Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

Monday, July 6, 2026

वर्षों से एक ही जगह पर जमे टाइगर मोबाइल के जवानों के कभी भी हो सकते हैं तबादले, और बढ़ाए जा सकते हैं , टाइगर मोबाइल के जवान।

रांची : सरायकेला-खरसावां जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हाल के दिनों में कई पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों का स्थानांतरण किया गया है। इसके बाद अब आम लोगों के बीच एक सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है कि वर्षों से एक ही क्षेत्र में कार्यरत टाइगर मोबाइल जवानों का स्थानांतरण कब होगा? इस पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक सरायकेला खरसावां मनोज स्वर्गीयारी ने कहा कि इसे देखते और रिव्यू करते हैं।स्थानीय नागरिकों का मानना है कि लंबे समय तक एक ही क्षेत्र में रहने से कई तरह की चर्चाएं और सवाल खड़े होने लगते हैं। लंबे समय से एक ही क्षेत्र में टाइगर मोबाइल की जवानों की तैनाती रहने से, अपराधियों के साथ साठ- गांठ की संभावनाएं बनी रहती है। लोगों का कहना है कि पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी तथा निष्पक्ष बनाने के लिए समय-समय पर सभी स्तरों पर स्थानांतरण की प्रक्रिया जरूरी है। इससे न केवल प्रशासनिक संतुलन बना रहता है, बल्कि जनता का विश्वास भी मजबूत होता है। पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक सरायकेला खरसावां मनोज स्वर्गीयारी ने कहा कि इस मामले को हम देखते हैं और रिव्यू करते हैं जल्द ही कुछ होंगे, साथ ही टाइगर मोबाइल के जवानों की संख्या भी बढ़ेंगे।स्थानीय नागरिकों का मानना है कि लंबे समय तक एक ही क्षेत्र में रहने से कई तरह की चर्चाएं और सवाल खड़े होने लगते हैं। लंबे समय से एक ही क्षेत्र में टाइगर मोबाइल की जवानों की तैनाती रहने से, अपराधियों के साथ साठ- गांठ की संभावनाएं बनी रहती है। लोगों का कहना है कि पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी तथा निष्पक्ष बनाने के लिए समय-समय पर सभी स्तरों पर स्थानांतरण की प्रक्रिया जरूरी है। इससे न केवल प्रशासनिक संतुलन बना रहता है, बल्कि जनता का विश्वास भी मजबूत होता है। पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक सरायकेला खरसावां मनोज स्वर्गीयारी ने कहा कि इस मामले को हम देखते हैं और रिव्यू करते हैं जल्द ही कुछ होंगे, साथ ही टाइगर मोबाइल के जवानों की संख्या भी बढ़ेंगे।

0 Comments:

Post a Comment