आदित्यपुर नगर निगम चुनाव को लेकर आदित्यपुर नगर निगम वार्ड नंबर नंबर 20 में राजनीतिक सरगर्मी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं इस बीच समाजसेवी जगनारायण गुप्ता उर्फ जगलू गुप्ता की धर्मपत्नी तनु गुप्ता आदित्यपुर नगर निगम वार्ड नंबर 20 से पार्षद चुनाव की फार्म ली जिस से चुनाव सरगर्मी और तेज हो गई नामांकन फार्म लेते वक्त उपस्थित थे महापौर प्रत्याशी रमेश बालमुचू , सरोज साहू, गोलू सोनकर,
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
www.tantinewslive24X7
हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Saturday, January 31, 2026
Friday, January 30, 2026
वार्ड नंबर 33 से पार्षद चुनाव मैदान में समाज सेवी स महिलानेत्री बजयंती बारी टोकी ताल (पत्रकार दया शंकर सिंह)
सरायकेला खरसावां जिला युवा महिला समाज सेवी बजयंती बारी पार्षद चुनाव लड़ने हेतु आदित्यपुर नगर निगम वार्ड नंबर 33 नामांकन फार्म लेते हुए और अपने संबोधन में बोलते हुए बोली में पिछले कई दशक से समाज सेवा से जुडी हुए हु अपने वार्ड के सभी लोगों से मेरा परिवारिक संबंध जैसा बना हुआ है रोड नाली की साफ सफाई हो गली मोहल्ला की वेपर लाइट की मरम्मत की बात हो या बिजली से संबंधित या महिलाओं की मेडिकल सुविधा हो या वृद्धा विधवा विकलांग पेंशन की बात हो हर तरह की समस्या का समाधान में करती रहती हूं आगे में अपने वार्ड में जरूरत मंद लोगों को फ्री बिजली और पानी और शौचालय की व्यवस्था करूंगी हर घर बिजली,पानी और शौचालय की व्यवस्था हर हाल में आंगन बाड़ी केंद्र और और एक उच्च विद्यालय की बुनियाद रखूंगी यही मेरी प्राथमिकता होगी
आदित्यपुर नगर निगम चुनाव मे वार्ड नंबर 20 से पार्षद चुनाव की फार्म ली श्रीमती प्रभावती देवी जो कि तीन दशक से पार्षद रह चुके पूर्व पार्षद बीरेंद्र गुप्ता जी के धर्मपत्नी है श्रीमती प्रभावती देवी (पत्रकार दया शंकर सिंह)
(Reportar Daya Shankar Singh) झारखंड प्रदेश के सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में इस वर्ष 2026 में होने जा रहा है नगर निगम चुनाव में आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 20 से चुनवा लड़ने जा रही श्रीमति प्रभावती देवी जी जो कि झारखंड आंदोलन कारी नेता बीरेंद्र गुप्ता जी की धर्मपत्नी है तीन दशक से पार्षद चुनाव में बीरेंद्र गुप्ता जी पार्षद बने रहे जात पात और धर्म से उठकर समाज सेवा करते हैं इसी राह में इनके पुत्र सावन गुप्ता भी समाज सेवा में बने रहते हैं इसी आधार से श्रीमती प्रभावती देवी वार्ड नंबर 20 में चुनाव मैदान में है जो की 24 घंटा सेवा भावना की इच्छा रखती है
आदित्यपुर नगर निगम चुनाव वार्ड नंबर 18 से राजू लोहार ने नामांकन फार्म ले कर जीत का दावा किया (पत्रकार दया शंकर सिंह)
सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 18 से राजू लोहार ने नामांकन फार्म लेते ही अपने जीत का दावा करते हुए कहा में हमेशा लोगो के बीच सामाजिक कार्य से जुड़ा रहता हु अपने वार्ड में चाहे नाली या रोड की साफ सफाई की बात हो या बिजली की न्यू पोल की बात हो या वेपर लाइट की मरम्मत या न्यू लाइट की बात हो चाहे बिरधा विधवा विकलांग पेंशन की बात हो हर कार्य में लोगो के बीच पिछले 10 वर्षों से जुड़ा हुआ हु इस आधार से में लोगो के बीच इस वार्ड नंबर 18 से चुनाव मैदान में हु
Wednesday, January 28, 2026
आदित्यपुर नगर निगम वॉर्ड संख्या 03 से चुनाव मैदान में पूर्व लोकप्रिय समाज सेवी स पूर्व पार्षद अनिल प्रसाद (Reportar Daya Shankar Singh)
Tuesday, January 27, 2026
झारखंड के सभी जिले में निकाय चुनाव के लिए नामांकन 29 जनवरी से शुरू 23 फरवरी को होगा मतदान (संपादक विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती)
Jharkhand (पत्रकार दया शंकर सिंह) झारखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारी पूरी हो चुकी है नामांकन की प्रक्रिया 29 जनवरी से शुरू होगी 23 फरवरी को मतदान होगी नामांकन की तारीख 29 जनवरी से 4 फरवरी तक होगी नामांकन का समय सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होगी 5 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी चुनाव मैदान में बने रहने वाले उम्मीदवारों की खुलासा होगा अगर कोई उम्मीदवार अपना नाम आपस लेना चाहते हैं तो 6 फरवरी को ले सकते है समय 11 बजे से 3 बजे तक 7 फरवरी को चुनाव चिन्ह आवंटन किया जायेगा समय 11 बजे से 3 बजे तक
चुनाव मतदान 23 फरवरी को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक होगी
Friday, January 23, 2026
आदित्यपुर नगर निगम चुनाव में 25 हज़ार नए मतदाताओं को वंचित किए जाने के विरोध में 25 जनवरी को आकाशवाणी चौक पर प्रदर्शन (पत्रकार दया शंकर सिंह)
आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में प्रस्तावित नगर निगम चुनाव में लगभग 25,000 से अधिक नए मतदाताओं को मतदान के अधिकार से वंचित किए जाने के विरोध में, रमेश हांसदा के नेतृत्व में नए मतदाताओं एवं क्षेत्र की आम जनता द्वारा 25 जनवरी को आकाशवाणी चौक, आदित्यपुर के समक्ष विरोध प्रदर्शन एवं जनसभा आयोजित की जाएगी।
यह विरोध प्रदर्शन सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक आयोजित होगा। इस अवसर पर यह मुद्दा प्रमुख रूप से उठाया जाएगा कि मतदाता दिवस का उद्देश्य नागरिकों को उनके लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना और मतदान का अधिकार सुनिश्चित करना है, लेकिन इसके विपरीत झारखंड राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर निगम चुनाव में लगभग 18 महीने पुरानी मतदाता सूची के आधार पर चुनाव कराए जाने का निर्णय लिया गया है, जो पूरी तरह अनुचित और लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है।
इस निर्णय के कारण हाल के महीनों में मतदाता सूची में जुड़े हजारों नए मतदाताओं को न तो मेयर चुनाव और न ही वार्ड चुनाव में मतदान का अधिकार मिलेगा। केवल आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में ही ऐसे मतदाताओं की संख्या 25,000 से अधिक बताई जा रही है। यदि पूरे झारखंड राज्य की बात करें, तो यह संख्या 5 से 7 लाख के बीच होने का अनुमान है।
रमेश हांसदा ने कहा कि यह मामला केवल एक क्षेत्र या एक चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र में नागरिकों के मौलिक अधिकारों से सीधे तौर पर जुड़ा हुआ गंभीर विषय है। नए मतदाताओं को मतदान से वंचित करना संविधान की भावना के खिलाफ है।
आदित्यपुर नगर निगम वार्ड नंबर 1और 2 में विद्या की देवी मां सरसती पूजा की धूम कई पूजा पंडालों में शामिल हुए उत्तम पात्रा,बाबू तांती,रमेश बालमुचू,विमल मुखी (पत्रकार दया शंकर सिंह)
(पत्रकार दया शंकर सिंह) सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में सरस्वती पूजा की धूम आदित्यपुर नगर निगम वार्ड नंबर 1 और वार्ड नंबर 2 धीरज गंज सतबहिनी में श्री श्री स्वर्जनिक सरस्वती पूजा समिति भाई क्लब की ओर से प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी विद्या की देवी मां सरस्वती पूजा धूम धाम से मनाया जा रहा है पूजा के उपलक्ष्य में रंग रंग संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन किया गया है आज दिनांक 23/01/26 को माता का पूजा सुबह 9 बजे से किया गया वही संध्या 7 बजे से बच्चों का डांस का कार्यक्रम रखा गया है दिनांक 24/01/26 को संध्या 7 बजे से पुरुलिया के लोकप्रिय कॉमेडी कलाकार कलाचंद फाकचंद का कॉमेडी और गीत का कार्यक्रम रखा गया है दिनांक 25 /01/26 को भोग वितरण और और विसर्जन है इस पूजा समिति का अध्यक्ष उत्तम पात्रा समाजसेवी , उपाध्यक्ष दिजेन गोराई,राजू गोराई, सचिव अजय भगत,पप्पू यादव जी है इस पूजा समारोह में समाज सेवी स आदित्यपुर नगर निगम के महापौर प्रत्याशी रमेश बालमुचू और पूर्व महापौर प्रत्याशी विशेष कुमार उफ़ बाबू तांती शामिल हुए माता का आर्शीवाद लिए पूजा समिति इस प्रकार है उत्तम पात्रा,बबलू यादव,पप्पू यादव,बिमल मुखी,अजय भगत,डिजेन गोराई,राजू गोराई आदि समाजसेवी धीरज गंज सतबहिनी के वासी मेंबर है
Monday, January 19, 2026
सरायकेला ब्रेकिंग : रामकृष्ण कंपनी के खिलाफ कुलबीरा में ग्रामीणों का आक्रोश नौकरी के बड़े वादे को लेकर सड़क पर उतरे लोग (पत्रकार दया शंकर सिंह)
सरायकेला ब्रेकिंग : (पत्रकार दया शंकर सिंह) सरायकेला थाना के अंतर्गत कोलावेरी स्थित रामकृष्ण प्लांट 5 में उसे समय तनाव की स्थिति बन गई जब भोलाडीह गांव के ग्रामीण कंपनी प्रबंधन के खिलाफ सड़क पर उतर आए मामला कई वर्षों पूर्व जमीन देने के बदले रोजगार देने के वादे से जुड़ा है ग्रामीण का आरोप है कि कंपनी ने समझौते के अनुसार नौकरी नहीं दी जिससे उनका गुस्सा फूट पड़ा जमीन के बदले नौकरी का समझौता ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई साल पहले अपना जमीन कंपनी को दी थी उसे समय कंपनी प्रबंधन की ओर से यह आश्वासन दिया गया था की योग्यता के आधार पर 40 लोग को नौकरी दी जाएगी लेकिन वर्षों बीच जाने के बावजूद अब तक केवल 21 लोग को ही रोजगार मिला बाकी लोग को लगातार आश्वासन देकर टाल दिया गया कंपनी अधिकारी पर गंभीर आरोप ग्रामीणों ने कंपनी के अधिकारी सेनापति पर गंभीर आरोप लगाए हैं उनका कहना है कि जब भी वह बच्चे हुए लोग को नौकरी देने की मांग को लेकर कंपनी जाते हैं तो अधिकारी उन्हें डरा धमका कर भगा देते हैं इसमें से ग्रामीण का असंतोष और बढ़ गया है कर्मचारियों से भरी बस को रोका आक्रोशित ग्रामीण ने कंपनी में एक बस को सड़क पर रोक दिया इस बस में 100 से अधिक कंपनी कर्मी सवार थे बस कई घंटे से एक ही स्थान पर खड़ी है विरोध के कारण सड़क पर वाहन की लंबी कतार लग गई है और आवागमन पूरी तरह बंद हो गया है सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीण को समझने का प्रयास किया हालांकि ग्रामीण अपनी मांगे पर अड़े हुए हैं और सड़क पर से हटने को तैयार नहीं हो रहे हैं उनका कहना है कि जब तक उन्हें उनका हक नहीं मिलेगा तो आक्रोश जारी रहेगा शांतिपूर्ण समाधान की जरूरत स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की भूमिका अहम मानी जा रही है ग्रामीण चाहते हैं कि कंपनी प्रबंधन बातचीत के जरिए उन्हें मांगे का समाधान करें ताकि उन्हें तनावपूर्ण माहौल को शांत किया जा सके ग्रामीण की चाहत मांगे का समाधान निकाला जाए यह मामला उद्योग और स्थानिक ग्रामीणों के बीच विश्वास और समझौते के पालन से जुड़ा है यदि समय रहते संभव संवाद और ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो स्थिति और गंभीर हो सकती है प्रशासन के लिए यह चुनौती है कि कानून व्यवस्था बनाए रखें हुए ग्रामीण की जायज मांगे का समाधान निकाला जाए
Sunday, January 18, 2026
*झारखण्ड प्रदेश के खूंटी जिला अंतर्गत तोरपा प्रखंड में भगवान बिरसा मुंडा के आध्यात्मिक गुरु आनंद स्वांसी जी के प्रतिमा स्थापित निर्माण को लेकर विशेष बैठक संपन्न हुआ!* (पत्रकार दया शंकर सिंह)
(पत्रकार दया शंकर सिंह) आज दिनांक 18/01/2026 दिन रविवार को झारखण्ड प्रदेश के खूंटी जिला अंतर्गत तोरपा प्रखंड ग्राम जरिया गोरबैड़ा में स्वांसी पान पांड़ तांती समाज उत्थान संघ झारखण्ड के द्वारा एवं गुरु आनंद स्वांसी जी के मूर्ति स्थापना समिति के अध्यक्ष श्री मंगल सिंह स्वांसी जी के अध्यक्षता में मूर्ति स्थापना हेतु पूर्व में चयनित स्थान को फिर से निरक्षण करते हुए।जल्द से जल्द चबूतरा बेस निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए एक विशेष बैठक रखा गया।
विषेश बैठक का संचालन श्री अरुण पात्रो जी द्वारा किया गया, जिसमें मुख्य रूप से ग्राम प्रधान शिवराम मुंडा जी एवं ग्राम पहान सोमा मुंडा जी द्वारा कहां गया कि भगवान बिरसा मुंडा के आध्यात्मिक गुरु आनंद स्वांसी जी के पैतृक गांव जरिया गोरबैड़ा पर खाता संख्या -98 प्लॉट नंबर-748 रकबा 05 डिसमिल जमीन गुरु आनंद स्वांसी जी के प्रतिमा एवं चबूतरा बनाने के लिए उनके ( वंशज ) श्री तेतरु स्वांसी जी, श्री सहदेव स्वांसी जी, श्री दशरथ स्वांसी जी, श्री लाड़ो स्वांसी जी, श्री शिबू स्वांसी जी, द्बारा सर्वसम्मति से स्वांसी पान पांड़ तांती समाज उत्थान संघ झारखण्ड एवं स्वांसी पांड़ समाज को खुशी स्वेच्छा से जमीन अनुदान दिया जा रहा है।
इस विषेश बैठक पर मुख्य रूप से समाज के दूर दराज से आए कई सामाजिक, बुद्धिजीवी गण, अभिभावक गण, मूर्ति स्थापना समिति के पदाधिकारीगण, सदस्य गण,स्वजातियों,बंधुओं गण, एवं माता बहनें साथ ही हमारे युवा साथीगण ने भी इस कार्य को सराहनीय कदम कहा समाज के इतिहास को जीवित रखने के लिए हम सभी स्वजाति बंधु का कर्तव्य है एवं इस पुण्य कार्य में हमसभी को यथासंभव सहयोग करना चाहिए इस तरह के कार्य के लिए।
इसी प्रकार हमारे समाजिक हर कार्य में हम सभी को एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता है।
भगवान बिरसा मुंडा के आध्यात्मिक गुरु आनंद स्वांसी जी का 190 वीं जन्म जयंती समारोह के शुभ अवसर पर प्रतिमा स्थापित किया जाएगा, आगामी दिनांक 16 02 2026 जिसमें झारखंड राज्य के विभिन्न क्षेत्र से सो जातियों को आमंत्रित किया जाएगा।
जिसमें में मुख्य रूप से उपस्थित ग्राम प्रधान श्री शिवराम मुंडा जी, ग्राम पहान श्री सोमा मुंडा जी , गुरु आनंद स्वांसी जी के (वंशज)श्री तेतरु स्वांसी जी, श्री सहदेव स्वांसी जी, श्री दशरथ स्वांसी जी,लाडो स्वांसी जी, श्री शिबू स्वांसी जी, श्रीमती सुनीता स्वांसी जी, श्रीमती दुखनी देवी जी, सोमवारी देवी जी, श्री मंगल सिंह स्वांसी जी, श्री सहज स्वांसी जी, श्री विश्वकर्मा स्वांसी जी, श्री अरुण पात्रो जी, श्री आनंद स्वांसी पांड़ जी,बिशु स्वांसी, दुर्गा स्वांसी, अभिराम स्वांसी, सुखलाल स्वांसी, विजय कुमार स्वांसी, तुलसी स्वांसी, अर्जुन स्वांसी, विरेन्द्र स्वांसी,मनीनाथ स्वांसी, रामसिंह स्वांसी, विश्वनाथ स्वांसी, पंचानन स्वांसी,अमर स्वांसी, विश्वकर्मा स्वांसी, संतोष स्वांसी,अजय स्वांसी बाल्मिकी स्वांसी, विशाल स्वांसी, हरिकृष्ण स्वांसी,मदन कुमार स्वांसी, विजय कुमार दास, अरुण कुमार दास, बुद्धेश्वर पान, राहुल स्वांसी, राजेश स्वांसी, भीमराव स्वांसी,देवनाथ स्वांसी,युगेश कुमार तांती,हारीराम प्रधान,छोटराय पहान, बीरबल स्वांसी, रामचंद्र स्वांसी, स्वरुप स्वांसी,विरसिह स्वांसी, साथ ही काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे!
झामुमो केंद्रीय कार्यालय मे पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए पलामू जिला के सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। पलामू जिलाध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद सिन्हा जी के नेतृत्व मे मेदिनीनगर नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती पूनम सिंह जी के साथ सैकड़ों लोगों ने सदस्यता ली (पत्रकार दया शंकर सिंह)
आज रांची स्थित झामुमो केंद्रीय कार्यालय मे पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए पलामू जिला के सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली। पलामू जिलाध्यक्ष श्री राजेंद्र प्रसाद सिन्हा जी के नेतृत्व मे मेदिनीनगर नगर परिषद की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती पूनम सिंह जी के साथ सदस्यता लेनेवालों को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई और पार्टी मे स्वागत किया।
इस अवसर पर सभी को पार्टी के नीति सिद्धांतों से अवगत कराया और संगठन को मजबूत बनाने हेतु मार्गदर्शन किया। साथ ही राज्य की लोकप्रिय हेमन्त सरकार द्वारा चलाए जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों को दिलाने एवं राज्य के विकास मे अपना अहम योगदान देने हेतु संकल्प दिलाया।
सदस्यता लेनेवालों मे मुख्य रूप से पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मेदिनीनगर श्रीमती पूनम सिंह जी, सूर्यांश प्रताप सिंह (पूर्व प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस) , आजाद खान, जितेंद्र सिंह, रौनक सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, मो फिरोज, प्रतीक सिंह, रुद्र कुमार, कृष्ण कांत, इम्तियाज अंसारी, गुड्डू कुमार, रौशन कुमार एवं अन्य कई लोग रहे।
इस अवसर पर पलामू जिला से पार्टी के केंद्रीय सदस्य सह जिला उपाध्यक्ष शानू सिद्दीकी, केंद्रीय सदस्य हाजी ललन, रमेश सिंह, अनुराग सिंह, बबलू सिंह, देवानंद भारद्वाज, रिशु अग्रवाल एवं अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहे










