Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Monday, August 4, 2025

सरायकेला खरसावां जिला झा मु मो नेता उत्तम पात्रा ने 2 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की दी शो म गुरु शिबू सोरेन जी को

दिशोम गुरू आदरणीय शिबू सोरेन जी के निधन की दुखद सूचना से शोकाकुल हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर अपने चरणों में स्थान दे 

गुरु जी, महाजनी प्रथा एवं नशे के खिलाफ आदिवासियों, मूलवासियों तथा शोषित-पीड़ित जनता के संघर्ष को जिस प्रकार आपने दिशा दी, उसे आने वाली पीढ़ियां सदैव याद रखेंगी। 

आप हमेशा हमारे दिल में रहेंगे। आपके आदर्श एवं विचार सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। झारखंड की आम जनता के हितों को लेकर जो संघर्ष आपने शुरू किया था, वह जीवनपर्यंत जारी रहेगा। 🙏

युवा नेता रविंद्र बास्के ने 2 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित किया दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को

रवींद्र बास्के झा मु मो युवा नेता स समाज सेवक सरायकेला खरसावां ने 2 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक संरक्षक आदरणीय दिशोम गुरु श्री शिबू सोरेन का निधन पार्टी, झारखण्ड राज्य एवं समस्त देश के आदिवासी, मूलवासी, शोषित, दलित, मजदुर किसान, महिला जन समुदाय के लिए हिमालय स्खलन है। 

आदरणीय गुरु जी ने संघर्ष किया और कभी भी पराजित नहीं हुए। गुरूजी के संघर्षपूर्ण जीवन में देश के दबे कुचले समाज ने अपनी पहचान सम्मान तथा अधिकार प्राप्त किया। गुरूजी ने हमेशा पढ़ाई, शोषण के विरुद्ध लड़ाई तथा सम्मान पूर्ण जीवन यापन के लिए संघर्ष करने का राह आम लोगों को दिखाया।

रेलवे परामर्शदात्री सदस्य छोटेराय किस्कु पहुंचे महालिमोरुप रेलवे स्टेशन, यात्रियों की समस्याओं से हुए रूबरू, स्थिति का लिया जायजा*

सरायकेला:चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत महालिमोरूप रेलवे स्टेशन में यात्री सुविधा की घोर अभाव है। इसके मद्देनजर रेलवे परामर्शदात्री सदस्य छोटेराय किस्कु महालिमोरूप रेलवे स्टेशन पहुंचे एवं स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि वह रेलवे विभाग की अगली बैठक में महालिमोरूप रेलवे स्टेशन के यात्री समस्याओं को रखेंगे और समाधान करने की मांग करेंगे। यात्रियों ने बताया कि स्टेशन में यात्री सुविधा की घोरभाव है ।

 स्टेशन में यात्रियों के लिए पेयजल, शौचालय, व लाइट की समस्या है ही लेकिन सबसे बड़ी समस्या फूट ओवर ब्रिज का नहीं होना है। इस स्टेशन में फुट ओवर ब्रिज की व्यवस्था तो है पर आधा अधूरा। यहां के प्लेटफार्म संख्या 1 , 2 और 3 में फुट ओवरब्रिज है। जबकि प्लेटफार्म संख्या चार के सातवां और आठवां रेल लाइन को आर पार करने के लिए ब्रिज की व्यवस्था ही नहीं है। इसके बावजूद इन दोनों पटरियों पर घंटों मालवाहक ट्रेनों को खड़ी कर दी जाती है। ऐसे परिस्थिति में मजबूरन यात्री जान को जोखिम में डालकर ट्रेन के नीचे से आवाजाही करते है। ऐसे में कभी भी बड़ी दुर्घाटना से इंकार नही किया जा सकता है। 

महालिमोरूप स्टेशन में 18 पैसेंजर गाड़ियों का ठहराव है। जबकि यहाँ एक भी एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव नहीं है। यात्रियों को लंबी दूरी का सफर करने के लिए अन्यत्र स्टेशन से ट्रेन पकड़ना पड़ता है। यात्रियों ने बताया कि इस स्टेशन परिसर में शौचालय की कोई व्यवस्था नहीं है। स्टेशन परिसर के बाहर शौचालय का निर्माण किया गया है।उसमें हमेशा ताला लगा रहता है। जिससे महिला यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस स्टेशन पर पीने के पानी का कोई व्यवस्था नहीं है।

प्लेटफाॅर्म दो और तीन पर एक एक चापाकल है। जिसकी हालत अच्छी नहीं है। स्टेशन के प्लेटफाॅर्म परिसर में पर्याप्त शेड उपलब्ध नही होने की वजह से बरसात के दिनों में यात्रियों को दिक्कत होती है। स्टेशन में लाइट की कमी होने की वजह से सभी प्लेटफाॅर्म में अंधकारमय  बना रहता है। प्लेटफार्म में यात्रियों के लिए पर्याप्त चेयर उपलब्ध नहीं होने की वजह से यात्री मजबुरन जमीन पर बैठकर ट्रेन आने का इंजर करते है। स्टेशन का जायजा लेने के क्रम में श्री छोटेराय किस्कु यात्रियों की समस्याओं से रूबरू हुए।

मौके में इनके साथ परकोन्दो कुंभकार , गोविंदा नायक, हेमसागर प्रधान, श्यामसिंह मुंडरी, शैलेंद्र हो, उत्तम जायसवाल, खिरोद महतो आदि मौजूद थे।

Sunday, August 3, 2025

दिशोम गुरु ‘शिबू सोरेन’ के निधन पर 3 तीनों का राजकीय शोक घोषित ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती ने 2 मिनट का मौन व्रत रख कर ईश्वर से दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की

झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर झारखंड में तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया है. आज 81 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया. सीएम हेमंत सोरेन ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी. उन्होंने लिखा, "आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सबको छोड़कर चले गए. आज मैं शून्य हो गया हूँ..." दिशोम गुरुजी शिबू सोरेन ने आज दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली. 

लंबे समय से किडनी की बीमारी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे गुरुजी को 19 जून 2025 को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इसी दौरान उन्हें ब्रेन स्ट्रोक हुआ और उनकी हालत बिगड़ती चली गई. हालाँकि, इलाज के दौरान उनकी हालत में सुधार हुआ. कई दिनों तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद आज उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई है.इधर खबर सुनते ही ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस सरायकेला खरसावां जिला कार्यालय में युवा जिला अध्यक्ष विशेष कुमार उफ़ बाबू तांतीद्वारा 2 मिनट का मौन व्रत रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई 

दिशोम गुरू शिबू सोरेन नहीं रहे, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी दिशोम गुरू शिबू सोरेन नहीं रहे, संबंध मे युवा नेता विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती कोल्हान प्रभारी नेशनल एंटी क्रॉप्सेशन कमेटी ऑफ इंडिया स जिला अध्यक्ष सरायकेला खरसावां ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने 2 मिनट कम मोन व्रत रखते हए 
ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर अपने चरणों में स्थान दे प्रार्थना की 

*जगन्नाथपुर विधायक सह विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक से शिष्टाचार भेंटकर मॉनसून सत्र के दौरान पान समाज ने अपनी प्रस्तावित एक दिवसीय धरना को स्थगित करने का लिया निर्णय*_

_*जगन्नाथपुर विधायक सह विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक से शिष्टाचार भेंटकर मॉनसून सत्र के दौरान पान समाज ने अपनी प्रस्तावित एक दिवसीय धरना को स्थगित करने का लिया निर्णय*_ 
_विगत *23/07/25 दिन बुधवार* को *चाईबासा परिसदन* में "कोल्हान प्रमंडल पान(तांती) समाज कल्याण समिति" का एक प्रतिनिधिमंडल, राज्य के विधानसभा में सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सह जगन्नाथपुर विधानसभा के विधायक माननीय *श्री सोनाराम सिंकू* जी से शिष्टाचार भेंट कर पान समाज की जातिगत समस्या के निराकरण हेतु संगठन के केंद्रीय महासचिव द्वारा तैयार की गई *तारांकित प्रश्न* माननीय को समय रहते आवेदन के साथ समर्पित करते हुए कल से शुरू हो रही मॉनसून सत्र में मामले को पंजीकृत करने का अनुरोध किया गया !_ 
 _इस शिष्टाचार भेंट में केंद्रीय महासचिव श्री हरीशचंद्र भंज, राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर दास, संगठन संस्थापक श्री उमाकांत दास, केंद्रीय प्रवक्ता जगदीश दास, केंद्रीय सह संगठन सचिव प्रमोद भंज, पश्चिमी सिंहभूम के जिला संयोजक श्री अभिमन्यु पान, जिला सचिव श्री हेमंत कुमार भंज आदि उपस्थित रहे !_

Saturday, August 2, 2025

झारखंड सरकार के घाटशिला विधायक स लोकप्रिय शिक्षा मंत्री माननीय श्री राम दास सोरेन जी को जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो इसको लेकर आदित्यपुर नगर उपाध्यक्ष राजेश लाहा ने ईश्वर से प्राथना की



झारखंड के शिक्षा मंत्री माननीय Ramdas Soren  जी 
बाथरूम में फिसलकर गंभीर रूप से घायल
जमशेदपुर से दिल्ली एयरलिफ्ट कर अपोलो अस्पताल रेफर 
सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर उपाध्यक्ष राजेश लाहा ने इसकी खबर सुनते ही मारंग बुरु से प्रार्थना है जल्द से जल्द स्वास्थ्य हो जाएं लोकप्रिय शिक्षा मंत्री श्री राम दास सोरेन जी