आदित्यपुर / Daya Sankar Singh: नगर निकाय चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे वार्ड संख्या 03 में सियासी तापमान चरम पर पहुंचता जा रहा है. वार्ड प्रत्याशी समाज सेवी अनिल प्रसाद का डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान पूरे वार्ड में चर्चा का विषय बना हुआ है. हर गली, हर मोहल्ले में लोगो का जबरदस्त समर्थन यह साफ संकेत दे रहा है कि वार्ड 03 में मुकाबला अब एकतरफा होता नजर आ रहा है.
जनसंपर्क के दौरान अनिल प्रसाद पूरे आत्मविश्वास के साथ जनता से सीधा संवाद करते हुए कहा कि यह चुनाव सिर्फ एक प्रतिनिधि चुनने का नहीं, बल्कि वार्ड के भविष्य को सुरक्षित और मजबूत बनाने का है. उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे आगे आकर नेतृत्व करें, वहीं बुजुर्गों और माता-बहनों से सही नेतृत्व को आशीर्वाद देने की अपील की






0 Comments:
Post a Comment