Subscribe Us

Advertisement

Advertisement

Advertisement

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

www.tantinewslive24X7

हम सौभाग्य भारत देश और दुनिया की महत्वपूर्ण एवं पुष्ट खबरें उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Monday, June 30, 2025

भोगनाडीह में संताल और पुलिस के बीच झड़प, तीर और गोली चलने की खबर, हूल दिवस पर जुटे थे संताल

साहिबगंज: सोमवार को जिले के बरहेट प्रखंड में स्थित सिंधु कान्हु के जन्मस्थली भोगनाडीह में संताल ग्रामीण और पुलिस के बीच झड़प की खबर है। खबर है कि संतालों के तीर से दो जवान जख्मी हुए हैं, वंही पुलिस ने भी गोली और आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। 

भोगनाडीह में स्थिति काफी तनावपूर्ण है। हताहत की वास्तविक सूचना नहीं मिल पायी है। सूत्रों के अनुसार पुलिस के दो जवान तीर से जख्मी हुए हैं, वंही पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए आंसू गैस का प्रयोग किया है। गोली चलने की अपुष्ट खबर आ रही है।

कार्यक्रम के आयोजन को लेकर शुरू हुआ विवाद

विगत कुछ दिनों से प्रशासन और ग्रामीण के बीच हूल दिवस के कार्यक्रम के आयोजन को लेकर खिंचतान चल रही थी। सिद्दो कान्हु के वंशज मंडल मुर्मू स्थानीय स्टेडियम में 30 जून हूल दिवस के मौके पर कार्यक्रम करना चाहते थे। उन्होंने इसकी लिखित सूचना प्रशासन को दी, लेकिन प्रशासन ने कार्यक्रम करने की इजाजत नहीं दी। इसके बाद वहां के ग्रामीण नाराज हो गये और प्रशासन के खिलाफ इन्होंने मोर्चा खोल दिया। ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने मौखिक रूप से कार्यक्रम करने की इजाजत दी, लेकिन प्रशासन के द्वारा देर रात इनके मंच को नुकसान पहुंचा गया। मंडल मुर्मू का कहना है कि उन्होंने प्रशासन से लिखित परमिशन देने का आग्रह किया, बावजूद उनके कार्यक्रम में बाधा डाला जा रहा था। गांव के मांझी और समस्त ग्रामीण उनके साथ हैं। इसी रस्साकशी के बाच जुटे ग्रामीणों ने प्रशासन द्वारा बनाये गये मंच को नुकसान पहुंचाया

हूल दिवस के मौके पर हूल विद्रोह के महानायक सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो समेत हजारों वीर शहीदों को झा मु मो आदित्यपुर नगर समिति ने श्रद्धांजलि अर्पित किए

आज दिनांक 30/06/25 को सरायकेला खरसावां जिला आदित्यपुर 2 के नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 
मिरु डी चौक स्थित स्थापित सिद्धू कानू की प्रतिमा पर आदित्यपुर नगर झारखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान के साथ आदित्यपुर नगर उपाध्यक्ष राजेश लाहा उपाध्यक्ष लाल बाबू सरदार झारखंड आंदोलनकारी नेता बीरेंद्र गुप्ता झा मु मो सरायकेला खरसावां जिला उपाध्यक्ष भुंडा बेसरा कांग्रेस नेता डॉ बेसरा द्वारा इस हूल दिवस के मौके पर हूल विद्रोह के महानायक सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो समेत हजारों वीर शहीदों को याद कर दो मिनट का मौन व्रत रख कर श्रद्धांजलि अर्पित किए 

Sunday, June 29, 2025

सन 1855 में मां भारती की स्वतंत्रता की लौ जलाने वाले संथाल विद्रोह के वीरों को हूल दिवस पर शत्-शत् नमन।युवा नेता विशेष कुमार ( बाबू तांती) पूर्व मेयर प्रत्याशी आदित्यपुर नगर निगम

सन 1855 में मां भारती की स्वतंत्रता की लौ जलाने वाले संथाल विद्रोह के वीरों को हूल दिवस पर शत्-शत् नमन।
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की नींव बना, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को अन्याय के विरुद्ध खड़े होने जज्बा और साहस मातृभूमि के प्रति निष्ठा प्रेरणा देता रहेगा।
आदिवासी स्वाभिमान संघर्ष और बलिदान की यह गाथा युगों युगों तक अमर रहेगी।
युवा नेता विशेष कुमार (बाबू तांती) ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष स कोल्हान प्रभारी नेशनल एंटी क्रॉप्सेशन कमेटी ऑफ इंडिया स एसटी एससी ओबीसी अल्पसंख्यक सामान्य समिति जिला अध्यक्ष सरायकेला खरसावां