफाई

*भाजपा नेता सतीश शर्मा की पहल पर वर्षों बाद हुई वार्ड 30 में नाले की सफाई*

आज वर्षो बाद वार्ड - 30 के स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद भाजपा नेता सतीश शर्मा की पहल पर आरआईटी थाना रोड स्थित बड़े नाले की सफाई जेसीबी मशीन द्वारा की गई। दो दिन पूर्व वार्ड 30 के स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधि मंडल भाजपा नेता सतीश शर्मा से मिलकर बड़े नाले की जाम से होने वाली समस्या से अवगत कराया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि एल आई जी फ्लैट से निकलने वाली ड्रेनेज एवं सिवरेज का नाली कई दिनों से पूरी तरह जाम है जिसके कारण आस पास के लोगों का दुर्गंध से जीना मुश्किल हो गया है। दुर्गंध के कारण आरआईटी थाना रोड से आने जाने वाले आम राहगीर भी परेशान है। वर्षों से इस नाले की सफाई नहीं हुई है।
       भाजपा नेता सह नरेंद्र मोदी फैन्स क्लब के संरक्षक सतीश शर्मा ने इस समस्या से नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को अवगत कराकर जल्द समस्या समाधान का आग्रह किया। आज नगर निगम द्वारा नाले की सफाई कराई गई। यह सफाई अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस समस्या के समाधान हेतु त्वरित कार्रवाई के लिए सतीश शर्मा ने आदित्यपुर नगर निगम का आभार जताया है।

Wednesday, September 10, 2025

Chaibasa JAP Havaldar Death : चाईबासा में JAP जवान की मौत, गुवा थाना में इंसास राइफल साफ करते समय सिर में लगी गोली, मेडिकल बोर्ड करेगा पोस्टमार्टम

Chaibasa (Jharkhand) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा थाना में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां तैनात जैप-09 (साहेबगंज) के हवलदार बारगी उरांव (52) की इंसास राइफल साफ करते समय गोली लगने से मौत हो गई।यह घटना मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे की बताई जाती है। उस समय हवलदार उरांव अपने बैरक में राइफल की सफाई कर रहे थे। अचानक राइफल का ट्रिगर दब गया और गोली उनके सिर में जा लगी। इस हादसे के बाद पूरे थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई। साथी जवान उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने की तैयारी में जुटे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

मेडिकल बोर्ड करेगा पोस्टमार्टम, वीडियोग्राफी भी होगी

बुधवार को हवलदार का शव पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा सदर अस्पताल लाया गया। जगन्नाथपुर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) ने इस घटना की जानकारी उपायुक्त को दी, जिसके बाद उपायुक्त ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने का निर्देश जारी किया। इस प्रक्रिया की निगरानी के लिए अंचल अधिकारी फुलेश्वर साव को दंडाधिकारी नियुक्त किया गया है। पोस्टमार्टम तीन सदस्यीय मेडिकल बोर्ड द्वारा किया जाएगा, जिसमें सदर अस्पताल चाईबासा के चिकित्सक डॉ. चन्दन कुमार रवि, डॉ. शिरिल संदीप सवैया और डॉ. दीपक कुमार सिन्हा शामिल हैं। पोस्टमार्टम की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

गुवा थाना व ग्रामीणों में शोक

पुलिस सूत्रों ने इस घटना को एक दुखद हादसा बताया। उन्होंने कहा कि हवलदार बारगी उरांव एक बेहद अनुशासित और जिम्मेदार जवान थे। उनकी मौत से पुलिस बल के साथ-साथ गुवा थाना क्षेत्र के ग्रामीणों में भी शोक की लहर है। हवलदार बारगी उरांव मूल रूप से गुमला जिले के उहीपाद गांव के रहने वाले थे।

Tuesday, September 9, 2025

बांग्लादेश के बाद अब नेपाल में तख्तापलट! मंत्रियों को इस्तीफे के बाद देश छोड़ने के फिराक में PM

नेपाल में Gen-Z का विरोध प्रदर्शन एक क्रांति का रूप ले चुका है. जिसके कारण नेपाल में तख्तापलट की आशंका बढ़ा दी है. अब तक गृह मंत्री रमेश लेखक समेत 9 मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं. स्वतंत्र पार्टी के 20 से ज़्यादा सांसद सामूहिक इस्तीफा दे रहे हैं. विपक्षी दलों ने मांग की है कि नेपाल में संसद भंग कर दोबारा चुनाव कराए जाएं. वहीं नेपाल आर्मी चीफ ने भी अल्टीमेटम दे दिया है. आर्मी चीफ के अल्टीमेटम के बाद प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली देश छोड़कर दुबई भागने की फिराक में हैं. वह इलाज के बहाने कभी भी दुबई जा सकते हैं. नेपाल की निजी हिमालय एयरलाइंस को स्टैंडबाय पर रखा गया है. जानकारी के मुताबिक, ओली अपनी जगह किसी मंत्री को कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त कर देश छोड़ सकते हैं.

राष्ट्रपति के निजी आवास पर कब्ज़ा

दूसरी ओर, Gen-Z के प्रदर्शनकारियों ने कई मंत्रियों के घरों में आग लगा दी है. काठमांडू में प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की पार्टी सीपीएन (यूएमएल) के कार्यालय में भी आग लगा दी गई है. राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल के निजी आवास पर कब्ज़ा कर लिया गया है. गृह मंत्री रमेश लेखक के घर में तोड़फोड़ और आगजनी की गई है. कीर्तिपुर नगर पालिका भवन में भी आग लगा दी गई है. नेपाली कांग्रेस अध्यक्ष और सत्तारूढ़ दल के नेता शेर बहादुर देउबा के घर को प्रदर्शनकारियों ने आग के हवाले कर दिया. ओली की पार्टी के नेता और पूर्व उप-प्रधानमंत्री रघुवीर महासेठ के घर पर पथराव किया गया. ललितपुर में सीपीएन माओवादी अध्यक्ष पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' के आवास पर भी हमला किया गया और आग लगा दी गई.

20 लोगों की मौत, 500 से ज़्यादा घायल

बता दें कि फेसबुक, यूट्यूब, इंस्टाग्राम समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध के खिलाफ युवाओं का विरोध प्रदर्शन सोमवार को नेपाल में हिंसक हो गया. विरोध प्रदर्शन के दौरान 20 लोगों की मौत हो गई और लगभग 500 लोग घायल हो गए. हिंसक विरोध को देखते हुए नेपाल सरकार ने सोमवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लगाए गए प्रतिबंध को हटा लिया है, इसके बावजूद युवाओं का गुस्सा कम नहीं हुआ है. राजधानी काठमांडू के कुछ हिस्सों में स्थिति अभी भी बेहद तनावपूर्ण है. काठमांडू, कास्की, रूपन्देही और सुनसरी जिलों के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया गया है.

 

बिना नोटिस घर तोड़ने पर भड़की विधायक अम्बा प्रसाद कहा कुत्तों से बदतर हो गई गरीबों की जिंदगी रांची के बिरसा चौक के पास बाईपास रोड में HEC की जमीन पर अवैध तरीके से घर बना कर रह रहे लोगों पर कार्रवाई की गई.अचानक एमएम

 रांची(RANCHI): रांची के बिरसा चौक के पास बाईपास रोड में HEC की जमीन पर अवैध तरीके से घर बना कर रह रहे लोगों पर कार्रवाई की गई.अचानक JCB की कार्रवाई कर जमीन को खाली कर दिया गया. इसके बाद अब सैकड़ो परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मज़बूर है. इस बीच पूर्व विधायक अम्बा प्रसाद पीड़ित का हाल जानने पहुंची और अधिकारियों पर गुस्से में लाल हो गई.अम्बा ने सीधे कहा कि देश में कुत्तो को न्याय मिल जाता है लेकिन गरीब का कोई नहीं सुनता है.सरकार में होने के बावजूद भी सच बात बोलने में डर नहीं है.

इस दौरान अम्बा प्रसाद  पीड़ित के पास पहुंची और उनके डाक्यूमेंट्स को देखा. इस बीच लम्बी बातचीत एक एक पीड़ित परिवार से किया. अम्बा प्रसाद ने बच्चों को चॉक्लेट बिस्किट भी दिया. साथ ही इनकी लड़ाई को आगे लड़ने की बात कही हैं. उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि झारखण्ड में हर जगह गरीबो पर कार्रवाई हो रही है. देश में कुत्तो की समस्या हल हो रही है. जिनके लिए कोई आयोग नहीं है. लेकिन इंसान के लिए आयोग है कई विंग बने है फिर भी सभी बेबस और लाचार है.आखिर इनके बारे में कौन सोचेगा.

बिना नोटिस घर पर बुलडोजर चलाया गया. ऐसा किस कानून के तहत किया है. इसका जवाब अधिकारियों को देने की जरुरत है. उन्होंने कहा कि  किसी का मूर्ति या पार्क बनाने के लिए ऐसे घर को जमीन दोज करना सही नहीं है.पहले पुर्नवास करें फिर किसी के घर पर बुलडोजर चलाये

Monday, September 8, 2025

आदित्यपुर वार्ड नंबर 20 PHED कॉलोनी के खराब पड़े सभी वेपर लाइट की अभिलम्ब मरम्मत कार्य शुरू नगर निगम के नगर आयुक्त एवं सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद युवा नेता विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती

आदित्यपुर नगर निगम पेय जल स्वच्छता विभाग कार्यालय कॉलोनी के खराब 12 वेपर लाइट का आदित्यपुर नगर निगम द्वारा मरमत कार्य किया गया इसके लिए संबंधित पदाधिकार जनों को बहुत-बहुत धन्यवाद