दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी के साथ झा मु मो पूर्व आदित्यपुर नगर उपाध्यक्ष मनोज गोराई जी की पुरानी तस्वीर
झारखंड ने अपना पथप्रदर्शक खो दिया आज झारखंड की आत्मा रो रही है। हमारे दिशोम गुरु,
झारखंड आंदोलन के शिखर पुरुष,शिबू सोरेन जी नहीं रहे।
यह सिर्फ एक नेता का निधन नहीं, बल्कि एक विचार, एक आंदोलन, एक युग का अंत है।
उन्होंने हमें सिखाया कैसे संघर्ष किया जाता है, कैसे अपनी मिट्टी और पहचान के लिए खड़ा हुआ जाता है।उन्होंने झारखंड को आवाज़ दी, उस आवाज़ को संसद तक पहुंचाया।
“धरती आबा” के बाद अगर किसी ने इस धरती की पीड़ा को समझा, तो वो थे हमारे गुरुजी।उनकी सादगी, उनका जनसेवा भाव, हमेशा हमारे दिलों में जीवित रहेगा।
हम वादा करते हैं — उनके सपनों का झारखंड बनाएंगे।
ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।
0 Comments:
Post a Comment