Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Saturday, November 15, 2025

15 नवंबर 2025 स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी के 150 वीं जयंती समारोह एवं झारखण्ड स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ! जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के सोपोडेरा गांधी मैदान में झारखंड प्रदेश पान तांती स्वासी कल्याण समिति द्वारा,संपादक विशेष कुमार (बाबू तांती)

patrakar daya shankar singh आज दिनांक 15 नवंबर 2025 स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी के 150वीं जयंती समारोह एवं झारखण्ड स्थापना दिवस समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ!
  जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत  सोपोडेरा गांधी मैदान पंचायत भवन में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जी के 150 वीं जयंती समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
कार्यक्रम का अध्यक्षता (सहसचिव) श्री अरुण कुमार दास जी के द्वार (झारखण्ड प्रदेश पान तांती स्वांसी कल्याण समिति-जमशेदपुर) के द्वारा किया गया। जिसमें प्रथम सोपोडेरा मैदान चौक जा कर भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया,उसके पश्चात सुचारू रूप से कार्यक्रम को गांधी मैदान पंचायत भवन में किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्री अरुण पात्रो जी के द्वारा किया गया, जिसमें सर्वप्रथम महासचिव श्री विजय कुमार दास जी ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण किया और श्री बिनोद स्वांसी जी ने भगवान बिरसा मुंडा के *गुरु आनंद स्वांसी पांड जी के चित्र पर माल्यार्पण किया* साथ ही श्री मंगल पात्रो जी ने भी माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया! जिसमें समाज के वक्ताओं,श्री देवाशीष श्यामला पात्रो जी (मास्टर), जुगसलाई विधानसभा पूर्व प्रत्याशी श्री विनोद स्वांसी जी, श्री विजय कुमार दास जी, श्री मंगल पात्रो जी, बारी-बारी मंच पर आकर अपने विचारों को रखें ओर भगवान बिरसा मुंडा और गुरु आनंद स्वांसी पांड जी दोनों के जीवनी को प्रकाशित किया अपने शब्दों के द्वारा और उनके संघर्षों को याद करते हुए कहा अगर समाज को शिक्षा के क्षेत्र में विशेष ध्यान देना होगा! पान तांती स्वांसी समाज के समाजिक परंपराओं, समाजिक संस्कृतियों , समाजिक अस्मिताओं, को संरक्षण करना इसके लिए सभी को आगे आने की जरुरत है! तभी पान तांती स्वांसी समाज एक है केवल एकजुटता का परिचय देना बाकी है! उपस्थित पान तांती स्वांसी समाज के स्वजातियों बंधुओं बुद्धिजीवीयों एवं माता बहनों ने भी बारी बारी-बारी आकर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया!

कार्यक्रम में मुख्य रुप से उपस्थित श्री विजय कुमार दास, श्री विनोद स्वांसी, श्री बृहस्पति स्वांसी, अरुण पात्रो, देवाशीष श्यामला पात्रो, मंगल पात्रो, संतोष दास,अरुण कुमार दास, निर्मल बांति,विनोद पात्रो,श्याम स्वांसी, बलराम पात्रो, परेश पात्रो, सदन पात्रो,राजु पात्रो प्रतिमा पात्रो, संगीत पात्रो,छबी पात्रो,फुलो पात्रो, देवी दास समाज के कई लोग एवं ग्रामीण आदि उपस्थित रहें।
भगवान बिरसा मुंडा अमर रहें 🙏 गुरु आनंद स्वांसी पांड अमर रहें 🙏 जोहार झारखण्ड 🙏

Friday, November 14, 2025

बिहार विधानसभा चुनाव में एन डी ए गठबंधन को मिली प्रचंड बहुमत ने आज साबित कर दिया कि बिहार की जनता नरेंद्र मोदी जी,नीतीश कुमार जी,चिराग पासवान जी,जीतेन राम मांझी जी के साथ है , सुलेखा तांती भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मनोहरपुर विधानसभा मंडल अध्यक्ष

(पत्रकार दया शंकर सिंह) बिहार विधानसभा चुनाव में एन डी ए गठबंधन को मिली प्रचंड बहुमत ने आज साबित कर दिया कि बिहार की जनता नरेंद्र मोदी जी,नीतीश कुमार जी,चिराग पासवान जी,जीतेन राम मांझी जी के साथ है 
उनके द्वारा किये गए बिहार के उन्नत कार्यों, राज्य के चहुमुखी विकास ,सुशाशन वाली एन डी ए गठबंधन के साथ है। बिहार की जनता ने महागठबंधन के झूठ का प्रपंच करने वाले भ्रष्ट्राचार में लिप्त, कांग्रेस पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल को सिरे से नकार दिया। बिहार में मिले अविस्मरणीय जीत से पूरे भर देश मे नरेंद्र मोदी की जयजयकार हो रही है,जनता सीधे कह रही है कि मोदी हैं तो सब मुमकिन है।एन डी ए गठबंधन पर जनता ने जो विश्वास किया उसके लिए मैं श्रीमती सुलेखा तांती भारतीय जनता पार्टी मनोहरपुर विधानसभा मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा की ओर से बिहार की जनता को दिल से धन्यवाद देते हुए आभार प्रगट करती हू 
श्रीमती सुलेखा तांती भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा मनोहरपुर विधानसभा मंडल अध्यक्ष,  झारखंड।

Thursday, November 13, 2025

जमशेदपुर पूर्वी के लोकप्रिय महिला विधायक श्रीमती पूर्णिमा शाहू जी को बुके देकर धन्यवाद देते हुवे झारखंड प्रदेश पान तांती स्वासी समाज के लोग

(पत्रकार दया शंकर सिंह) जमशेदपुर पूर्वी के लोकप्रिय विधायक श्रीमती पूर्णिमा दास शाहू जी से जमशेदपुर उनके आवास जाकर सरायकेला खरसावां जिला के राज नगर प्रखंड पान तांती स्वासी समाज के सुकदेव तांती, बीरेंद्र तांती, गोनो तांती,रमेश केसरी,अजय तांती जी के साथ जमशेदपुर के पान तांती स्वासी समाज के समाजसेवी श्री रंजीत दास  समाज के लोगों के साथ विधायक पूर्णिमा दास शाहू जी को फूलों का गुलदस्ता देकर धन्यवाद दिया पूर्णिमा शाहू जी के द्वारा पान तांती समाज के समस्या को विधानसभा में उठाने का काम विधायक पूर्णिमा साहू  जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा के  बीजेपी विधायक ने किया इसलिए सरायकेला खरसावां जिला के राजनगर प्रखंड से पान तांती स्वासी समाज के लोग आवास आकर पूर्णिमा साहू को बुके देकर धन्यवाद दिया 

Wednesday, November 12, 2025

पुर्व निर्धारित संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम लालगुटवा वेंक्वेट हाॅल,कटहल मोड,रांची में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटि के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।

पुर्व निर्धारित संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का आयोजन आज दिनांक 12/11/2025 को लालगुटवा वेंक्वेट हाॅल,कटहल मोड,रांची में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटि के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । कार्यक्रम का मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश प्रभारी के राजू ,सह प्रभारी श्री बेला  प्रसाद,प्रतिपक्ष के नेता प्रदीप यादव जी उपस्थित रहे । कार्यक्रम में वैद्य संजय कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (सूचनाधिकार विभाग) के  नेतृत्व में बुके देकर मुख्य अतिथियों को स्वागत किया गया। चेयरमैन सूचनाधिकार विभाग के तपेश्वर नाथ मिश्रा कार्यक्रम में सूचना अधिकार विभाग के साथ मिलकर पार्टी की मजबूती कैसे हो पर अपना सुझाव दिया। इस कार्यक्रम में  मुख्य रूप से राकेश गुप्ता, अशोक चौबे, संजय कुमार दास,राजीव कमल आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Monday, November 10, 2025

सरकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार और लापरवाही पर फूटा गुस्सा, कर्मचारियों पर रिश्वतखोरी और मनमानी का आरोप

पत्रकार दया शंकर सिंह (गम्हरिया ) : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया अंचल कार्यालय सोमवार को रणभूमि बन गया जब आजसू नेता महेश्वर महतो ने कथित रूप से कर्मचारी राकेश कुमार आदित्यदेव के साथ गाली-गलौज और हाथापाई शुरू कर दी। देखते ही देखते कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही अंचल अधिकारी सह बीडीओ प्रवीण कुमार अपने कक्ष से बाहर निकले और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। महेश्वर महतो ने आरोप लगाया कि अंचल कार्यालय में कार्य करवाने के लिए आने वाले लोगों से पैसों की मांग की जाती है और आम जनता को जानबूझकर परेशान किया जाता है। उन्होंने बताया कि वे पिछले कई दिनों से इनकम सर्टिफिकेट के लिए चक्कर काट रहे थे पर हर बार बहाने बनाकर टाल दिया जा रहा था। सोमवार को भी जब कर्मचारी ने बाद में आना कहा तो वे आक्रोशित हो उठे। वहीं कर्मचारी राकेश कुमार ने इन आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताया। उन्होंने कहा कि महतो ने बिना कारण कार्यालय में घुसकर हंगामा किया और स्टाफ से धक्का-मुक्की की। इस घटना ने एक बार फिर सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार, लापरवाही और आमजन की उपेक्षा को उजागर कर दिया है। गम्हरिया अंचल के कर्मचारियों पर लंबे समय से रिश्वतखोरी और काम में देरी के आरोप लगते रहे हैं लेकिन कार्रवाई के अभाव में ऐसी घटनाएँ लगातार बढ़ती जा रही हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पूरे मामले की स्वतंत्र जांच कर दोषी कर्मियों और अंचल अधिकारी की भूमिका की भी समीक्षा की जाए वर्षों से जमे पदाधिकारियों का तबादला के साथ उनके द्वारा किया गयाकार्य की जांच होना चाहिए

Saturday, November 8, 2025

धनबाद में विधवा का अश्लील वीडियो बना कर कई साल करता रहा ब्लैक मेल, डरते डरते-थाना पहुंच गई महिला

(पत्रकार दया शंकर सिंह) : धनबाद के कोलियरी इलाके से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है. जहां चासनाला साउथ कॉलोनी की रहने वाली एक विधवा महिला ने अपने पड़ोसी जय प्रकाश राय पर बेहद संगीन आरोप लगाए हैं. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर उसका अश्लील वीडियो बनाया.  उसे वायरल करने की धमकी दे लगातार यौन शोषण करता रहा. यही नहीं, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी तक दी जाती रही.

2018 में के पति की मौत हो गयी थी बाद में हमदर्दी दिखाकर उसके साथ यौन शोषण शुरू कर दिया. अब महिला हिम्मत जुटाकर धनबाद महिला थाना पहुंची. जहां उसने पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता का कहना है कि पति की मौत के बाद से वह अकेली रहती है, इसी का फायदा आरोपी ने उठाया. पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है, ताकि उसके साथ इंसाफ हो सके और वह सुरक्षित जीवन जी सके.

फिलहाल महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई की बात कही जा रही है. ऐसे मामलों ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि समाज में अकेली और बेबस महिलाओं को कब मिलेगी पूरी सुरक्षा? आखिर कब रुकेगा ये शर्मनाक शोषण. 

Friday, November 7, 2025

गैंग्स ऑफ वासेपुर का डॉन फहीम खान जेल से आएगा बाहर, 22 साल बाद खुले आसमान के नीचे ले सकेगा सांस

धनबाद (पत्रकार दया शंकर सिंह) : गैंग्स ऑफ वासेपुर का मुख्य सरगना, गैंगस्टर फहीम खान के लिए शुक्रवार यानी जुम्मे का दिन काफी शुभ रहा. दरअसल, विगत 22 वर्षों से भी अधिक समय से जेल की हवा खा रहा 75 वर्षीय फहीम खान अब खुले आसमान के नीचे सांस ले सकेगा. उसकी रिहाई को लेकर झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अनिल कुमार चौधरी की अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश देते हुए छह महीने के भीतर उसे जेल से रिहा करने को कहा है.

गैंगस्टर फहीम खान की तरफ से सरवोच्च न्यायालय के अधिवक्ता अजीत कुमार सिन्हा ने पैरवी करते हुए दलील दी कि फहीम की उम्र अब 75 वर्ष से अधिक हो चुकी है, वह 22 वर्षों से अधिक समय से जेल में बंद है. इस दौरान वह दिल और गुर्दे की गंभीर बीमारियों से पीड़ित रहा है. बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने कोर्ट से आग्रह किया कि उसकी उम्र और सेहत को ध्यान में रखते हुए उसे रिमिशन सेंटेंस (सजा में छूट) के तहत रिहा किया जाए.

बता दें कि फहीम खान इस समय जमशेदपुर स्थित घाघीडीह जेल में बंद है और वासेपुर के सगीर हसन सिद्दीकी हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहा था. उसने 29 नवंबर 2024 को झारखंड उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर रिहाई की मांग की थी. जिसके बाद राज्य सरकार ने इस मामले में एक रिव्यू बोर्ड गठित किया था, जिसमे फहीम खान को 'समाज के लिए खतरा' बताते हुए उसके रिहाई से इनकार कर दिया था. हालांकि, उच्च न्यायालय ने सुनवाई के दौरान फहीम की ओर से पेश की गई दलीलों को स्वीकार करते हुए रिहाई का आदेश जारी किया.

ज्ञात हो, फहीम खान का नाम पहली बार वर्ष 1989 में वासेपुर हत्याकांड में सामने आया था. 10 मई 1989 की रात सगीर हसन सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. गवाहों के अनुसार, सगीर अपने दोस्त आलमगीर के घर के बाहर बैठा था, तभी फहीम खान अपने साथी छोटना उर्फ करीम खान और अरशद के साथ वहां पहुंचा और इसके बाद फहीम ने सगीर के सिर में गोली मार दी थी.

इस हत्याकांड में पुलिस ने फहीम खान सहित तीनों के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था. इसके बाद 15 जून 1991 को सेशन कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया, लेकिन बिहार सरकार ने इस फैसले को पटना हाईकोर्ट में चुनौती दी. पटना हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को पलटते हुए फहीम खान को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. बाद में सुप्रीम कोर्ट ने भी 21 अप्रैल 2011 को हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखाटायसन लापता है देखने से सूचना दे