www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Friday, May 9, 2025
आदित्यपुर थाने में युवक ने लगाई फांसी
सरायकेला-खरसावां : आदित्यपुर थाना परिसर में शुक्रवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां पूछताछ के लिए बुलाए गए एक आरोपी युवक ने बंद कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रोड नंबर 7, आदित्यपुर निवासी अनिल महतो के रूप में हुई है, जो पेशे से ब्यूटी पार्लर संचालक था। घटना शुक्रवार दोपहर लगभग 2 बजे की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अनिल महतो को एक नाबालिग युवती के साथ अवैध संबंधों के मामले में पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। थाने के एक कमरे में रखे कंबल को फाड़कर उसने कथित रूप से फंदा बनाया और आत्महत्या कर ली। एसडीपीओ समीर सवैया ने बताया कि अनिल महतो का उक्त नाबालिग युवती से संबंध था और युवती अपनी सौतेली मां को भी लंबे समय से प्रताड़ित कर रही थी। इस मामले को लेकर पहले भी आदित्यपुर थाने में शिकायत दर्ज की गई थी। जांच के दौरान रिश्ते की पुष्टि होने पर मृतक को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। घटना के तुरंत बाद अनिल महतो को टीएमएच अस्पताल, जमशेदपुर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली और सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं खासकर यह देखते हुए कि थाने के अंदर बंद कमरे में आत्महत्या कैसे संभव हो पाई। पुलिस ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की बात कही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं परिजन और स्थानीय लोग इस घटना से सदमे में हैं और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
Wednesday, May 7, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हम सभी को अटूट विश्वास और गर्व : सतीश शर्मा*
*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हम सभी को अटूट विश्वास और गर्व : सतीश शर्मा*
भाजपा नेता सतीश शर्मा ने "ऑपरेशन सिंदूर" की सफलता पर कहा है कि आज देश के 140 करोड़ लोगों को गर्व का अहसास हुआ है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने जो कहा, उसे कर दिखाया। पहलगाम घटना को अंजाम देने वाले आतंकियों के साथ सवाल पूछने वाले देश के विपक्षी नेताओं को भी करारा जवाब मिल गया है। सतीश शर्मा ने कहा कि आज पीएम मोदी,गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ ही भारतीय सेना के शौर्य को सैल्यूट करने का दिन है। धैर्य के साथ लिए गए प्रतिशोध से देशवासियों को सकून मिला है।
संपादक विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती Tantinewslive24 उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर‘ के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान ऑक्यूपाइड कश्मीर में आतंकवादियों के 09 ठिकानों को निशाना बनाया गया है । इसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं।










