www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Friday, August 22, 2025
आदिवासी कल्याण समिति द्वारा दो दिवसीय फुटबॉल टूना मैच का आयोजन किया गया है जिसका शुभारभ दिनांक 20/09/25 शनिवार सुबह 9 बजे से दिनांक 21/09/25 रविवार शाम तक चलेगा वर्ष 1981 से आदित्यपुर 2 रोड नंबर 18 आजाद मैदान नियर कस्तूरबा गांधी स्कूल के पीछे प्रति वर्ष आयोजन किया जाता हैं आदिवासी कल्याण समिति द्वारा ऐसा कहना है आदिवासी कल्याण समिति के संरक्षक लाल बाबू सरदार जी
दक्षिण पूर्व रेलवे के आदित्यपुर रेलवे स्टेशन में पदस्थापित सीनियर सेक्शन इंजीनियर संजय गुप्ता जी को झारखंड वॉलीबॉल संघ का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया
Thursday, August 21, 2025
एमडीए-आइडिया अभियान में लापरवाही पर स्वास्थ्य विभाग सख्त, लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई
Wednesday, August 20, 2025
ब्रेकिंग न्यूज आदित्यपुर गुमटी बस्ती से टायसन लापता नजर आएं तो सूचना देने की किरपा करें 8084446814
स्वर्गीय रामदास सोरेन जी के आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित किए झारखंड के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन
आदित्यपुर में नाली का ढक्कन क्षतिग्रस्त, राहगीरों के लिए बना खतरा
Tuesday, August 19, 2025
सरायकेला का 100 बेडेड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल अब भी अधूरा, उद्घाटन टला
: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का ड्रीम प्रोजेक्ट सरायकेला जिले के संजय ग्राम स्थित 100 बेडेड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का अब तक उद्घाटन नहीं हो पाया है। इस अस्पताल का उद्घाटन जनवरी 2025 में होना तय था लेकिन कार्य की देरी और तकनीकी बाधाओं के कारण अब तक यह शुरू नहीं हो सका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भले ही करोड़ों रुपये के अत्याधुनिक उपकरण लगा दिए जाएं और भवन पूरी तरह तैयार हो जाए लेकिन सवाल यह है कि इतने बड़े अस्पताल में बेहतर और अनुभवी चिकित्सक कहां से लाए जाएंगे जबकि जिले में पहले से ही डॉक्टरों की भारी कमी है। ज्ञात हो कि वर्ष 2022 में आदिवासी कल्याण मंत्री रहते हुए चंपई सोरेन ने इस अस्पताल की योजना लाई थी ताकि सरायकेला जिले के लोगों को गंभीर चिकित्सा सुविधाओं के लिए रांची या जमशेदपुर न जाना पड़े। उनका सपना था कि इस पिछड़े जिले के लोगों को अपने ही इलाके में अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें।
निर्माण कार्य में देरी को लेकर अस्पताल निर्माण कंपनी के साइट इंचार्ज नवीन सिंह ने बताया कि समय पर ड्राइंग उपलब्ध न होने और बालू की कमी की वजह से उद्घाटन तय समय पर नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि लगभग 80 प्रतिशत उपकरण आ चुके हैं बाकी उपकरण संबंधित कंपनियां लाकर लगाएंगी। उनका दावा है कि एक से डेढ़ महीने के भीतर अस्पताल जिला प्रशासन को सौंप दिया जाएगा।
जिले के उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने भी माना कि अस्पताल का काम तय समय से पीछे चल रहा है। उन्होंने कहा कि जनवरी तक यह पूरा हो जाना चाहिए था लेकिन अब अगले डेढ़ से दो महीने के भीतर हैंडओवर और उद्घाटन कर दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान बिल्डिंग को फिजिकली कंप्लीट पाया गया है और फिलहाल फिनिशिंग का काम जारी है। उन्होंने बताया कि बड़े उपकरण भी लगभग आ चुके हैं और सप्लाई की प्रक्रिया जारी है।
डॉक्टरों की कमी के सवाल पर उपायुक्त ने कहा कि इस पर टिप्पणी करना कठिन है कि सरकारी या निजी डॉक्टर यहां सेवा देंगे या नहीं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में डॉक्टरों की कमी की जानकारी विभाग को भेज दी गई है और स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों का राशनलाइजेशन किया जा रहा है ताकि इस अस्पताल में पर्याप्त संख्या में चिकित्सक मिल सकें।










