www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Friday, July 4, 2025
मृतक प्रकाश भूट कुमार की पोस्टमटम रिपोर्ट आने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ अपराधकर्मियों का गिरफ्तार हत्या के दो साल बीतने जा रहा हैं बहन ने डीजीपी, आईजी सहित एसएसपी को लिखा मार्मिक पत्र प्रशासनिक विभाग के वरिया अधिकारियों को भी अवगत कराया
Thursday, July 3, 2025
भारत का सबसे शिक्षित व्यक्ति कौन था…..?
▪️डाक्टर भी रहा हो,
▪️वकील भी रहा हो,
▪️IPS अधिकारी भी रहा हो,
▪️IAS अधिकारी भी रहा हो,
▪️कुलपति भी रहा हो,
▪️विधायक, मंत्री, सांसद भी रहा हो,
▪️चित्रकार, फोटोग्राफर भी रहा हो,
▪️मोटिवेशनल स्पीकर भी रहा हो,
▪️पत्रकार भी रहा हो,
▪️संस्कृत, गणित का विद्वान भी रहा हो,
▪️इतिहासकार भी रहा हो,
▪️समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र का भी ज्ञान रखता हो,
▪️जिसने काव्य रचना भी की हो !
अधिकांश लोग यही कहेंगे -“क्या ऐसा संभव है ?आप एक व्यक्ति की बात कर रहे हैं या किसी संस्थान की ?” पर भारतवर्ष में ऐसा एक व्यक्ति मात्र 49 वर्ष की अल्पायु में भयंकर सड़क हादसे का शिकार हो कर इस संसार से विदा भी ले चुका है ! उस व्यक्ति का नाम है-
डॉ. श्रीकांत जिचकर 🍁
श्रीकांत जिचकर का जन्म 1954 में एक संपन्न मराठा कृषक परिवार में हुआ था ! वह भारत के सर्वाधिक पढ़े-लिखे व्यक्ति थे, जो गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है ! डॉ. श्रीकांत ने 20 से अधिक डिग्री हासिल की थीं ! कुछ रेगुलर व कुछ पत्राचार के माध्यम से ! वह भी फर्स्ट क्लास, गोल्ड मेडलिस्ट, कुछ डिग्रियां तो उच्च शिक्षा में नियम ना होने के कारण उन्हें नहीं मिल पाई, जबकि इम्तिहान उन्होंने दे दिया था !
उनकी डिग्रियां/ शैक्षणिक योग्यता इस प्रकार थीं-
▪️MBBS, MD Gold Medalist,
▪️LLB, LLM,
▪️MBA,
▪️Bachelor in Journalism ,
▪️संस्कृत में डी. लिट. यूनिवर्सिटी टॉपर ,
▪️M.A. इंग्लिश,
▪️M.A. हिंदी,
▪️M.A. हिस्ट्री,
▪️M.A. साइकोलॉजी,
▪️M.A. सोशियोलॉजी,
▪️M.A. पॉलिटिकल साइंस,
▪️M.A. आर्कियोलॉजी,
▪️M.A. एंथ्रोपोलॉजी,
▪️1978 बैच के IPS अधिकारी
▪️1980 बैच के IAS अधिकारी भी रहे !
▪️1981 में महाराष्ट्र में विधायक बने,
▪️1992 से लेकर 1998 तक राज्यसभा सांसद रहे !
श्रीकांत जिचकर ने वर्ष 1973 से लेकर 1990 तक का समय यूनिवर्सिटी के इम्तिहान देने में गुजारा ! 1980 में आईएएस की केवल 4 महीने की नौकरी कर इस्तीफा दे दिया ! 26 वर्ष की उम्र में देश के सबसे कम उम्र के विधायक बने, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री भी बने ! 14 पोर्टफोलियो हासिल कर सबसे प्रभावशाली मंत्री रहे ! महाराष्ट्र में पुलिस सुधार किये ! 1992 से लेकर 1998 तक बतौर राज्यसभा सांसद संसद की बहुत सी समितियों के सदस्य रहे, वहाँ भी महत्वपूर्ण कार्य किये ! 1999 में कैंसर लास्ट स्टेज का डायग्नोज हुआ, डॉक्टर ने कहा आपके पास केवल एक महीना है ! अस्पताल पर मृत्यु शैया पर पड़े हुए थे लेकिन आध्यात्मिक विचारों के धनी श्रीकांत जिचकर ने आस नहीं छोड़ी ! उसी दौरान कोई सन्यासी अस्पताल में आया। उसने उन्हें ढांढस बंधाया ! संस्कृत भाषा, शास्त्रों का अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया ! कहा-“तुम अभी नहीं मर सकते ? अभी तुम्हें बहुत काम करना है !”
चमत्कारिक तौर से श्रीकांत जिचकर पूर्ण स्वस्थ हो गए ! स्वस्थ होते ही राजनीति से सन्यास लेकर ! संस्कृत में डी.लिट. की उपाधि अर्जित की ! वे कहा करते थे संस्कृत भाषा के अध्ययन के बाद मेरा जीवन ही परिवर्तित हो गया है ! मेरी ज्ञान पिपासा अब पूर्ण हुई है !
पुणे में संदीपनी स्कूल की स्थापना की, नागपुर में कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय की स्थापना की, जिसके पहले कुलपति भी वे बने ! उनका पुस्तकालय किसी व्यक्ति का निजी सबसे बड़ा पुस्तकालय था, जिसमें 52000 के लगभग पुस्तकें थीं ! उनका एक ही सपना बन गया था, भारत के प्रत्येक घर में कम से कम एक संस्कृत भाषा का विद्वान हो तथा कोई भी परिवार मधुमेह जैसी जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों का शिकार ना हो ! यूट्यूब पर उनके केवल 3 ही मोटिवेशनल हेल्थ फिटनेस संबंधित वीडियो उपलब्ध हैं !ऐसे असाधारण प्रतिभा के लोग, आयु के मामले में निर्धन ही देखे गए हैं ! अति मेधावी, अति प्रतिभाशाली व्यक्तियों का जीवन ज्यादा लंबा नहीं होता ! शंकराचार्य, महर्षि दयानंद सरस्वती, विवेकानंद भी अधिक उम्र नहीं जी पाए थे !2 जून 2004 को नागपुर से 60 किलोमीटर दूर महाराष्ट्र में ही भयंकर सड़क हादसे में श्रीकांत जिचकर का निधन हो गया ! संस्कृत भाषा के प्रचार प्रसार व Holistic Health को लेकर उनका कार्य अधूरा ही रह गया !विभिन्न व्यक्तियों के जन्म दिवस को उत्सव की तरह मनाने वाले हमारे देश में ऐसे गुणी व्यक्ति को कोई जानता भी नहीं है, जिसके जीवन से कितने ही युवाओं को प्रेरणा मिल सकती है ! ऐसे शिक्षक, ज्ञानी, उत्साही व्यक्तित्व, चिकित्सक, विधि विशेषज्ञ, प्रशासक व राजनेता के मिश्रित व्यक्तित्व कोशत् शत् नमन् !
झारखंड में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, JPSC ने श्रम विभाग की रिक्तियों पर नियुक्ति के लिए जारी किया विज्ञापन
गढ़वा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का ऐतिहासिक स्वागत, बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क में हुआ भव्य अभिनंदन
आज एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का बिरसा मुंडा हेलीपैड पार्क में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। जैसे ही उनका हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर उतरा, जिले के प्रशासनिक अमले और जनप्रतिनिधियों में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी।
उनके आगमन पर सांसद विष्णु दयाल राम,जिला उपायुक्त दिनेश कुमार यादव एवं पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने मंत्री को बुके भेंट कर उनका औपचारिक स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान हेलीपैड परिसर तालियों की गड़गड़ाहट और भारत माता की जयघोष से गूंज उठा।भव्य स्वागत के बीच गडकरी ने मुस्कुराते हुए जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से हाथ मिलाया और उपस्थित लोगों का अभिवादन किया। मंत्री के साथ एनएचएआई और मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।इस दौरे में नितिन गडकरी गढ़वा जिले को कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं की सौगात देने जा रहे हैं, जिसमें रेहला फोरलेन सड़क का उद्घाटन प्रमुख है। इसके साथ ही वे राष्ट्रीय राजमार्गों की नई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे।
गढ़वा में गडकरी का आगमन न केवल एक सरकारी दौरा है, बल्कि यह जिले के अधोसंरचना विकास और भविष्य की प्रगति की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। लोगों को उम्मीद है कि इस यात्रा से गढ़वा सहित पूरे पलामू प्रमंडल में सड़क नेटवर्क को नई रफ्तार मिलेगी। हेलीपैड से मंत्री काफिले के साथ कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए, जहां वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
Tuesday, July 1, 2025
आदित्यपुर : जुआ खेलते तीन आरोपी गिरफ्तार
विनोद पांडे ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही।
Monday, June 30, 2025
भोगनाडीह में संताल और पुलिस के बीच झड़प, तीर और गोली चलने की खबर, हूल दिवस पर जुटे थे संताल
साहिबगंज: सोमवार को जिले के बरहेट प्रखंड में स्थित सिंधु कान्हु के जन्मस्थली भोगनाडीह में संताल ग्रामीण और पुलिस के बीच झड़प की खबर है। खबर है कि संतालों के तीर से दो जवान जख्मी हुए हैं, वंही पुलिस ने भी गोली और आंसू गैस के गोले छोड़े हैं।
भोगनाडीह में स्थिति काफी तनावपूर्ण है। हताहत की वास्तविक सूचना नहीं मिल पायी है। सूत्रों के अनुसार पुलिस के दो जवान तीर से जख्मी हुए हैं, वंही पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए आंसू गैस का प्रयोग किया है। गोली चलने की अपुष्ट खबर आ रही है।
कार्यक्रम के आयोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद
विगत कुछ दिनों से प्रशासन और ग्रामीण के बीच हूल दिवस के कार्यक्रम के आयोजन को लेकर खिंचतान चल रही थी। सिद्दो कान्हु के वंशज मंडल मुर्मू स्थानीय स्टेडियम में 30 जून हूल दिवस के मौके पर कार्यक्रम करना चाहते थे। उन्होंने इसकी लिखित सूचना प्रशासन को दी, लेकिन प्रशासन ने कार्यक्रम करने की इजाजत नहीं दी। इसके बाद वहां के ग्रामीण नाराज हो गये और प्रशासन के खिलाफ इन्होंने मोर्चा खोल दिया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने मौखिक रूप से कार्यक्रम करने की इजाजत दी, लेकिन प्रशासन के द्वारा देर रात इनके मंच को नुकसान पहुंचा गया। मंडल मुर्मू का कहना है कि उन्होंने प्रशासन से लिखित परमिशन देने का आग्रह किया, बावजूद उनके कार्यक्रम में बाधा डाला जा रहा था। गांव के मांझी और समस्त ग्रामीण उनके साथ हैं। इसी रस्साकशी के बाच जुटे ग्रामीणों ने प्रशासन द्वारा बनाये गये मंच को नुकसान पहुंचाया











