Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Friday, April 10, 2026

आदित्यपुर गुमटी बस्ती में गंदगी का अंबार, डीप बोरिंग खराब—स्थानीयों में नाराज़गी टी एम सी नेता बाबू तांती ने महापौर से अभिलम्ब कार्य करने की मांग की लोगो की हित में (पत्रकार दया शंकर सिंह)

आदित्यपुर नगर निगम वार्ड नंबर 20 गुमटी बस्ती, रेलवे फाटक से अंडरग्राउंड ब्रिज जाने वाली मुख्य सड़क पर पिछले कई दिनों से डीप बोरिंग खराब पड़ा हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही सड़क पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे इलाके की स्वच्छता व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले हर 2-3 दिन में सफाई वाहन आता था और कचरा उठाकर ले जाता था, लेकिन अब ऐसा प्रतीत होता है कि इस सड़क को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया है। लोगों ने आरोप लगाया है कि जानबूझकर इस क्षेत्र से कचरा उठाई नहीं जा रही है।

वहीं, वार्ड 20 के पूर्व पार्षद बीरेंद्र गुप्ता और वर्तमान पार्षद ने बताया कि इस समस्या को लेकर लिखित शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।इसी बीच टीएमसी नेता बाबू तांती (वार्ड निवासी) ने कहा कि रेलवे फाटक बाजार क्षेत्र में प्रतिदिन साफ-सफाई की जा रही है, जबकि गुमटी बस्ती से अंडरग्राउंड ब्रिज तक जाने वाली 35-40 साल पुरानी सड़क की अनदेखी की जा रही इस संबंध में महापौर (मेयर) साहब से बात हुई मेयर साहब ने कहा कचरा उठाव कार्य चालू हो गया है अब साफ सफाई नियमित रूप से होगा खराब पड़े डीप बोरिंग की जल्द जल्द करवा दियाजाएगा संबंधित पदाधिकारी को आदेश दिया गया है
अब देखने वाली बात होगी कि नए महापौर और उपमहापौर इस साफ सफाई के साथ साथ पानी की गंभीर समस्या पर क्या कदम उठाते हैं अभी तो गर्मी बाकी है और कब तक स्थानीय लोगों को राहत मिलती है।

Thursday, April 9, 2026

बेटी को इंसाफ दिलाने निकली मां, BJP से लड़ेंगी चुनाव, ममता सरकार पर लगाए गंभीर आरोप(पत्रकार दया शंकर सिंह)

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के पानीहाटी विधानसभा क्षेत्र में इस बार एक ऐसी महिला चुनाव मैदान में उतरी है, जिसकी कहानी पूरे देश को हिला देने वाली है। रत्ना देबनाथ, वही मां जिन्होंने अगस्त 2024 में कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज में अपनी बेटी को बेहद दर्दनाक हालात में खोया, अब भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव 2026 लड़ रही हैं। उनका यह कदम न सिर्फ एक मां की पीड़ा की कहानी है, बल्कि यह पश्चिम बंगाल में महिला सुरक्षा और न्याय के सवाल को भी राजनीतिक केंद्र में ले आता है।

कौन हैं रत्ना देबनाथ?

रत्ना देबनाथ एक साधारण परिवार की मां हैं, जिनकी जिंदगी 9 अगस्त 2024 को पूरी तरह बदल गई। उस रात कोलकाता के सरकारी अस्पताल आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज में उनकी 31 साल की पोस्टग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर बेटी के साथ पहले बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद से रत्ना देबनाथ ने एक अनोखा संकल्प लिया। उन्होंने कसम खाई कि जब तक उनकी बेटी को न्याय नहीं मिलेगा, वो अपने बालों में कंघी नहीं करेंगी। आज भी वो इस कसम पर कायम हैं।

उनके इस दर्द और संघर्ष को देखते हुए भाजपा ने उन्हें पानीहाटी सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। जब वो पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के साथ नामांकन भरने पहुंचीं, तो उनके साथ बड़ी भीड़ थी। यह भीड़ सिर्फ एक राजनीतिक जुलूस नहीं था, बल्कि उन तमाम लोगों का समर्थन था जो आर.जी. कर कांड के बाद से न्याय की मांग कर रहे हैं।

West Bengal News: स्मृति ईरानी ने TMC पर साधा निशाना

नामांकन के दौरान भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने तृणमूल कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह शर्म की बात है कि TMC के लोग न सिर्फ रत्ना देबनाथ को परेशान करते हैं, बल्कि उन्हें अपमानित भी करते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर TMC वाकई न्याय चाहती थी, तो इस मां की बेटी को न्याय क्यों नहीं मिला?

स्मृति ईरानी ने आगे कहा कि रत्ना देबनाथ उन सभी महिलाओं की प्रतीक हैं जिनके साथ पश्चिम बंगाल में शोषण हुआ है। उन्होंने TMC सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि इस मां ने संकल्प लिया है कि अत्याचार की जड़ों को उखाड़ फेंका जाएगा।

West Bengal News: रत्ना देबनाथ की खुद की आवाज

रत्ना देबनाथ खुद भी इस चुनाव को लेकर काफी दृढ़ नजर आ रही हैं। उन्होंने कहा कि वो नारी की सुरक्षा के लिए चुनाव लड़ रही हैं। उनके मुताबिक, पानीहाटी सीट पर TMC का उम्मीदवार उनके लिए कोई बड़ी चुनौती नहीं है और आम लोगों की प्रतिक्रिया बेहद सकारात्मक रही है।

रत्ना देबनाथ ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इस घटना का जिम्मेदार ठहराया है। उनका तर्क है कि ममता बनर्जी राज्य की स्वास्थ्य मंत्री भी हैं और उनकी बेटी स्वास्थ्य विभाग में ही काम करती थी। इसलिए इस घटना की जवाबदेही सबसे पहले ममता बनर्जी पर बनती है।

आर.जी. कर मेडिकल कांड: क्या हुआ था उस रात?

9 अगस्त 2024 की उस काली रात को आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार रूम में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ जघन्य अपराध हुआ। 31 साल की उस युवा डॉक्टर के साथ पहले बलात्कार किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। जब यह खबर बाहर आई तो पूरे देश में आक्रोश की लहर दौड़ गई।

देशभर के डॉक्टर और मेडिकल छात्र सड़कों पर उतर आए। उन्होंने न्याय और जवाबदेही की मांग की। कोलकाता पुलिस की जांच पर भरोसा न होने के कारण कोलकाता हाई कोर्ट ने यह मामला सीबीआई को सौंप दिया। सीबीआई ने अब तक कई गिरफ्तारियां की हैं, लेकिन मामले की कानूनी प्रक्रिया अभी भी चल रही है और पीड़िता के परिजन अभी भी पूरे न्याय का इंतजार कर रहे हैं।

West Bengal News: ममता सरकार पर लगे थे गंभीर आरोप

इस घटना के बाद ममता बनर्जी की सरकार तमाम सवालों के घेरे में आ गई थी। सरकार पर आरोप लगे कि सबूतों से छेड़छाड़ हुई और जांच में जानबूझकर देरी की गई। हालांकि राज्य सरकार ने इन सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया था। लेकिन जनता के मन में जो सवाल उठे थे, वो आज भी जिंदा हैं और रत्ना देबनाथ का यह चुनाव लड़ना उन्हीं सवालों की राजनीतिक अभिव्यक्ति है।

पानीहाटी सीट पर क्या है सियासी समीकरण?

पानीहाटी उत्तर 24 परगना जिले में आने वाली एक महत्वपूर्ण विधानसभा सीट है। यह इलाका TMC का गढ़ माना जाता है। ऐसे में रत्ना देबनाथ के लिए यह चुनाव आसान नहीं होगा। लेकिन जिस तरह से लोगों का समर्थन उन्हें मिल रहा है और जिस भावनात्मक मुद्दे के साथ वो मैदान में उतरी हैं, वो TMC के लिए भी चुनौती पैदा कर सकती हैं।

भाजपा ने इस सीट पर उन्हें उतारकर एक साथ कई संदेश देने की कोशिश की है। पहला, महिला सुरक्षा के मुद्दे को जमीन पर जीवंत रखना। दूसरा, TMC सरकार की विफलताओं को चेहरे के जरिए उठाना। और तीसरा, एक ऐसी उम्मीदवार को मैदान में लाना जिसके प्रति आम वोटर में स्वाभाविक सहानुभूति हो।

न्याय की लड़ाई अब विधानसभा के रास्ते से

रत्ना देबनाथ की कहानी सिर्फ एक मां के दुख की कहानी नहीं है, यह उस पूरे सिस्टम पर सवाल है जो महिलाओं को सुरक्षा देने में नाकाम रहा। एक सरकारी अस्पताल के अंदर एक डॉक्टर के साथ ऐसा अपराध यह बताता है कि बंगाल में महिलाएं कितनी असुरक्षित हैं।

जब कोई मां अपने बिखरे बालों के साथ नामांकन पत्र भरने जाती है और कहती है कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, कंघी नहीं करूंगी, तो यह सिर्फ व्यक्तिगत दर्द नहीं, यह एक राजनीतिक बयान भी है। यह बयान पश्चिम बंगाल की उस सत्ता को चुनौती है जो सालों से वहां काबिज है।

विधानसभा चुनाव 2026 में रत्ना देबनाथ जीतती हैं या हारती हैं, यह तो वक्त बताएगा। लेकिन उनकी मौजूदगी ने इस चुनाव में एक ऐसा भावनात्मक और नैतिक आयाम जोड़ दिया है जिसे नजरअंदाज करना किसी भी पार्टी के लिए मुश्किल होगा।

Wednesday, April 8, 2026

धर्म बदलने वाले आदिवासीयो को ST लिस्ट से बाहर करने की मांग 24 मई को दिल्ली में महा रैली (रिपोर्टर दया शंकर सिंह)

जनजाति सुरक्षा मंच ने रांची के दलादली में बैठक कर धर्म परिवर्तित आदिवासियों को अनुसूचित जनजाति सूची से बाहर करने की मांग की। राष्ट्रीय संयोजक गणेश राम भगत ने कहा कि इससे मूल आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों का संरक्षण होगा।

आदित्यपुर वार्ड नंबर 16 की हाउसिंग कॉलोनी की मुख्य सड़क आज भी जर्जर अवस्था में सुधी लेने वाला कोई नहीं (पत्रकार दया शंकर सिंह)

पत्रकार दया शंकर सिंह/आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 के अंतर्गत आने वाले दीनदली बस्ती कोचा कुली नियर हाउसिंग कालानी गौरांगो गोराई के घर से लेकर आर पी यादव के घर तक सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त अवस्था में है जगह जगह गढ़े हो चुके हैं जहां हमेशा पानी जमे रहता है जिसके कारण कई बार आने जाने वाले लोग रोड पर गिर जाते हैं साथ ही बच्चों को स्कूल ले जाने वाले गड़ी भी बस्ती के अंदर तक नहीं पहुंचती हैं सुधि लेने वाले लोग की कमी खिल रही है

सरायकेला खरसावां जिला के नारायणपुर पंचायत के घाघी ग्राम में पिछले पांच पीढ़ी से भी अधिक समय से मां मंगला पूजा मनाते आ रहे हैं समाज सेवी अनिल मुखी का परिवार (पत्रकार दया शंकर सिंह)

पत्रकार दया शंकर सिंह/ सरायकेला खरसावां जिला के नारायणपुर पंचायत के अंतर्गत आने वाले घाघी ग्राम में पिछले पांच   पीढ़ी से मां मंगला पूजा मनाते आ रहे है अनिल मुखी का परिवार अनिल मुखी जो की एक समाज सेवी होने के साथ साथ नेशनल एंटी क्रॉप्सेशन कमेटी ऑफ इंडिया के झारखंड प्रदेश सचिव भी हैमां मंगला पूजा के बारे में पूछे जाने पर अनिल मुखी जी ने बोले पहले पांच पीढ़ी से भी अधिक समय से हमारे परिवार द्वारा मां मंगला की पूजा मनाते आ रहे हैं मां मंगला की पूजा उपासना करने से मन की इच्छा पूरी होती है लोगो द्वारा मानसिक भी किया जाता है गांव में किसी तरह की कोई समस्या नहीं होती है हमारे गांव के बड़ा बांध तालाब से माता का घट लाकर पूजा किया जाता है इस पूजा समारोह में हमारे नारायणपुर पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामीण लोग हमारे गांव घाघी आकर पूजा समारोह में मां मंगला का आशीर्वाद प्राप्त कर महा भोग का आनंद लेते हैं पूर्ण के भागी बनते है मां मंगला पूजा समारोह में पुजारी श्री अनिल मुखी,राकेश गोराई,समीर मुखी,सुनील पांडे, शिवा मुखी,दिलीप मुखी,लव सरदार, कुश सरदार,मनोज मुखी,प्रदीप मुखी,नेहा शर्मा,शिवानी मुखी,मन्दाकिनी देवी,अनिता मुखी,काजी मुखी,ज्योति मुखी,सिद्धेश्वरी मुखी, कोल्हान प्रभारी नेशनल एंटी क्रॉप्सेशन कमेटी ऑफ इंडिया विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती,हरि नंदन पहान,आदि लोग मा मंगला पूजा समारोह में शामिल हुए

Tuesday, April 7, 2026

झारखंड के इन जिलों में लोग आज रहें सावधान, मौसम मचा सकता है तांडव, पढ़े कब साफ होगा मौसम(पत्रकार दया शंकर सिंह)

 पत्रकार दया शंकर सिंह/ झारखंड का मौसम इस साल लोगों पर इतना ज्यादा मेहरबान है कि अप्रैल में कड़क धूप और तपिश वाली गर्मी से लोगों का पसीना छुड़ाने की जगह ठंडक दे रहा है और लोग चादर ओढ़कर सोने को मजबूर नजर आ रहे है.झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकाशं जिलों में पिछले 1 सप्ताह से रुक-रुककर बारिश हो रही है तो वहीं आंधी तूफ़ान का असर भी देखा जा रहा है.वही कुछ कुछ जिलों में वज्रपात की स्थिति बनी हुई है.मौसम विभाग की माने तो आज यानी बुधवार के दिन झारखंड का मौसम लोगों पर मेहरबान रहेगा यानी आज भी कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश और आंधी तूफान देखा जाएगा.

आज इन जिलों में तबाही मचायेगा मौसम

खासकर राजधानी रांची,जमशेदपुर सरायकेला और चाईबासा के मौसम की बात की जाये तो यहां सुबह से दोपहर के दो-तीन बजे तक कड़क धूप खिल रही है वही चार बजते बजते मौसम एकदम से करवट ले रहा है और आँधी तूफ़ान के साथ बारिश हो रही है जिससे लोगों को राहत की नींद आ रही है वही खूंटी,लोहरदगा,लातेहार में लगातार बारिश और तापमान गिरने की वजह से लोग शिमला का मजा ले रहे है अप्रैल के महीने में जहां हर साल वहां गर्मी से लोगों का हाल बेहाल रहता था तो वहीं इस साल बारिश की वजह से लोग सुहाने मौसम का आनंद ले रहे है.

इन जिलों में आईएमडी का ऑरेंज अलर्ट जारी

वही बुधवार के दिन झारखंड के कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश और वज्रपात ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है इन जिलों में देवघर, गोड्डा, जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रांची, सरायकेला खरसावां, पश्चिमी व पूर्वी सिंहभूम खूंटी, रामगढ़ शामिल है.यहां के लोगों को सावधान रहना है खासकर किसानों को अलर्ट किया गया है कि अपने फसल पर ध्यान दें और आंधी तूफ़ान और वज्रपात के समय खेत में ना जाए.

पढ़े अपने जिले का तापमान 

रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 32 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री जा सकता है.

झारखंड के बोकारो के बहुचर्चित करोड़ों के घोटाले में बड़ा एक्शन, एसपी कार्यालय का लेखापाल है मास्टरमाइंड!(संपादक विशेष कुमारl उप बाबू तांती)

 (पत्रकार दया शंकर सिंह): झारखंड के बोकारो से एक बड़ी खबर सामने आई है. बोकारो के कोषागार से पुलिस उप निरीक्षक उपेंद्र सिंह के नाम से वेतन हेड में 3 करोड रुपए से अधिक की अवैध निकासी के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. 

सूचना के मुताबिक एसपी कार्यालय के अकाउंटेंट कौशल कुमार पांडे को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. यह पहली अरेस्टिंग है, लेकिन इस मामले में कई और के फंसने की संभावना है. जानकारी के अनुसार दो वर्षों में वेतन के मद में यह राशि निकाली गई थी. और यह अमाउंट दूसरे खातों में स्थानांतरित किया गया था. यह भी खुलासा हुआ है कि अकाउंटेंट ने अपनी पत्नी के खाते में भी राशि ट्रांसफर किया था. 

जैसी की सूचना है सोमवार की देर रात को कोषागार पदाधिकारी ने एफआईआर कराई थी. उसके बाद अरेस्टिंग की कार्रवाई की गई है..