www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Wednesday, November 12, 2025
पुर्व निर्धारित संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम लालगुटवा वेंक्वेट हाॅल,कटहल मोड,रांची में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटि के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ।
Monday, November 10, 2025
सरकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार और लापरवाही पर फूटा गुस्सा, कर्मचारियों पर रिश्वतखोरी और मनमानी का आरोप
Saturday, November 8, 2025
धनबाद में विधवा का अश्लील वीडियो बना कर कई साल करता रहा ब्लैक मेल, डरते डरते-थाना पहुंच गई महिला
(पत्रकार दया शंकर सिंह) : धनबाद के कोलियरी इलाके से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है. जहां चासनाला साउथ कॉलोनी की रहने वाली एक विधवा महिला ने अपने पड़ोसी जय प्रकाश राय पर बेहद संगीन आरोप लगाए हैं. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसकी मजबूरी का फायदा उठाकर उसका अश्लील वीडियो बनाया. उसे वायरल करने की धमकी दे लगातार यौन शोषण करता रहा. यही नहीं, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी तक दी जाती रही.2018 में के पति की मौत हो गयी थी बाद में हमदर्दी दिखाकर उसके साथ यौन शोषण शुरू कर दिया. अब महिला हिम्मत जुटाकर धनबाद महिला थाना पहुंची. जहां उसने पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है. पीड़िता का कहना है कि पति की मौत के बाद से वह अकेली रहती है, इसी का फायदा आरोपी ने उठाया. पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है, ताकि उसके साथ इंसाफ हो सके और वह सुरक्षित जीवन जी सके.फिलहाल महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई की बात कही जा रही है. ऐसे मामलों ने एक बार फिर सवाल खड़ा कर दिया है कि समाज में अकेली और बेबस महिलाओं को कब मिलेगी पूरी सुरक्षा? आखिर कब रुकेगा ये शर्मनाक शोषण.
Friday, November 7, 2025
गैंग्स ऑफ वासेपुर का डॉन फहीम खान जेल से आएगा बाहर, 22 साल बाद खुले आसमान के नीचे ले सकेगा सांस
धनबाद (पत्रकार दया शंकर सिंह) : गैंग्स ऑफ वासेपुर का मुख्य सरगना, गैंगस्टर फहीम खान के लिए शुक्रवार यानी जुम्मे का दिन काफी शुभ रहा. दरअसल, विगत 22 वर्षों से भी अधिक समय से जेल की हवा खा रहा 75 वर्षीय फहीम खान अब खुले आसमान के नीचे सांस ले सकेगा. उसकी रिहाई को लेकर झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अनिल कुमार चौधरी की अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश देते हुए छह महीने के भीतर उसे जेल से रिहा करने को कहा है.
गैंगस्टर फहीम खान की तरफ से सरवोच्च न्यायालय के अधिवक्ता अजीत कुमार सिन्हा ने पैरवी करते हुए दलील दी कि फहीम की उम्र अब 75 वर्ष से अधिक हो चुकी है, वह 22 वर्षों से अधिक समय से जेल में बंद है. इस दौरान वह दिल और गुर्दे की गंभीर बीमारियों से पीड़ित रहा है. बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने कोर्ट से आग्रह किया कि उसकी उम्र और सेहत को ध्यान में रखते हुए उसे रिमिशन सेंटेंस (सजा में छूट) के तहत रिहा किया जाए.बता दें कि फहीम खान इस समय जमशेदपुर स्थित घाघीडीह जेल में बंद है और वासेपुर के सगीर हसन सिद्दीकी हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहा था. उसने 29 नवंबर 2024 को झारखंड उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर रिहाई की मांग की थी. जिसके बाद राज्य सरकार ने इस मामले में एक रिव्यू बोर्ड गठित किया था, जिसमे फहीम खान को 'समाज के लिए खतरा' बताते हुए उसके रिहाई से इनकार कर दिया था. हालांकि, उच्च न्यायालय ने सुनवाई के दौरान फहीम की ओर से पेश की गई दलीलों को स्वीकार करते हुए रिहाई का आदेश जारी किया.ज्ञात हो, फहीम खान का नाम पहली बार वर्ष 1989 में वासेपुर हत्याकांड में सामने आया था. 10 मई 1989 की रात सगीर हसन सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. गवाहों के अनुसार, सगीर अपने दोस्त आलमगीर के घर के बाहर बैठा था, तभी फहीम खान अपने साथी छोटना उर्फ करीम खान और अरशद के साथ वहां पहुंचा और इसके बाद फहीम ने सगीर के सिर में गोली मार दी थी.इस हत्याकांड में पुलिस ने फहीम खान सहित तीनों के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल किया था. इसके बाद 15 जून 1991 को सेशन कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया, लेकिन बिहार सरकार ने इस फैसले को पटना हाईकोर्ट में चुनौती दी. पटना हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को पलटते हुए फहीम खान को आजीवन कारावास की सजा सुनाई. बाद में सुप्रीम कोर्ट ने भी 21 अप्रैल 2011 को हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखाटायसन लापता है देखने से सूचना दे










